प्रवेश भारद्वाज ने भारतीय सेना में ऑफिसर बनकर किया शहर का नाम रोशन


*गल्तियों से सीखकर और आत्मविश्वास बनाए रखकर हासिल की सफलता-लेफ्टिनेंट प्रवेश भारद्वाज*

*भारतीय सेना को जिन्दगी जीने का अनुशासित तरीका बताकर,युवाओं का सेना में जाने के लिए बढ़ाया उत्साह*

शहर के प्रतिष्ठित कवि स्वर्गीय श्री आदित्य शर्मा 'चेतन' व माता श्रीमती शोभा शर्मा के पुत्र प्रवेश भारद्वाज ने भारतीय थल सेना में ऑफिसर बन कर छतरपुर शहर का नाम रोशन करने के साथ ही युवाओं का भारतीय सेना में जाने के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उत्साह बढ़ाया है।ज्ञात हो कि लेफ्टिनेंट प्रवेश शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर में खेल अधिकारी के पद पर पदस्थ डाॅ अरविन्द महलोनियां के भतीजे व स्वर्गीय रामकरण शर्मा,शिक्षक के पौत्र हैं।उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा छतरपुर में पूर्ण करने के पश्चात भोपाल के यूआईटी-आरजीपीवी कॉलेज से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की।जहां से उन्हें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज इंदौर में जाॅब के लिए प्लेसमेंट मिल गया।उन्होंने जाॅब के साथ ही सेना में ऑफिसर बनने के अपने जज्बे को बरकरार रखते हुए सेना में ऑफिसर रैंक की भर्ती के लिए संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस  परीक्षा की तैयारी भी लगातार जारी रखी।जिसमें तीन बार असफल होने के बावजूद भी वह हार नहीं मानें और चौथी बार में  सीडीएस में छः लाख प्रतिभागियों में से 111 वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर तथा अगले चरण सबसे कठिन माने जाने वाले एसएसबी के पांच दिवसीय इंटरव्यू को भी उत्तीर्ण कर,ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से एक वर्ष की ट्रेनिंग को विगत 29 मई को सफलतापूर्वक पूर्ण कर भारतीय थल सेना में ऑफिसर बन गए हैं।

         लेफ्टिनेंट प्रवेश भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने इसके लिए कोई कोचिंग ज्वॉइन नहीं की।बल्कि अपने बड़े भाई प्रबल जोकि पूर्व में इस परीक्षा की तैयारी कर चुके है,के द्वारा उनको भरपूर मार्गदर्शन मिला और वह जाॅब करने के साथ ही आत्मविश्वास बनाएं रखते हुए और गल्तियों से सीखते हुए लगातार तैयारी करते रहे। उल्लेखनीय है कि उनके बड़े भाई प्रबल भारद्वाज वर्तमान में बैंगलोर में मल्टीनेशनल कम्पनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं। लेफ्टिनेंट प्रवेश ने भारतीय सेना को देशभक्ति और सेवा के लिए जिन्दगी जीने का एक अलग ही खास व अनुशासित तरीका बताकर युवाओं का सेना में आने के लिए उत्साह बढ़ाया।वहीं इसे कॅरियर का भी अच्छा ऑप्शन बताते हुए युवाओं से प्रमुखता से सेना में आने की अपील भी की।उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलताओं से पहले अफलताओं से भी सामना होता है लेकिन हमें कभी भी अपना आत्मविश्वास कम नहीं करना चाहिए और प्रत्येक गल्ती से हमें सीखना चाहिए।अंततः सफलता जरूर मिलती है।वहीं शहरवासियों और उनके शुभचिंतकों ने प्रवेश की सफलता पर बधाई और शुभकामनायें देते हुए गर्व महसूस कर रहें हैं।

भुतही टोला में जुआं फड़ में पुलिस का छापा, नगदी समेत कई जुआड़ी पकड़े गए


शहडोल/बुढ़ार

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा जुआ/सट्टा के विरूद्व अभियान के तहत थाना बुढ़ार पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी की कस्बा बुढ़ार भुतही टोला में विजय शंकर उर्फ बोग्गा शर्मा तथा उसका भाई संतोष उर्फ लंगड़ शर्मा तथा भतीजा अविनाश शर्मा पिता अरुण शर्मा कस्बा बुढ़ार एवं जिले के अन्य स्थानों से जुआंड़ी बुलाकर अपने घर के पास निखिल यादव के बाऊण्ड्री के भीतर बाड़े में जुआं का फड़ बैठाये हैं और नाल वसूली कर रहे हैं। इस सूचना की तस्दीक थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चाैहान द्वारा थाना के सदल बल स्टाप के साथ मौके पर घेरा बंदी कर दबिश दी गई और जुआं फड़ रेड किया गया तो फड़ में आरोपी अनिवेश केशरवानी उम्र 23 वर्ष निवासी धनपुरी, विजय शंकर उर्फ बोग्गा शर्मा, शेरे अकरम पिता अफगन खान निवासी शहडोल, मो.हबीब पिता मो.सरदार निवासी शहडोल पकड़े गये। अधिकांश जुआंड़ी बाऊण्ड्री दीवाल लांघ कर भाग निकले जिनमें अविनाश शर्मा, संताेष शर्मा,निखिल यादव निवासी भुतही टोला बुढ़ार एवं रोहित यादव पिता प्यारेलाल, अक्कू खान निवासी धनपुरी एवं अन्य तीन चार बाहरी व्यक्ति थे। जुआं फड़ से नगदी रकम 20920 रुपये, ताश के पत्ते, 06 नग दो पहिया स्कूटी माेटर सायकल वाहन तथा तीन नग मोर्बाइल कीमती करीब 3,35,920 रुपये की मूल्य की संपत्ति जुआं फड़ से बरामद कर जप्त की गई तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है थाना बुढ़ार पुलिस व उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा जिले में अपराध विरोधी मुहिम के तहत अति.पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन पर एस.डी.ओ.पी.धनपुरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी.महेन्द्र सिंह चाैहान व्दारा की गई है।  कार्यवाही में उपनिरी.उपेन्द्र त्रिपाठी, आशीष झारिया, सउनि वेदप्रकाश तिवारी, हरिकिशोर, भारत सिंह, प्र.आर.रामेश्वर पाण्डेय, आर.परिमल सिंह, रामनरेश यादव, सनत कुशवाहा, रंजीत सिंह इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

व्यापारियों के टीकाकरण सर्वे के निर्देश, रिया, रश्मी को मिला कोरोना वालेन्टियर का सम्पूर्ण किट

मैं कोरोना वालेन्टियर करेंगे सर्वे कार्य मे सहयोग*

*कोरोना से बचाव को लेकर सराहनीय कदम*

अनूपपुर/पुष्पराजगढ़


कोरोना संक्रमण के दौर पर जहाँ एक ओर 1 जून से अनलॉक की शुरुआत की गई वही रेड, येलो, ग्रीन जोन बनाकर अलग अलग एरिया जोन के हिसाब से दुकानों को खोलने के निर्देश जिला कलेक्टर द्वारा दिये गए हैं आदेश का पालन कराने के लिए राजस्व अधिकारियों को अपने एरिया की कंडीशन के हिसाब से अनलॉक करने की बात कही गई जहां पर ग्रीन जोन है वहाँ पर दुकाने क्रम बद्ध तरीके से खोली जा सकती है पर जिन दुकान दारो ने कोविड 19 का टीका नही लगवाया ऐसे दुकानदारो को दुकान खोलने की इजाजत न दी जाए वही कलेक्टर महोदय के आदेश को पालन कराते हुए पुष्पराजगढ़ एसडीएम अभिषेक चौधरी ने आज दिनांक 2 जून को 2021 को बालक मिडिल स्कूल राजेन्द्रग्राम में आये निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत किरगी सचिव फूलचंद मरावी को निर्देशित करते हुए कहा कि आप राजेन्द्रग्राम (किरगी) पंचायत का सम्पूर्ण सर्वे कराइये की कौन से सभी दुकानदार को टीका लगावाने के बारे में जानकारी दीजिये अनलॉक की प्रकिया शुरू होने पर वो ही दुकानदार दुकान खोल सकेंगे जिसके पास कोविड 19 टीके का प्रमाण पत्र होगा ।

*रिया जायसवाल, रश्मी गुप्ता को मिला मैं कोरोना वालेन्टियर का सम्पूर्ण किट*

पुष्पराजगढ़/ जहाँ एक और पूरा देश कोरोना की महामारी से लड़ रहा है ऐसे में शासन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना योध्या के रुप मे शासन प्रशासन का सहयोग गाँव मे जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना चाहते है ऐसे नागरिकों से  मै कोरोना वालेन्टियर बन कर सहयोग भाव से कार्य करने की अपील की जिसके बाद कोरोना संक्रमण की शुरूआत होते ही हर गाँव से काफी लोग मैं कोरोना वालेन्टियर में पंजीकृत हो कर कोरोना योध्या बन शासन प्रशासन का सहयोग कर रहे रहे है   प्रशासन द्वारा हर एक वालेन्टियर को ड्रेश किट उपलब्ध कराई गई है जिसमें आईडी कार्ड,  टी शर्ट, टोपी, मास्क दे कर मैं कोरोना वालेन्टियर का हौसला बढ़ाया गया है पूर्व में वालेन्टियरो को ड्रेश किट वितरण किया गया था जिसके बाद जो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते है या जो वितरण के समय उपस्थित नही हो सके उन वालेन्टियर को बाद में किट उपलब्ध करा दी गई है इसी क्रम में आज दिनांक 2 जून दिन बुधवार को पुष्पराजगढ़ एसडीएम अभिषेक चौधरी व जनअभियान परिषद के समन्यवक उमेश पांडेय की उपस्थिति में रिया जायसवाल व रश्मी गुप्ता को ड्रेश किट वितरित कर वालेन्टियर का हौसला बढ़ाया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget