मुख्य मार्ग पर आवश्यक ट्रैक मरम्मत कार्य हेतु फाटक बंद रहेगा


अनूपपुर/बिलासपुर 

        रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जैतहरी-छुलहा स्टेशनों के मध्य किमी. 860/08-10 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या बीके-56 (बेलिया फाटक) को, दिनांक 05 जून 2021 रात्रि 08 बजे से 06 जून 2021 प्रातः 08 बजे तक आवश्यक ट्रैक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।   

         उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान छोटी वाहनों के यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था छुलहा यार्ड किमी. 862/23-25 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या बीके-58 छुलहा फाटक में बने एलएचएस (अंडरब्रिज) से उपलब्ध है। 

         रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

बात करते-करते अचानक मोबाइल फटा, अस्पताल ले जाते रास्ते मे युवक की मौत



उमरिया 

जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल फट जाने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे हुई। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब युवक मोबाइल पर बात कर रहा था घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक फोन पर बात कर रहे एक युवक का मोबाइल फ़ोन अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। यह घटना मानपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम छपड़ौर में हुई है मृतक युवक का नाम राम साहिल पाल पिता राम भवन पाल बताया गया है। मृतक युवक की उम्र 28 वर्ष थी

रास्ते भर तड़पा, हुई मौत: घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर लाया गया अस्पताल पहुंचने तक युवक रास्ते भर तड़पता रहा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज कर लिया। बाद में युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

काफी देर से चला रहा था फोन घटना को लेकर बताया गया कि ग्राम छपडौर निवासी राम साहिल पाल पिता राम भवन पाल उम्र 28 वर्ष शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे मोबाइल से बात कर रहा था। उसी समय मोबाइल अचानक फट गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में युवक के सिर का बायां हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था उसका कान, गाल और जबड़ा ब्लास्ट के कारण फट गया था काफी खून बह गया था और मस्तिष्क में भी चोट आई थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाते समय ग्राम देवरी के पास युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला कायम कर लिया है

ज्यादा उपयोग के कारण हुई घटना: बताया गया है कि युवक मोबाइल का बहुत देर से उपयोग कर रहा था जिसके कारण मोबाइल गर्म हो गया था और बैटरी लीक हो गई थी। बैटरी गर्म होकर अचानक फट गई जिससे यह हादसा हुआ है। परिजन अभी यह नहीं बता पाए हैं कि मोबाइल किस कंपनी का था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और जांच कर रही है। पिछले 2 सालों में मानपुर क्षेत्र में मोबाइल फटने की यह तीसरी घटना है।*

जन अभियान और वालेंटियर्स ने नि: स्वार्थ मानवता सेवा की मिसाल प्रस्तुत की


अनूपपुर 

कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक थी। इसके बावजूद हमारे कोरोना वालेंटियर्स ने बड़ी बहादुरी से अपनी जान की परवाह किये बिना समाज में पीडित मानवता की सेवा की है। परहित सरिस धर्म नहीं भाई की भावना को आत्मसात किये प्रदेश के डेढ लाख से भी अधिक वालेंटियर्स ने मास्क वितरण, दीवार लेखन, दवाईयों के किट्स , राशन, भोजन वितरण के साथ वैक्सीनेशन में बड़ी मदद की है। मप्र हमेशा जन अभियान परिषद से जुड़े इन स्वयंसेवकों के प्रति आभारी रहेगा और हम इन्हे पन्द्रह अगस्त, छब्बीस जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के कोरोना वालेंटियर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्त किये।

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान गुरुवार, 3 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वॉलिंटियर से रूबरू हुए।

आज 3:00 बजे दोपहर प्रदेश भर के जन अभियान परिषद के मैं कोरोना वॉलिंटियर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू हुए और उनके क्षेत्रों की कोरोना की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनकी टीम के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी की ।उसी तारतम्य अनूपपुर में कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में जिले के जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पांडे, कोरोना वॉलिंटियर मनोज द्विवेदी, अजय मिश्रा, मयंक सिंह सेंगर, मनीष चौहान, मुकेश गौतम, नाजिर खान, मोहन सिंह सहित अन्य जिलों के वालेंटियर जुडे हुए थे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget