ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला मौके पर बोहिता निवासी युवक की हुई मौत, ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त

अनूपपुर/पुुष्पराजगढ़

एडीसीओपी कार्यालय अंतर्गत आने वाले थाना राजेन्द्रग्राम के ग्राम बसनिहा में आज दिनांक 5 जून 2021 को रात्रि 8 बजे के लगभग ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की भिंड़त हो गई जानकरी अनुसार बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर राजेन्द्रग्राम की तरफ से अमरकंटक की ओर जा रहा था और मोटरसाइकिल सवार अपने किसी निजी कार्य से ग्राम बसनिहा आ रहा था और तभी ट्रैक्टर के नीचे मोटरसाइकिल सवार आ गया और मोके पर ही मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने थाना राजेन्द्रग्राम को सूचना दी गई तत्काल थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है मृतक के शव को पीएम उपरांत परिजनों को सोप दिया जायेगा, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है खबर लिखें जाने तक  ट्रैक्टर मालिक कौन है इस बात की जानकारी नही मिल पाई है मृतक मोटरसाइकिल सवार की पहचान सुनील यादव उम्र 25 वर्ष पिता राम प्रसाद यादव ग्राम बोहिता के रुप मे हुई है।

1 करोड़ से अधिक गबन प्रमाणित, BEO अशोक शर्मा के ऊपर  कमिश्नर ने दिए FIR के आदेश

*शहडोल*

1 करोड़ के गबन के मामले पर बीईओ अशोक शर्मा पर FIR का आदेश कमिश्नर ने जारी किए है।


संभाग आयुक्त राजीव शर्मा ने वर्तमान में जयसिंह नगर विकास खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक परियोजना अधिकारी अशोक शर्मा के खिलाफ पूर्व से चल रही भ्रष्टाचार की जांच के एक मामले में उसे दोषी पाते हुए एक करोड़ से अधिक के गबन का आरोपी पाया है,साथ ही संभागायुक्त ने उन पर 1 करोड़ 17 लाख 2 हजार 116 रुपए के गबन के मामले में अशोक शर्मा के खिलाफ एफआईआर के भी निर्देश दिए हैं, संभागायुक्त के आदेशों के उपरांत कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह ने डॉक्टर अशोक कुमार शर्मा व्याख्याता प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी जैसिंहनगर तथा प्रभारी परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना जयसिंहनगर को तत्काल प्रभाव से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनसुकली विकासखंड जयसिंहनगर जिला शहडोल के रिक्त पद पर पदस्थ किया है। इतना ही नहीं कलेक्टर ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि विकास खंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह नगर तथा परियोजना प्रशासक दोनों ही पदों पर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर को उनके उक्त प्रभार के अलावा सौंपा जाता है।।

रेत का अवैध उत्खनन करते भाजपा नेता का ट्रैक्टर वन विभाग ने जप्त किया


अनूपपुर

जिले में नालो से रेत का अवैध परिवहन जमकर चल रहा है आम लोगो के अलावा सफेदपोश नेता भी अवैध परिवहन में लगे हुए हैं बड़े बड़े नेताओं को पार्टी का संरक्षण प्राप्त है जिससे वो राजस्व एरिया के अलावा वन विभाग क्षेत्र को भी नही छोड़ रहे है लगातार अवैध उत्खनन चालू है। ग्राम खमरिया स्थित नाले में सुबद लगभग 8 से 9 बजे के लगभग अवैध रेत का परिवहन करते सोनालिका ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है यह ट्रैक्टर महीनों से अवैध रेत के परिवहन में लगा हुआ था, सोनालिका ट्रैक्टर का नंबर एमपी 65 AA 1570 को जप्त कर सीतापुर स्थित वन विभाग के कैंप में खड़ा किया गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा के बड़े नेता का  ट्रैक्टर है जो उनकी पत्नी के नाम ट्रैक्टर का दस्तावेज हैं जिसे अवैध रेत के परिवहन में लगाया था।

*वन विभाग के द्वारा किया गया जप्त*

ग्राम खमरिया के कक्ष क्रमांक आरएफ 395 से अवैध रेत से लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। वन मंडला अधिकारी, उप वन मंडल अधिकारी एवं वन परीक्षेत्राधिकारी के निर्देशन में परिक्षेत्र सहायक संतोष श्रीवास्तव, बीट गार्ड खमरिया वनरक्षक भाई लाल राठौर, वनरक्षक सुरेश प्रजापति, वन रक्षक नर्मदा पटेल एवं रहीस खान के द्वारा ट्रैक्टर को जप्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक पीओआर नंबर 4671/ 07 के तहत अपराध दर्ज कर सीतापुर स्थित वन विभाग के कैंप पर खड़ा कराया गया है। वन विभाग द्वारा ट्रैक्टर पर राजसात की कार्यवाही कर सकता हैं।





MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget