विधायक का जनता को अपने घर बुलाकर कोरोना बांटने का खुला आमंत्रण


*सुर्खियां बटोरने के लिए जनता को मौत के मुँह में ढकेलना कहां की राजनीति,क्या विधायक जनता को घर बुलाकर क्या बांट रहे है सोने के कटहल?*

अनूपपुर 

क्या दो बड़े राजनैतिक दलों भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के भ्रष्ट , गंदे चारित्रिक आचरण के लगातार उजागर होने के बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इन्हे बाहर का रास्ता दिखलाएगा ? भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा एक साल के भीतर दो बार सोशल मीडिया में अश्लील तस्वीरें शेयर करने के बाद माहौल गरम है। इसी प्रकार की गंदगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ,पुष्पराजगढ विधायक द्वारा फैलाई गयी थी। भ्रष्ट, चरित्रहीन नेताओं को पार्टी दिखलाए बाहर का रास्ताशीर्ष नेताओं की गन्दगी से बड़ी पार्टियों के डस्टबिन बनने का खतरा इस समय अनूपपुर जिले के नेता, विधायक को पता नही क्या हो गया है।  कोविड़ कॉल में घर पर रहते रहते दिमाग थोड़ा कमजोर या कुंठित  हो गया है। कुछ नया करके सुर्खियों में रहना पसंद कर रहे है ,चाहे वो कार्य अच्छा हो या गलत । अभी कुछ दिन पहले पुष्पराजगढ़ कांग्रेस विधायक ने सोशल मीडिया में 


आपत्तिजनक फ़ोटो डालकर अश्लीलता फैलाई थी उसके बाद भाजपा के एक बड़े नेता उनसे एक कदम आगे बढ़कर दुबारा सोशल मीडिया में अश्लीलता फैलाने का काम किया।  अब कोतमा विधायक सुनील सराफ ने फेसबुक ये पोस्ट डालकर सुर्खियां बटोरने के लिये लोगो से एक अपील की हैं कि मेरे घर पे इस वर्ष भी कटहल बहुत मात्रा में लगा हुआ है, जिन्हें भी आवश्यता हो वो पूर्व की तरह दिन में 11 बजे से 5 बजे के बीच मेरे निज निवास पधारकर कृपा पूर्वक प्राप्त करें ।  कर्मचारी की उपलब्धता 11 से 5 ही रहती है अतः समय का ध्यान रखेंगे ।जबकि प्रशासन का सख्त आदेश हैं कि इस तरह का किसी भी प्रकार के आयोजन पर रोक लगी हैं 5 लोगो से ज्यादा एक जगह मौजूद नही रहना हैं उसके बाद भी कोतमा विधायक सुनील सराफ इस तरह कार्य करके कोविड़ नियमो का खुलेआम उल्लंघन कर रहे है ये महाशय क्या जताना चाह रहे है कि वो बहुत बड़े दानवीर कर्ण हैं कोविड़ कॉल में आम जनता को अपने घर पर बुलाकर भीड़ लगाना कहा तक उचित है अगर कटहल लेने वाले लोगो की भीड़ हो गयी और उस भीड़ में कुछ संक्रमित भी आ गए तब क्या होगा प्रशासन का किए कराए पर पानी फिर जाएगा। इस विधायक को भीड़ लगवाकर कोरोना को आमंत्रण देना बिल्कुल उचित नही जिसका खामियाजा अपना जिला भुगत सकता हैं इस तरह आम आदमी करे तो ठीक है मगर इतना सम्मानजनक पड़ पर बैठकर इतनी छोटी सोच रखना किसी को हजम नही होगा विधायक के बुलाने पर जनता सम्मान समझकर जरूर जाएगी और वहाँ पर कटहल लेने वालों की जितनी भीड़ होगी उससे ज्यादा नेता जी के चम्मचों की भीड़ होगी जिससे लोगो की फ़ोटो खींचकर सोशल मीडिया में डालकर अपनी अपनी राजनैतिक रोटी सेंक सके। ऐसे सोशल पोस्ट से प्रशासन को संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिए मगर विधायक जी की गिनती दबंग नेताओं में आती हैं। ये हर समय कलेक्टर से भिड़ने को तैयार रहते है पिछले दिनों ऐसा वाक्या हुआ था जिससे विधायक जी कों काफ़ी नुकसान उड़ाना पड़ा था लेकिन ये अपनी हरकतों से बाज नही आते ऐसे ही फुन्देलाल भोपाल से आकर लोगो को बुलाकर खूब कोरोना बांटे थे इसलिए जनता के हित मे प्रशासन सतर्क रहें। अब देखना यह होगा कि कितने लोग वहाँ पर पहुचते हैं। या खबर के बाद विधायक या प्रशासन सतर्क होकर इसके रोकेगे।


कोरोना काल में 80 करोड़ गरीबो को दीपावली तक फ्री में राशन- नीरज गुप्ता


अनूपपुर

देश के प्रधानमंत्री ने बीते सोमवार को जो दो बड़ी घोषणाएं की हैं उससे कोरोना काल में गरीबों को रोटी मिल जाएगी और यह घोषणा जीवन जीने के लिए हौसला देने वाली हैं,जो दो बड़ी घोषणाएं यशस्वी प्रधानमंत्री ने की है,उसमें 18 साल से ऊपर सभी लोगों को 21 जून से मुफ्त में कोरोना का टीका एवं दूसरा देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को दिवाली तक फ्री में राशन दिया जाना।इन दोनों घोषणा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ह्रदय से स्वागत किया है। 

*80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन देना सराहनीय निर्णय-मिश्रा*

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा ने कहा कि हर किसी व्यक्ति को जीवन जीने के लिए राशन जरूरी है कोरोना काल में काम धंधे नहीं रहे तो गरीबों को रोजी-रोटी का संकट है,ऐसे में देश के 80 करोड़ गरीब व्यक्तियों को मुफ्त राशन देने की व्यवस्था की जा रही है तो यह अच्छा निर्णय है, हमारे देश में जो अनाज पैदा हो रहा है वह निर्यात ना होकर गरीबों को दिया जाए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है जो दूसरी घोषणा टीकाकरण को लेकर है,टीकाकरण जरूरी भी टीकाकरण से कोरोना से लोग सुरक्षित हो जाएंगे।

*टीका और अनाज दोनों जरूरी-गोयनका* भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता मनीष गोयनका कोतमा ने कहा कि दोनों घोषणाएं स्वागत योग्य है और यह निर्णय एक बड़ा निर्णय है इस समय गरीबों को राशन की बहुत जरूरत है,आपदा में केंद्र सरकार ने गरीबों को जो मुफ्त राशन देने की व्यवस्था की है वह सराहनीय है,टीका और राशन दोनों जरूरी है जो केंद्र सरकार दे रही है।

*खाने कमाने का संकट होगा दूर- पाण्डेय*

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री डॉ राज पाण्डेय ने कहा है कि राशन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो घोषणा की है वह अच्छी है कोरोना काल में गरीबों के पास कमाने का कोई साधन नहीं है घर में सब को पालना मुश्किल है यदि गरीबों को दीपावली तक मुफ्त राशन दिया जा रहा है,तो गरीब परिवार का खाने का संकट दूर हो जाएगा और गरीबों को बहुत राहत मिल सकेगी,यह बहुत ही ऐतिहासिक कदम होगा।

वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही! 5 मिनट में ही युवक को लगा दीं वैक्सीन की दोनों डोज़


ललितपुर

उत्‍तर प्रदेश के ललितपुर से स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने गए युवक को स्वास्थकर्मियों ने 5 मिनट में 2 डोज़ दे दीं. वहीं, मामला मीडिया में आने के बाद अब स्वास्थ विभाग में हड़कम्प मच गया है. इसके अलावा वैक्सीन लगवाने वाले युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी मुताबिक, ललितपुर की सदर कोतवाली के बड़ापुरा निवासी कृष्ण मुरारी मोहल्‍ले में बने रावर स्कूल के कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए गए हुए थे. इस दौरान वहां मौजूद स्वास्थकर्मियों ने उन्हें एक साथ 2 डोज़ दे दीं. यह मामला जब मीडिया में आया तब जाकर कहीं युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वैक्सीन लगवाने वाले कृष्ण मुरारी के मुताबिक, मुझे दोनों डोज के बीच कुछ दिनों का अंतर होता है, यह पता नहीं था. इसके अलावा युवक का आरोप है कि स्वास्थकर्मी आपस में बातें करने में इतना बिजी था कि बस 5 मिनट में ही वैक्सीन की दोनों डोज लगा दीं. यही नहीं, जब कृष्ण मुरारी को घर पहुंचकर घबराहट और बेचैनी महसूस हुई, तो उसके परिजनों ने सीएमओ से शिकायत की. इसके बाद उसे इमरजेंसी में भेज दिया.

बहरहाल, सीएमओ ने 5 मिनट में 2 वैक्‍सीन डोज लगाने के मामले में कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं होगा. वहीं, कहा कि हम इस पूरे मामले की जांच कराएंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे. बता दें कि इस मामले की शिकायत जिला अधिकारी से भी की गई है.

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget