हनुमान मंदिर, बापू चौक, और क्षेत्रो में महाप्रबंधक ने कराया सैनिटाइजेशन


अनूपपुर 

बरगवां प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बरगवां में आज 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है परंतु महामारी अभी खत्म नहीं होता दिख रहा है इसी उद्देश्य स्वागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक शंकरनागा चारी जी के द्वारा हनुमान मंदिर प्रांगण में सैनिटाइजेशन कराया गया व बापू चौक अमलाई मैं भी सैनिटाइजेशन कराया गया इस कार्य के लिए   सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया गया था की बरगवां हनुमान मंदिर ग्राम पंचायत बरगवां में सैनिटाइजेशन करवाया जाए आज के इस कार्य में सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक द्वारा हमेशा सार्वजनिक सेवा में तत्पर खड़े रहने वाले शंकर नाग चारी जी का सभी भक्तों द्वारा आभार व्यक्त किया जा रहा है।

अपर कलेक्टर, एसडीएम ने बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों को दिए निर्देश


अनूपपुर/कोतमा

1 जून से जिले में अनलॉक की प्रक्रिया शर्तों के साथ शुरू की गई । 1 जून को अपर कलेक्टर सरोधन सिंह एसडीएम ऋषि सिंघई  एसडीओपी शिवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस एंव  राजस्व अमले के साथ नगर का भ्रमण करते हुए दुकान खोलने के नियम शर्तों के साथ निर्देश देते हुए व्यापारियों को समझाइश दी साथ ही कहा कि जो भी दुकानदार नियम विरुद्ध दुकानें संचालित करेगा एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करेगा उन दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी टीकाकरण करवाने के बाद ही दुकानें खोलें जिससे हुए एवं उनका परिवार सुरक्षित रहे उन्होंने दुकानों के सामने गोले का निशान बनाने एवं बिना मास्क के  सामान नहीं देने के निर्देश दिए ।

अनलॉक होने के बाद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने बाजार का भ्रमण कर दी समझाइश


अनूपपुर

मध्य प्रदेश में दिनांक 01 जून से अनलाॅक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 01 जून को कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक श्री मांगीलाल सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, एसडीओपी अनूपपुर अनुभाग सुश्री कीर्ति बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली एवं पुलिस बल के साथ अनूपपुर कस्बा का भ्रमण कर अनलाॅक की गाईड लाईन के संबंध में दुकानदारों को समझाईस दी गई तथा निर्देशित किया गया है कि वैक्सीनेशन कराने के उपरांत ही व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जायें। अनलाॅक की गाईड लाईन का पालन नही करने वाले व्यक्तियों/दुकानदारों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget