कल चलती ट्रेन नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार



वेंडर और युवती में दोस्ती रही है और इसी कारण मुस्कान पति से अलग रह रही थी कुछ दिनों पहले मुस्कान की तीसरे लड़के से दोस्ती हो गई थी इस बात से सागर नाराज था*

इंदौर/भोपाल 

इंदौर से बिलासपुर जा रही नर्मदा एक्सप्रेस में मंगलवार रात को हुई एक युवती मुस्कान हाड़ा (27) की सनसनीखेज हत्या के आरोपित सागर सोनी को पुलिस नेे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है इस घटना में वेंडर सागर सोनी का नाम सामने आया है बताया जाता है कि वेंडर और युवती एक-दूसरे से परिचित है तथा इसी कारण युवती अपने पति से अलग रह रही थी।

मुस्कान अपनी सहेली प्रियंका से मिलने के लिए भोपाल जा रही थी,जो एक शॉपिंग मॉल में सेल्स गर्ल है प्रियंका ने मुस्कान को नौकरी के लिए भोपाल बुलाया था भोपाल पुलिस ने बताया कि सागर इंदौर रेलवे स्टेशन पर हॉकर है और उसका मुस्कान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों पहले मुस्कान की तीसरे लड़के से दोस्ती हो गई थी। इस बात से सागर नाराज था।

मालूम हो कि नंदा नगर तीन पुलिया के समीप रहने वाली मुस्कान नर्मदा एक्सप्रेस के डी-3 कोच में सवार होकर सहेली से मिलने भोपाल आ रही थी। इसी दौरान मुस्कान पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों की खून से लथपथ इस युवती पर नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीहोर स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन को रोककर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार ट्रेन में मृत पड़ी मुस्कान को यात्रियों ने देखा तो अफरा-तफरी मच गई थी। एसपी एसएस चौहान ने पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया जिस समय यह घटना हुई तब कोच के अंदर दो दर्जन से अधिक यात्री थे पुलिस जांच में पता चला कि सागर शुजालपुर से ट्रेन में सवार हुआ था और बातचीत के दौरान विवाद के बाद उसने घटना को अंजाम दे दिया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और सीहोर पुलिस ने भी घटना में सागर सोनी का नाम लिया है।

*पति कपिल की कोई भूमिका नहीं निकली*

हत्या की सूचना के बाद एरोड्रम पुलिस ने देर रात मुस्कान के पति कपिल को हिरासत में ले लिया। पेशे से रिक्शा चालक कपिल से पूछताछ में पुलिस को उसकी कोई भूमिका नजर नहीं आई। कपिल ने पुलिस को बताया कि उसका मुस्कान से तलाक का केस चल रहा है और वह उससे काफी समय से अलग ही रहता है। पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिली।

नही होंगे 12वीं बोर्ड के एग्जाम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ​की घोषणा


भोपाल

भोपाल। कोरोना के कारण मध्यप्रदेश में भी 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द हो गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की सीएम शिवराज से बैठक के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

बता दें कि शिक्षा मंत्री परमार ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज भी शामिल हुए थे। कोरोना के हालातों पर चर्चा करते हुए परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

बता दें कि मंगवार को सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया। बच्चों की सेहत की चिंता करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा की।

 2 जून की रोटी न मिलने से बुजुर्ग की मौत, सरकारी रिकार्ड में उलझी वृद्ध की मौत


उमरिया

जिला मुख्यालय उमरिया के नये बस स्टैंड में पिछले 6 दिनों से रैन बसेरे पर जीवन व्यतीत करने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग की विगत रात्रि मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग करते हुए वृद्ध की मौत का कारण भूख को माना है, वही पुलिस का एक सरकारी रिकार्ड भी वृद्ध की मौत भूख से होना बता रहा है, जबकि वरिष्ठ अधिकारी मौत का कारण नशा और बीमारी को मान रहे है॥ जिसके बाद यह कयास लगाये जा रहे हैं कि किस प्रकार से राशन बांटने और फोटों सेसन कराने में व्यस्त रहने वाले समाज सेवियों और दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना की पोल खुलकर सामने आई है

*खाट सहित कौन छोड़ गया वृद्ध को...?*

घटना के बाद बस स्टैंड में रहने वाले प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो बीते 26 मई की सुबह सुबह दो लोग बस स्टैंड आये थे, जो बीमार हालत में वृद्ध को रैन बसेरे में छोड़कर चलते बने, अब वह कौन हैं और किस कारण से वृद्ध की इस स्थिति को लेकर यहां अकेला छोड़कर चले गये यह तो जांच का विषय है, लेकिन कटनी जिले के अमिलिहा गांव के रहने वाले बाबूलाल सिंह का परिवार समृद्ध है॥ वही गहरवार बस संचालक अनिल सिंह की माने तो मामले को लेकर सोसल मीडिया और अन्य माध्यमों से बीमार भूखे और लावारिस वृद्ध की जानकारी साझा की गई लेकिन किसी ने सुध नही ली, उन्होंने कहा है कि कोरोना काल के इस भीषण दौर में जरुरमंदो की सेवा कम हुई और लोग फोटो खिंचवाने में अधिक ध्यान देते रहे।

*तो क्या 5 दिन से भूखा था वृद्ध..?

नये बस स्टैंड में कुली और हम्माली सहित बसों में काम करने लोगो की माने तो करीब पांच दिन से यह वृद्ध रैन बसेरे में पड़ा था, जिसकी जानकारी भी जिम्मेदारों तक पहुंचाई गई लेकिन किसी ने उसकी सुध नही ली, घटना के बाद रैन बसेरे के ठीक बगल में संचालित होने वाली दीनदयाल अंत्योदय रसोई भी है जहां कार्य करने वालों का कहना है कि बाबूलाल सिंह नामक यह वृद्ध एक दिन भी खाना खाने नही आया और किसी ने भी इसके नाम से खाना नही लिया है॥ लोगों की बात पर विस्वास न भी करें परंतु एक बात सच है कि समाज सेवियों की लिस्ट तो रसोई घर मे चस्पा है जो हर भूखे को खाना खिलाने के लिए वचन बद्ध है, परंतु वृद्ध की इस प्रकार से हुई मौत को भी नकारा नही जा सकता है॥ अब सवाल यह उठता है कि जब यह वृद्ध दीनदयाल रसोई के बगल से रह रहा था तो रसोई के संचालक की नजर इस पर क्यों नही पड़ी, या फिर 10 रुपये के लालच में इस भूखे वृद्ध को दो वक्त की रोटी नसीब नही हो सकी। अब वही पुलिस कहती है कि मौत का कारण भूख है जबकि अधिकारी इस मौत का कारण नशा और बीमारी मान रहे है। सरकार लाख दावे कर ले प्रदेश भर में कोई भी भूखा नही सोयेगा मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बहरहाल जांच का विषय यह भी है कि लाचारी के इस दौर मे बूढ़े व्यक्ति को कौन छोड़कर चला गया और अगर वह बीमार था तो नगर पालिका तथा स्वास्थ्य विभाग ने इसकी चिंता क्यों नही की।

*इनका कहना है:-*

भूख से मरने का सवाल ही नही है, क्योंकि रैन बसेरे के बगल से नपा की दीनदयाल रसोई है जहां भूखों को खाना खिलाया जाता है और पीएम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी... 

*नीरज खरे, एसडीएम बांधवगढ़ उमरिया*

मृतक के परिवार वालों ने बताया है कि यह बीमार रहते थे और नशा करते थे, इसी कारण से वृद्ध की मौत हुई है भूख से मरने का सवाल ही पैदा नही होता.. 

*भारती जाट, एसडीओपी व पीआरओ पुलिस उमरिया*

मेरे द्वारा वृद्ध ही हालत को देखते हुए सोसल मीडिया और अन्य माध्यमों से सभी लोगो को सूचना दी गई थी मगर किसी ने ध्यान नही दिया और उसकी मौत हो गई.. 

*अनिल सिंह, बस संचालक उमरिया*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget