390 किलो गांजा पिकअप में आम के कैरेट में छुपा के ला रहे थे 2 गिरफ्तार


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

छत्तीसगढ़ की गौरेला पेंड्रा पुलिस ने 3 कुंटल 90 किलो गाँजा जैसा मादक पदार्थ नाकेबन्दी कर जप्त किया गया है। कार्यवाही के दौरान मौकाए बारदात से पकड़े गए सभी आरोपी अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील के रहने वाले है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में खादय पदार्थों का परिवहन के लिए साशन प्रशासन ने वाहनों को छूट दे रखी है, इसी का फायदा उठाकर कुछ अपराधी आपदा नियंत्रण के लिए लॉकडाउन के इन आपदा के दिनों को अवसर बनाने की नजायज मंशा दिखा रहे है। जिसकी बानगी गौरेला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों के रूप में दिखाई देती है। मुखबिर से प्राप्त सूचना को गम्भीरता से लेते हुए गौरेला (छतीसगढ़) की पुलिस ने सफेद रंग की पिकप वाहन जो बिलासपुर से पेंड्रा होते हुए मध्यप्रदेश की तरफ जा रही थी में रखे गाँजे की खेप को पकड़ते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त वाहन में आम के कैरट के साथ मादक पदार्थ (गांजा) रखे जाने के साथ तस्करी करने की जानकारी पुलिस को मिली थी, सूचना के बाद थाना गौरेला, पेंड्रा, मरवाही की पुलिस ने मिलकर अभियान छेड़ा और छतीसगढ़ प्रदेश के कारीआम घाट के पास में वाहनों की सघन जांच आरम्भ की उसी दौरान चेकिंग बिलासपुर से आ रहे सभी वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी काफी मसक्कत के बाद पुलिस को सफेद रंग की पिकअप वाहन आता दिखाई पड़ा, जिसे पुलिस जवानों ने रुकने का इशारा किया जिसपर वाहन चालक ने रोकने की जगह वाहन की रफ्तार बढ़ा कर भागने रफ्तार की फिराक ढूंढने लगा। किंतु पुलिस की ततपरता सूझ बूझ ने आरोपियों को मय तस्करी के मादक गांजा पदार्थ के साथ धर दबोचा गया।

*390 किलो गांजा हुआ बरामद*

पुलिस की पकड़ में आये आरोपी विजय लाल सिंह बंजारा निवासी ग्राम गिरवी और राकेश कुमार बघेल निवासी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ जो गांजे की खेप ओडिशा प्रदेश से तस्करी कर मध्यप्रदेश से लाने का प्रयास करते हुए अपने पिकप वाहन जिसका क्रमांक CG 10 AJ1676 में 3 कुंटल 90 किलो गाँजा पुलिस ने पकड़ने के उपरांत जप्त किया। पकड़े गए मादक पदार्थ गांजा की अनुमानित कीमत 39 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है साथ ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस नर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर हिरासत में ले लिया है। पूर्व में भी जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, एक वारदात में बच्चा चोरी की अफवाह में गाँजे के अवैध व्यपार करने वालों की आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर विगत वर्षों में दर्दनाक हत्या से मौत हो चुकी है । फिर भी पुष्पराजगढ़ के गाँजा तस्करों के हौसले अब भी हुये है।

आकाशीय बिजली की चपेट से 2 महिला हुई घायल


, ग्राम विचारपुर बरटोला की घटना

*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ की घटना दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर*

अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

आज दिनांक 4 जून 2021 को लगभग 3 बजे तेज गरज चमक के साथ हल्की बारिश पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में हुई जिससे ग्राम पंचायत उफरीकला के ग्राम विचारपुर (बरटोला) में आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिला घायल हो गई जिसे एम्बुलेंस की मदद से दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ के खंड चिकित्सा अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार दोनों महिलाओं का इलाज किया जा रहै है और दोनों महिलाओं की स्थित खतरे से बाहर है महिलाओं की पहचान गीता बाई नायक उम्र 30 वर्ष पति रूप सिंह नायक, भागवती उम्र 35 वर्ष पति आनंदराम निवासी विचारपुर बरटोला के रूप में हुई है।

व्हाट्सएप ग्रुप पर कांग्रेस के पुष्पराजगढ़ विधायक द्वारा  अश्लील तस्वीरें  भेजने के विरोध में  भाजपा ने  पुलिस अधीक्षक को  ज्ञापन सौंपकर की कार्यवाही की मांग 

अनूपपुर


अनूपपुर मध्य प्रदेश के विधान सभा के सदस्य पुष्पराजगढ़ विधायक एवं अनूपपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर विराजमान फुंदेलाल सिंह मार्को ने सामाजिक मर्यादा को तार-तार करते हुए सोशल मीडिया के एक व्हाट्सएप ग्रुप में तमाम अश्लील तस्वीरें परोस कर ना केवल व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों को शर्मिंदा किया बल्कि अपनी गंदी मानसिकता का परिचय भी दिया ।ऐसी गंदी मानसिकता वाले जनप्रतिनिधि देश प्रदेश समाज का क्या भला करेंगे इसका अंदाजा इनकी अश्लील हरकतों से लगाया जा सकता है ऐसे लोगों के खिलाफ ना केवल कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए बल्कि समाज से बहिष्कार भी होना चाहिए उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा कहीं  यदि विधायक जी के अंदर जरा सी भी लज्जा बची होती तो वह अपनी अश्लील करतूतों को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों और समाज के लोगों से माफी मांग सकते थे लेकिन उन्होंने माफी तक  मांगना मुनासिब नहीं समझा और अपने किए पर अभी तक कांग्रेस का झंडा बुलंद किए हुए हैं। धिक्कार है ऐसे जनप्रतिनिधियों पर जो समाज को बेहतर तस्वीरें प्रस्तुत करने के बजाए अश्लील तस्वीरें प्रस्तुत कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के द्वारा अनूपपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन को  4 जून 2021 को  एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा की पुष्पराजगढ़ विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को ने अपने मोबाइल नंबर 94 258 98 329 से शहडोल के एक व्हाट्सएप ग्रुप में ऐसी नग्न तस्वीरें वीडियो  प्रेषित की हैं जो अपराध की श्रेणी में आता है । भाजपा ने कहा बेशर्मी की हद पार करते हुए विधायक ने एक नहीं कई तस्वीरें ग्रुप में डाली हैं बताया जाता है कि विधायक स्वयं इस नंबर का उपयोग करते हैं और खुद ही व्हाट्सएप फेसबुक संचालित करते हैं वैसे इनके कृतियों की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा फुंदेलाल  सिंह मार्को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और विधायक भी हैं साथ ही कांग्रेश के जिला अध्यक्ष भी हैं उनके द्वारा किया गया यह कृत्य शोभा नहीं देता है कानून अपना कार्य करेगा लेकिन इस तरह का अपराध एक विधायक के द्वारा किया जाना गंभीर विषय है समाज में इसका गलत संदेश जाता है एक जनप्रतिनिधि से समाज का हर व्यक्ति उससे स्वच्छ राजनीति की अपेक्षा करता है विधायक का कृत्य समाज में गलत संदेश देगा  उनका कृत गैर कानूनी और आपराधिक भी है और गैर सामाजिक भी है ऐसे लोगों के कारण ही राजनेताओं से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है  विधायक ने जो कृत्य किया है उसका भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है और उनके विरुद्ध अपराधिक मामला पंजीबद्ध करने की मांग भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की गई ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम अनूपपुर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा भाजपा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वरिष्ठ नेता राम अवध सिंह चंद्रिका द्विवेदी सिद्धार्थ त्रिवेद राकेश गुप्ता अंकित सैनी अनिल पटेल गौतम राजा तिवारी वीरेंद्र सिंह अक्षय पांडे अन्य लोग उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दिया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget