पुलिस ने गिरफ्तार किया गांजा तस्कर ट्रक, कार समेत लाखो का माल बरामद


शहडोल

खबर ये आ रही हैं कि शहडोल जिले की पुलिस ने मादक पदार्थो के तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। सूत्रों के अनुसार गांजे की बड़ी खेप उड़ीसा से ट्रक में लोड होकर जिले से गुजर रही थी । और इन ट्रकों की पायलेटिंग कार में सवार तस्कर कर रहे थे। लेकिन इससे पहले की वह शहडोल जिले की सीमा पार कर पाते पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने इन तस्करों को दबोच लिया । और गांजे से लदे ट्रकों और कार को जप्त कर लिया । सूत्रों के अनुसार इस कार्यवाही में आधा दर्जन से अधिक तस्करों के पकड़े जाने की खबर है पूरे मामले की जानकारी कुछ देर बाद पुलिस के अधिकारी इस मामले का खुलासा कर सकते है। जिससे पूरी जानकारी आप लोगो तक पहुँच पाएगी।

85 लाख की शहडोल आ रही शराब सहित ट्रक चालक गिरफ्तार


 

जबलपुर/शहडोल

 बुधवार देर रात मुखबिर से शराब के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर ट्रक एमपी 09 एचजी 0155 को कटनी का रहने वाला अश्विनी शर्मा चला रहा है, जो जिला धार से शहडोल जा रहा है। ट्रक में अवैध रूप से भारी मात्रा मे शराब की पेटियां लोड की गई हैं। जबलपुर क्राइम ब्रांच और आधारताल पुलिस ने धार जिले से शहडोल भेजी गई शराब की अवैध खेप जबलपुर में पकड़ ली। शराब के अवैध परिवहन में लिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए 65 हजार 379 पाव अंग्रेजी और 158 पाव देशी शराब जब्त की गई। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए सीएसपी अशोक तिवारी, थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा एवं क्राइम ब्रांच और अधारताल पुलिस की संयुक्त टीम ने जबलपुर-कटनी बायपास पर दाऊ मैरिज गार्डन तिराहा के पास सड़क पर स्टॉपर लगाकर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद वहां पहुँचे ट्रक एमपी 09 एचजी 0155 को रोका गया। चालक अश्विनी शर्मा 34 वर्ष निवासी जागृति कालोनी थाना एनकेजे जिला कटनी एवं परिचालक रामरतन राय 36 वर्ष निवासी देवरी कला थाना रीठी जिला कटनी से पूछताछ की गई। दोनों पुलिस के सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।

*बिल्टी में हुआ खेल*

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम गोपाल प्रसाद खांडेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर शराब की तस्करी तथा अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों द्वारा बिल्टी एवं अनुज्ञा पत्र में सफेदा लगाकर शहडोल लेख है जो संदेहास्पद है। मप्र एक्साईज का ट्रांसपोर्ट अनुज्ञा पत्र पेश किया जिसमें गोवा स्प्रिट स्मूथनेश विस्की, 1300 पेटी की अनुमति लेख है। ट्रक चालक एवं सहचालक द्वारा अतिरिक्त शराब का परिवहन कर अनुज्ञा पत्र की शर्तों का उल्लंघन किया गया। आरोपितों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

*शराब के पूरे दस्तावेज नही मिले*

ट्रक समेत चालक और परिचालक को अधारताल थाना ले जाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि ट्रक में शराब लोड है। जिसे ग्रेट गैलन वेन्चर्स लिमिटेड शहजवाया लेवाड चैकी जिला धार से शहडोल शासकीय वेयर हाउस ले जा रहे हैं। ट्रक का तिरपाल खुलवाकर जांच करने पर बिल्टी के अनुसार 13सौ पेटी अंग्रेजी शराब तो मिली पर इसके अलावा ट्रक में रखी शराब के संबंध में दोनों उत्तर नहीं दे पाए। 65 हजार 379 पाव अंग्रेजी एवं 158 पाव देशी शराब को जब्त कर लिया गया। सिद्धार्थ परिवहन ट्रांसपोर्ट की पर्ची, मप्र एक्साइज का ट्रांसपोर्ट परमिट एक प्रति इनवोईस ग्रेट गेलन वेन्चर्स लिमिटेड की एक मूल प्रति जब्त की गई।

प्रेम प्रसंग संबंध से हुई थी युवक हत्या, मामले का पुलिस ने किया खुलासा


 अनूपपुर/कोतमा

कोतमा थाना अंतर्गत पिपरिया गांव के तालाब के पास अर्धनग्न अवस्था में मिली युवक की लाश के पीछे हत्या के मुख्य कारण को कोतमा पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू की तो घटना का पर्दाफाश हो गया और सच निकल कर सामने आ गया घटना स्थल पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर शंका हो रही थी कि घटना के पीछे कहीं न कहीं प्रेम प्रसंग ही मुख्य कारण है। ग्राम पिपरिया / जोगी टोला में डग्गी तालाब के किनारे बगार मे बीते 2 दिन पूर्व 6 जून की दरम्यानी रात हुई हत्या व 7 जून की सुबह 23 वर्षीय युवक की मिली लाश की अंधी हत्या का खुलासा आखिर पुलिस ने कर ही लिया। युवक की संदिग्धावस्था में लाश मिली। युवक के कनपटी, सिर माथे के पास किसी धारदार औजार से चोंट के निशान थे जिस कारण हत्या की पुष्टि की जा रही है।  चूंकि लाश सन्दिग्ध परिस्थिति में नग्नावस्था में बरामद हुई थी व घटना जघन्य हत्या की ओर इशारा कर रही थी?  मौका हालात में जिन परिस्थितियों में नग्नावस्था में युवक की लाश मिली व युवक के प्राइवेट पार्ट में चींटी लगे होना। घटना किन परिस्थितियों में हुई होगी सन्दिग्ध हालत में मिली युवक की लाश बहुत कुछ बयान कर रही थी। कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग और संबंध ही हो सकता हैं जिस पर जांच उपरांत कोतमा पुलिस को जो सबूत हाथ लगे उस बात से यह प्रमाणित हो गया कि प्रेम प्रसंग और संबंध ही हत्या का मुख्य कारण था। 

*पुलिस जांच में हुआ खुलासा*

मृतक अभय कुमार राव उर्फ मोंटी  घटना दिनांक को आरोपी  महेश सिंह गोंड पिता मनी सिंह गोंड उम्र 33 वर्ष निवासी पिपरिया के घर के पास से गुजरकर घटना स्थल के पास तक अपनी मोटरसाइकिल से गया। आरोपी महेश सिंह गोंड को विगत कुछ महीनों से अपनी पत्नी की गतिविधियों पर शंका होने लगी थी। घटना दिनांक को रात 9 बजे उसकी पत्नी पीछे तालाब तरफ जा रही थी। तो आरोपी पति उसका पीछा करते हुये तालाब के पास गया और मृतक व अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। व लोहे के सिलबट्टे से सिर में वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त मसरुका जप्त कर लिए गए है। इस तरह पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा की।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget