बाईक की आपस मे टक्कर से दो व्यक्ति हुए गम्भीर घायल, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

पुष्पराजगढ़ के मुख्यालय जिसे राजेन्द्रग्राम नाम से जाना जाता है आज दिनांक 31 मई की शाम 7 बजे के आसपास उक्त नगर में संचालित ग्रामीण बैंक के सामने किरगी ग्राम में दो मोटरसाइकिल आमने सामने  टक्करा गईं दोनों मोटरसाइकिल में सिर्फ चालक सवार थे जो टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए साथ ही दोनो मोटरसाइकिल बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई, घटना के बाद दुर्घटना स्थल में राजेन्द्रग्राम पुलिस की पेट्रिलिंग टीम पहुंची और घायलों के लिए एम्बुलेंस बुलवाया गया जिससे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ भेजा गया है। दोनो घायलों की पहचान देव शरण गोयल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत लांघाटोला और त्रिवम सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लखोरा के रूप में की गई है, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में चिकित्सीय निगरानी में रखा गया किंतु घायलों की हालत में सुधार होता न देख दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर कर दिया गया है खबर लिखे जाने तक दोनों घायलों की स्थित नाजुक बनी हुई है।

दुकाने A और B अल्टरनेट सिस्टम से 15 जून तक खुलेगी  थोक सब्जी मंडी 6 से 12 


अनूपपुर

हरिओम वर्मा नगरपालिका सीएमओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर मुख्यालय की सभी दुकाने अल्टरनेट सिस्टम से 15 जून तक खुला करेगी। जिसमें प्रथम दिन  A सड़क के इस पार एवं उसके बाद दूसरे दिन B सड़क के उस पार इसी प्रकार क्रम से एक-एक दिन दुकान खुला करेंगी।इसके साथ ही सब्जी मंडी थोक कृषि उपज मंडी प्रांगण में सुबह 6 से 12 खुला करेगी। फुटकर सब्जी वाले डोर टू डोर सब्जी का विक्रय शाम 6 बजे तक करते रहेंगे। इसके साथ ही मार्केट भी शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। नाइट कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिदिन लगा रहेगा। शनिवार की रात्रि 10 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन एवं कर्फ्यू जारी रहेगा। रविवार को दुकान नहीं खुलेंगे साप्ताहिक बाजार आगामी आदेश तक प्रतिबंधित  रहेगा। अनुविभागीय दंडाधिकारी कमलेश पुरी मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरिओम वर्मा स्वच्छता निरीक्षक डीएन मिश्रा ने आज शहर के अंदर अल्टरनेट दुकान खोलने के लिए स्टीकर  सभी जगह लगाया गया हैं।

कलेक्टर के आदेश पर भारी एसडीएम जिले में 2 तरह के आदेश, व्यापारी परेशान


अनूपपुर

अनूपपुर जिले में 31 मई तक कोरोना कर्फ़्यू का आदेश जारी था और आज कलेक्टर अनूपपुर ने पूरे जिले के लिए नया आदेश जारी किया है जो आदेश किये हैं जिसमे जो दुकाने पूरे जिले में खुलने हैं और एक आदेश एसडीएम कोतमा ऋषि सिंघई ने जारी किए है कोतमा नगर के अलावा बिजुरी, राजनगर, बनगवां, डोला डूमर कछार के लिए अलग अलग दिन बहुत सारी दुकान खोलने का आदेश दिया गया है ऐसे में लोग कलेक्टर साहब का आदेश माने या एसडीएम साहब का आम जनता और व्यापारी समझ नही पा रहे हैं

*दोनो आदेश नीचे दिए हुए है*

*कलेक्टर साहब का आदेश*

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, अनूपपुर (म0प्र0)
( अन्तर्गत धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973)

अनूपपुर दिनांक 31 मई 2021 क्रमांक-2439 कोविड-19 / आरडीएम / 2021 : मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल का पत्र क्रमांक एफ 35-09 / 2020 / दो / सी-2 भोपाल, दिनांक 29 मई 2021 में दिये गये दिशा निर्देशों एवं जिला आपदा प्रबन्धन समिति की बैठक दिनांक 30.05.2021 में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु लिए गए निर्णयानुसार कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों के संबंध में पूर्व में जारी आदेशों को अधिक्रमित करते हुए, मैं सोनिया मीना, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला अनूपपुर ( म०प्र०) एतद् द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) एवं मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71 (1) 72 (2) के तहत संपूर्ण अनूपपुर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार दिनांक 01.06.2021 की प्रातः 06.00 बजे से मंगलवार दिनांक 15.06.2021 की रात्रि 12.00 बजे तक अग्रलिखित निम्नानुसार आदेश पारित करती हूँ

1 / नगर पालिका पसान एवं अनूपपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत परासी तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत किरगी में साप्ताहिक संक्रमण दर 5% से अधिक होने के कारण संपूर्ण नगर पालिका पसान क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत परासी तथा ग्राम पंचायत किरगी में लॉकडाउन / कोरोना कर्फ्यू लागू पूर्ववत प्रभावशील रहेगा। किसी भी व्यक्ति के घर से निकलने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। दो पहिया / चार पहिया वाहन भी बंद रहेंगे।

2 / अनूपपुर जिले के जिन ग्रामों में कोविड-19 के Active Cases पांच या पांच से अधिक है, उन्हें रेड ग्राम के रूप में चिन्हांकित किया गया है। रेड ग्रामों में तथा नगरीय क्षेत्रों के Micro Containment Zone / Containment Zone में कोविड-19 संक्रमण के संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही गतिविधियां संचालित होंगी।

2/ जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित गतिविधियां : 0 सभी सामाजिक / राजनैतिक / खेल / मनोरंजन / सांस्कृतिक / धार्मिक आयोजन

जिनमें जनसमूह एकत्र होता है ।

/ मेले आदि

(ii) स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक / प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान बन्द रहेगें । केवल ऑनलाईन

क्लासेस चल सकेगी । (ii) सभी सिनेमा घर, शॉपिंग मॉल, स्वीमिंग पूल थियेटर, पिकनिक स्पॉट, ऑडिटोरियम,

समागृह बन्द रहेगें

(iv) धार्मिक / पूजा स्थल पर एक समय में 04 से अधिक व्यक्ति उपस्थित नहीं रह सकेंगे। M अत्यावश्यक सेवाएं देने का कार्य करने वाले कार्यालयों को छोड़कर शेष कार्यालय 100. प्रतिशत अधिकारियों एवं 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किये जायेगें। अत्यावश्यक सेवाओं में जिला कलेक्ट्रेट पुलिस आपदा प्रबंधन, फायर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा (Public Health & Medical Education) जेल, राजस्व, पेयजल आपूर्ति नगरीय प्रशासन, ग्रामीण, ग्रामीण विकास, विद्युत प्रदाय, परिवहन, कोषालय, पंजीयन, श्रम

आदि सम्मिलित हैं । (vi) अधिकतम 10 लोगों के साथ अंतिम संस्कार की अनुमति रहेगी । (vii) विवाह के दोनों पक्षों को मिलाकर अधिकतम 20 लोगों के साथ ही अनुमति रहेगी।

वैवाहिक कार्यक्रम का निर्धारित समय प्रातः 06 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक रहेगा। इस प्रयोजन के लिए आयोजक को संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अतिथियों के नाम की सूची आयोजन के पूर्व प्रदाय करना अनिवार्य होगा ।

(vi) संपूर्ण जिले में प्रत्येक रविवार जनता कर्फयू रहेगा, जो कि शनिवार रात्रि 10.00 बजे से सोमवार प्रातः 06.00 बजे तक प्रभावीशील रहेगा

(ix) संपूर्ण जिले में रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक प्रतिदिन नाईट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा।

(x) रूल आफ सिक्स अनुमत्य गतिविधियों के अलावा किसी भी स्थान पर 06 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

(xi) जिले की समस्त साप्ताहिक हाट बाजारें पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंध से मुक्त गतिविधियां:

0 समस्त प्रकार के उद्योग एवं औद्योगिक गतिविधियां चालू रह सकेगी। इस कार्य हेतु उद्योग से जुड़े अधिकारियों / कर्मचारियों / श्रमिकों को वैध आई कार्ड के साथ जाने की अनुमति

रहेगी ।

(11) उद्योगों के कच्चा माल / तैयार माल के आवागमन पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी। (iii) केमिस्ट, अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक मेडिकल इन्श्योरेंस कम्पनीज अन्य स्वास्थ्य एवं

चिकित्सा सेवाएं, पशु चिकित्सा अस्पताल चालू रहेगें। (iv) सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकानें पूर्ववत शासन के निर्देशानुसार संचालित रहेंगी। किराना दुकानें, फल और सब्जियां, डेयरी एवं दुग्ध, आटा चक्की, पशु आहार आदि की दुकाने पूरे दिन के लिए खुली रखी जा सकेंगी। किराना दुकानों के विक्रेता मास्क कव्हर, शोसल डिस्टेंसिंग अनुसार विक्रय करेंगे। किराना दुकानों के विक्रेता दुकान में आने

वाले ग्राहकों को मास्क कव्हर होने पर ही सामग्री का विक्रय करेंगे। (M) पेट्रोल / डीजल पम्प / गैस स्टेशन, रसोई गैस सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगे ।

(vi) सभी कृषि गतिविधियों की अनुमति होगी । कृषि उपज मण्डी, खाद / बीज / कृषि यंत्र की

दुकाने खुल सकेगी।

(vii) बैंक, बीमा कार्यालय एवं एटीएम प्रारंभ रहेगें ।

(viii) प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा केबल आपरेशन्स की अनुमति रहेगी । बैंक, इन्श्योरेंस, NBFCS से जुड़े संस्थानों के MPLs Cooperative Credit Socities,

(ix) मैनेजमेन्ट एजेन्सी संचालन एवं आवागमन की अनुमति रहेगी । सभी प्रकार के सामानों और माल की आवाजाही बिना किसी रोक टोक के जारी रहेगी।

कैश

(x) (xi) सार्वजनिक परिवहन निजी बसों, ट्रेनों के माध्यम से कोविड-19 के दिशा निर्देशों के

अन्तर्गत अनुमति रहेगी ।

आटो, ई-रिक्शा में दो सवारी, टैक्सी तथा निजी चार पहिया वाहनों में ड्राइवर तथा दो पैसेजरों को (मारक के साथ) यात्रा करने की अनुमति होगी ।

(xiii) मोहल्लों / कॉलोनियों / ग्रामों में एकल दुकानें निर्धारित समय में खुली रखी जा सकेंगी। कोल्ड स्टोरेज एवं वेयर हाउसिंग की सर्विसेज की अनुमति होगी

(xiv) सम्पूर्ण जिले में ई-कॉमर्स कम्पनियों से तथा अत्यावश्यक वस्तुओं की दुकानों से होम

(xv) डिलीवरी की अनुमति निर्धारित समय सीमा के भीतर रहेगी । येलो एवं ग्रीन जोन के ग्रामों में समस्त मनरेगा कार्य, ग्रामीण विकास कार्य एवं अन्य विभागों के निर्माण कार्य तथा तेंदूपत्ता संग्रहण के कार्य कोविड-19 महामारी की रोकथाम
के SOP का पालन करते हुए जारी रखे जा सकेंगे।

(xvil) जिला स्तर पर परम्परागत रूप से Labour Market कोविड प्रोटोकॉल पालन की शर्त पर चालू रह सकेंगे। उपरोक्तानुसार Labour Market का संचालन नगर पालिकाओं / परिषदों द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से किया जाएगा ।

*एसड़ीएम साहब का आदेश*

कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोतमा, जिला अनूपपुर ( म०प्र०) क्र./1196 / कोवि-19 / 2021 कोतमा दिनांक 31/05/2021)


कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन का पत्र क्रमांक एफ 35-09/2020 / दो / सी-2. भोपाल, दिनांक 26 मई 2021 के संदर्भ में दिनांक 30.05.2021 को उपखण्ड स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति में लिए गए निर्णय अनुसार तथा जिला दण्डाधिकारी महोदय अनूपपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक अनूपपुर दिनांक 31/05/2021 के परिपालन में अनुभाग कोतमा अन्तर्गत नगरीय क्षेत्र में संक्रमण की दर को देखते हुए दुकान / व्यवसाय संचालन हेतु निम्नानुसार आदेश जारी किया जाता है।

नगरीय क्षेत्र कोतना में दुकानें निम्नलिखित कैटेगरीवार संचालित होंगी : केटेगरी–1 दिन सोमवार एवं गुरुवार को जनरल स्टोर्स, मनिहारी, किराना, आटा चक्की, मील, फूल माला, पान मसाला, पान ठेला शायं 06:00 बजे तक संचालित की जायेगी।

दुकाने प्रातः जल्दी खोले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

केटेगरी-2 में दिन मंगलवार, शुक्रवार को कपडा पार्लर, बुटिक, सैलून, धोबी, ड्रायक्लीनरर्स, सायकल दुकान, मोटर सायकल एवं कार शो रूम, गैरेज तथा सर्विस) सेण्टर, वेल्डिंग वर्कशॉप, आटो / मोटर पार्टस की दुकानें शायं 06:00 बजे तक संचालित की जायेगी। दुकाने प्रातः जल्दी खोले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

कॅटेगरी-3 में दिन बुधवार, शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेशनरी, मांस मछली, टेलरिंग शॉप, मोबाईल शॉप, फोटो स्टूडियो, फुटवेयर, ज्वेलरी, बर्तन, हार्डवेयर, फर्नीचर , मोची की दुकान एवं अन्य जिनका उल्लेख निर्धारित दोनों कैटेगरी में नहीं किया गया है को सम्मिलित कर शायं 06:00 बजे तक संचालित की जावेगी। दुकाने प्रातः जल्दी खोले -जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।।

नगरीय क्षेत्र बिजुरी, बनगवा (राजनगर), डोला, डूमर

केटेगरी- 1 दिन मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को जनरल स्टोर्स, मनिहारी, किराना, "आटा चक्की, मील, फूल माला, पान मसाला पान ठेला, कपडा, पार्लर, बुटिक, सैलून,

धोबी, ड्रायक्लीनरर्स की दुकानें शायं 06:00 बजे तक संचालित की जावेगी दुकाने प्रातः -जल्दी खोले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

केटेगरी-2 दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सायकल दुकान, मोटर सायकल एवं कार शो रुम, गैरेज तथा सर्विस सेण्टर, वेल्डिंग वर्कशॉप, आटो / मोटर पार्ट्स इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेशनरी, मांस-मछली, टेलरिंग शॉप, मोबाईल शॉप, फोटो स्टूडियो, फुटवेयर, ज्वेलरी, बर्तन, हार्डवेयर, फर्नीचर, मोची की दुकान एवं अन्य जिनका उल्लेख निर्धारित दोनो केटेगरी में सामिल नहीं किया गया है।

-06:00 बजे तक संचालित की जायेगी। का नहीं होगा।

3. मानसून अवधि के दौरान कृषि, बीज व खाद की दुकानें प्रतिदिन संभावित भीड़ को देखते हुए समिति के निर्णय अनुसार नगरीय क्षेत्र कोतमा की खाद, बीज की दुकाने (नगरीय क्षेत्र बिजुरी में खाद, बीज की दुकानें सामुदायिक भवन में सोसल डिस्टेंडिंग क साथ संचालित की जाएंगी। की दुकानें शाय 06:00 बजे तक संचालित की जायेगी। दुकाने प्रातः जल्दी खोले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

4. प्रत्येक नगरीय क्षेत्र में ट्रक से बाहर आने जाने वाली थोक सामग्री सांय 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लोड अनलोड की जावेगी।

5. थोक सब्जी मण्डी प्रातः 3:00 बजे से 6:00 बजे (सुबह) तक संचालित होंगी। 6. बाजार क्षेत्र में फल व सब्जी की कोई भी दुकाने स्थायी रूप से संचालित नहीं होंगी अपितु

उक्त सामग्री होम डिलेवरी वार्डवार ठेले के माध्यम से नगर में विक्रय की जा सकेगी। 7. रेस्टोरेंट व भोजनालय, होटल, टी स्टॉल, चाट-फुल्की, स्वीट्स व अन्य स्ट्रीट फूड की
 दुकानें बंद रहेंगे। उनकी केवल टेक होम डिलेवरी ही संचालित की जा सकेगी। 8. समस्त व्यवसायी "नो मास्क, नो सामान" श्लोगन पर क्रय-विक्रय करेंगे। यदि कोई दुकान नियत दिवस व समय के पश्चात खुली पायी जाती है तो उसपर 500/- का जुर्माना अधिरोपित कर सात दिवस के लिए दुकान सीलिंग की कार्यवाही की जायेगी।

(यह आदेश 1 जून 2021 से प्रभावशील होगा)

*इनका कहना हैं*

कलेक्टर साहब के आदेश के परिपालन में एसडीएम, जनपद सीईओ को पावर दिया गया हैं कि वो अपने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के तहत दुकाने खोलने का आदेश सुविधा अनुसार दे सकते हैं।

*सरोधन सिंह अपर कलेक्टर अनूपपुर*





कलेक्टर के आदेश का खुलेआम उल्लंघन, कॉलेज में प्राचार्य कर्फ्यू में करवा रहे है निर्माण कार्य

कोरोना नियमो का उल्लंघन,मजदूरों के पास मास्क नही हैं न सोशल डिस्टेंस का पालन नही कर रहे है



अनुपपुर। 

जिला मुख्यालय स्थित  शासकीय तुलसी महाविद्यालय में पदस्थ प्राचार्य परमानंद तिवारी हमेशा किसी न किसी कारण में सुर्खियों में रहते हैं इनके दबंगई और मनमाना पूर्ण कार्य करने के चर्चे पूरे जिले में विख्यात हैं अपने से बड़े अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने में इनको बहुत खुशी प्राप्त होती हैं ये अपने कार्य के आगे किसी को नही भजते ये महाशय बात करते करते आपा खो बैठते हैं उसके बाद मारना गाली देना धक्का देना इनके स्वभाव में है सीधे मुह किसी से बात करना पसंद नही करते सामने छात्र , छात्रा हो चाहे आम लोग इस समय प्राचार्य महोदय रिटायरमेंट के बेहद करीब है और इस दौरान वह जनभागीदारी के बजट को पूरी तरह गोल माल करना चाह रहे है। इस कोरोना कॉल में लोगो के यहाँ रोजी रोटी का संकट है इस बीमारी से हर कोई डरा हुआ है , जिले में  सख्त लॉक डाउन का आदेश है 31 मई तक  जिला प्रशासन द्वारा  लागू किया गया है इस दौरान निर्माण कार्य भी बंद किया गया था जहाँ पूरा जिला कलेक्टर के लॉक डाउन आदेश का पालन कर रहा है,  वही तुलसी महा विद्यालय अनुपपुर के प्राचार्य  डॉ परमानंद तिवारी कलेक्टर के आदेश की जमकर धज्जियां उड़ा रहे है  और महाविद्यालय में  15 दिनों से नाली का कार्य और 3 दिनों से फर्श रिपेयरिंग निर्माण कार्य जोरो से चल रहा  है, जहाँ पर मजदूरों में न तो  सोसल डिस्टेन्स है और ना ही मास्क।


*समय कम रुपयों का गोलमाल*

प्राचार्य के पास नौकरी का समय बहुत कम बचा हुआ है इसलिए  वह अब खर्च करने से रुकना नही  चाह रहे,  प्रतिवर्ष  निर्धारित शुल्क के  अतिरिक्त  जनभागीदारी  में  छात्र कल्याण के नाम से  प्रति छात्र 600 रु जमा  होने वाले  पैसे का  इस कार्यकाल में  जबरदस्त  दुरुपयोग  किया जा रहा है, जन भागीदारी के बजट को  चौपट कर दिया गया है, प्राचार्य महोदय का इस महाविद्यालय में केवल  उद्देश आर्थिक गतिविधि ही रही है ,  अनावश्यक निर्माण कार्य करा कर छात्रों के पैसों की होली खेली  जा रही है।

*पिछले लॉक डाउन में भी कार्य*

सूत्र बताते है की  पिछले लॉक डाउन में भी स्कूल कॉलेज बंद थी लेकिन  तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा चुपके- चुपके महाविद्यालय में बिजली फिटिंग का काम कराया गया था  और इस बार फिर लॉकडाउन में गुणवत्ता विहीन कार्यों को ढकने के लिए आपदा में अवसर खोज कर महा विद्यालय में  नाली व फर्श निर्माण कराया जा रहा है।जहाँ एक तरफ जरूरत मंद लोग  अपने घरों की छत इस लॉक डाउन आदेश के कारण नही बनवा पा रहे है वही प्राचार्य बड़ी ही बेशर्मी से जिला प्रशासन के आदेश को दर किनार कर निर्माण कार्य करवा रहे है।

*इनका कहना है*

*नवागत कलेक्टर महोदया सोनिया मीना के शासकीय न.पर इस मामले के लिये बात करना चाहे तो उनका मोबाइल रिसीव नही हुआ*

*इस मामले के लिए अपर कलेक्टर सरोधन सिंह से बात करना चाहे तो उनका मोबाइल भी रिसीव नही हुआ*

कॉलेज में जो भी कार्य कराया जा रहा हैं पुराना जनभागीदारी का अनुमोदित कार्य कराया जा रहा 50 मजदूरों से कार्य नही कराया जा रहा है आपको जो करना हो कर ले।

*परमानंद तिवारी प्राचार्य तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर*

बिजली मीटर रीडिंग भेजे और लकी ड्रा के माध्यम से स्मार्ट फोन पाए


अनूपपुर/कोतमा 

विद्युत मंडल कोतमा के सहायक अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को सेल्फ फोटो रीडिंग की सुविधा प्रदान की गई है । कुछ बिजली उपभोक्ता घर बैठे अपने मीटर की रीडिंग स्मार्ट बिजली एप के माध्यम से स्वयं अपलोड कर वास्तविक रीडिंग का बिजली बिल प्राप्त कर रहे हैं ।  बिजली उपभोक्ताओं द्वारा माह की 01 से 05 तारीख तक फोटो रीडिंग अपलोड करना अनिवार्य है ।  सेल्फ फोटो रीडिंग के प्रति उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी द्वारा एक ईनामी योजना भी लागू की गई है जिसके तहत उपभोक्ता द्वारा अपलोड की गई फोटो रीडिंग स्पष्ट एवं मान्य होने पर लकी ड्रा निकाला जाएगा तथा चयनित उपभोक्ताओं को स्मार्ट फोन ईनाम में दिया जाएगा ।

कोविड -19 महामारी के कारण, संक्रमण से बचाव के लिए मीटर रीडर को उपभोक्ता के परिसर के बाहर स्थापित मीटर की रीडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उपभोक्ता एवं मीटर रीडर दोनों ही सुरक्षित रहें । ऐसे उपभोक्ता जो सेल्फ फोटो रीडिंग का उपयोग कर रहे हैं उन्हें अपलोड की गई रीडिंग का बिल भेजा जा रहा है ।

कैसे भेजे सेल्फ फोटो रीडिंग - स्मार्ट बिजली एप डाउनलोड करने के लिए कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से लिंक भेजी गई है । एप्प को डाउनलोड करने के बाद पहली बार मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी के साथ रजिस्टर्ड करना होगा । नए उपभोक्ता ‘‘गेस्ट यूजर’’ विकल्प का उपयोग कर भी रीडिंग अपलोड कर सकते हैं । रीडिंग अपलोड करने के लिए स्मार्ट बिजली एप के ‘‘मीटर रीडिंग-अपलोड फोटो’’ विकल्प को चुनें । अपना आईवीआरएस नंबर दर्ज करने पर उपभोक्ता का विवरण डिस्प्ले होगा । मीटर में दिखाई दे रही kwh वाली रीडिंग को टाइप करें तथा फोटो विकल्प के माध्यम से फोटो लेक़र उसे सबमिट करें । स्पष्ट फोटो की रीडिंग मान्य होने पर उपभोक्ता का बिजली बिल जनरेट होगा । अधिक जानकारी के लिए 1912 पर संपर्क किया जा सकता है । बिजली उपभोक्ता स्मार्ट बिजली एप को गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं तथा एप में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का उपयोग कर बिजली संबंधी किसी भी समस्या का निराकरण भी करवा सकते हैं ।


कोयला चोरी में बड़े मगरमच्छों को बचाने की तैयारी जारी कॉलरी प्रबंधन

अनूपपुर/अमलाई

विगत दिनों सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत संचालित धनपुरी ओसियम खदान के डी सेक्टर से गाड़ी का नंबर प्लेट बदलकर लगभग 32 टन कोयला चोरी का मामला पुलिस ने पकड़ा था, और आनन-फानन में कॉलरी प्रबंधन ने अपने दो बाबुओं को निलंबित भी कर दिया, किंतु मामला यह निकल कर आ रहा है कि यह कोई पहला मामला तो हो नहीं सकता जब कोयला चोरी यहां से हो रहा हो,यह बात अलग है कि इस बार पुलिस ने इसे पकड़ लिया प्रारंभिक जांच में पुलिस ने जो अपनी प्रेस नोट रिलीज की थी उसमें किसी भी कर्मचारी का नाम नहीं था किंतु अगले दिन धनपुरी ओसियम सब एरिया व मैनेजर ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया पर यह पूरे प्रकरण को देखने के बाद यह समझ में आता है कि इस पूरे मामले में कुछ और भी कर्मचारी शामिल हो सकते हैं जिन्हें बचाया जा रहा है जब बाबुओं की इसमें सहभागिता है तब टेक्निकल इंस्पेक्टर,फील्ड इंचार्ज मैनेजर,सब एरिया सभी लोग जिन्हें यह पूरी जानकारी थी उन्हें शामिल क्यों नहीं किया गया जबकि टेक्निकल इंस्पेक्टर व फील्ड इंचार्ज पूरे समय लोडिंग क्षेत्र में मौजूद रहते हैं अब एक बात यह निकल कर आती है जब ट्रक को कोयला चोरी में पकड़ा गया तब उसके मालिक के ऊपर भी कार्यवाही की जाती है किंतु जिस लोडर से कोयला को ट्रक में लोड किया गया उसके ऑपरेटर को तो आरोपी बना दिया गया किंतु लोडर के मालिक को आरोपी क्यों नहीं माना गया? अगली बात यह निकल कर आती है कि सुरक्षा गार्ड के जो चेक पोस्ट बनाए जाते हैं जो ट्रकों के आवाजाही पर चेकिंग कर पूर्ण रूप से सहमत होते हैं तब ही जाने देते हैं,वह यहां क्यों नहीं मौजूद था ? इन सभी मामलों को जब देखा जाता है तो कहीं ना कहीं सभी वरिष्ठ कर्मचारियो की संलिप्तता बराबर समझ में आती है अभी तो एक प्रकरण संज्ञान में आया है ऐसे कई गाड़ियां कोयला प्रतिदिन पार हो जाता होगा जिसकी पुलिस प्रशासन को कोई जानकारी नहीं, ये कोयला चोरी करके कितने लोग करोड़पति बन गए यह भी एक जांच का विषय है जिन कर्मचारियों को इस पूरे मामले में आरोपी बनाया गया हैं और जिन कर्मचारियों को बचाया जा रहा है सभी कर्मचारियों की संपत्ति की भी जांच की जानी चाहिए की यह लोग कोयला चोरी में कितनी संपत्ति के मालिक बने बैठे हुए हैं,और देश की इस धरोहर को कौड़ियों के दाम में बेच रहै है और यह चोर बेखौफ रूप से घूम रहे हैं और आगामी काम को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए हैं।

 फैक्ट्री में मजदूर की दर्दनाक मौत, बेल्ट में फसकर धड़ से सर अलग

सतना 


सतना जिले से आज एक बड़ी खबर आ रही हैं शहर से लगी बिड़ला सीमेंट फैक्टरी की सगमनियां मांइस मे आज बड़ा हादसा हुया। क्रेसर के फाइन बेल्ट में फसकर एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मजदूर एकत्रित हुए और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ कर डाली।

बिड़ला सीमेंट फैक्ट्री की सगमनिया खदान में आज भठिया कला निवासी रामनरेश पाल नाम के मजदूर की मौत हो गई।फाइन बेल्ट में फसकर मजदूर का सर धड़ से अलग हो गया। मौत की सूचना मजदुर के परिजनों को हुई। ग्रामीण और परिजन खदान पहुचे और उनके साथ अन्य मजदूर भी लामबंद हो गए। लाश देख आक्रोश भड़क गया और खदान कार्यालय और वहां खड़े वाहन में तोड़फोड़ कर दी। शव को परिजन उठाने नही दे रहे हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।परिजन 20 लाख रुपये मुआबजा की मांग कर रहे।

 *कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर होगी कार्रवाई*

*अधिकारीगण अपने कत्र्तव्यों का तत्परता व मेहनत एवं निष्ठा से निर्वहन करे - कलेक्टर*

अनूपपुर 

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने अधिकारियों से कहा है कि वे अपने विभागीय कर्तव्यों


का तत्परता से मेहनत, लगन और निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। अगर कार्य में कहीं कोई चुनौती है, तो बताएं, मेरा पूरा सपोर्ट मिलेगा। लेकिन कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को कतई बर्दाष्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर जिला अधिकारियों से परिचयात्मक बैठक में चर्चा कर रही थीं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  कलेक्टर ने अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि उन्हें अधिकारियों से अच्छे कार्यों की दरकार है। अगर कहीं चलेंज है, तो उन्हें बताने में संकोच न करें, इसमें उन्हें उनका पूरा सपोर्ट मिलेगा। परन्तु कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, गैर जिम्मेदारी, एवं उदासीनता बरतने के कृत्य को गंभीरता से लिया जाएगा और ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने में कलेक्टर की शक्तियों का इस्तेमाल करने में तनिक भी नहीं हिचकिचाया जाएगा। 

कलेक्टर ने कहा कि मैं टीम भावना से काम करना पसंद करती हूँ। इसलिए सभी अधिकारी टीम भावना से बेहतर से बेहतर काम करने की कोशिश करें। आपने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में कोरोना संक्रमण से निपटना प्राथमिकता होगी। लेकिन साथ में अन्य सामयिक कार्यों को भी निष्पादित किया जाएगा। आपने कहा कि जिला अधिकारी स्वयं फील्ड में भ्रमण कर कार्यों की मानीटरिंग करें तथा अपने मैदानी अमले को अच्छे से अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें। आपने कहा कि यह सुनिष्चित किया जाए कि कार्यालयों में आने वाला स्टाफ और अन्य लोग मास्क लगाकर ही आएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

ईंट लोड करने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत ड्राइवर फरार

अनूपपुर/भालूमाड़ा

थाना भालूमाड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवगवा के सरैया टोला नदी के पास 31 मई को ईटा लोड करने जा रहा एक ट्रैक्टर तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया जिसने सवार 1 लगभग 17 वर्षीय युवक पारस केवट पिता चेतलाल केवट निवासी सरैहा के ट्रैक्टर के नीचे दबने के कारण मौत हो गई बताया जाता है ट्रैक्टर चालक नत्थू पंडित जब ईटा लोड करने के लिए जा रहा था तो रास्ते में मृतक युवक अपने घर जाने के लिए लिफ्ट लेकर ट्रैक्टर पर बैठ गया और रास्ते में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके नीचे दबने के कारण युवक की मौत हो गई घटना के बाद ट्रैक्टर चालक नत्थू पंडित फरार हो गया इस ट्रैक्टर का मालिक संतोष देवगवां का बताया जा रहा है वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की विवेचना कर रही है।


कोविड़ महामारी अनलॉक के लिए जिला क्राइसिस मैनेजमेंट के नाम खुला पत्र



*लमहोदय/ महोदया

अनूपपुर जिले में कोविड - 19 लाकडाउन - 2 को आज कलेक्ट्रेट में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होना है। जिस तरीके से पिछले पन्द्रह दिन मे कोविड पाजिटिव्स की दर में लगातार गिरावट आई है , उम्मीद है कि कल से UnLock करने की तैयारी कर ली गयी है।

     जिले का जिम्मेदार पत्रकार और भाजपा नेता होने के कारण आपसे निवेदन है कि कृपया ---

1 . जिले को एक साथ Unlock ना करके दो या तीन चरणों में बाजार खोले जाएं। अनूपपुर , कोतमा,बिजुरी, राजनगर, जैतहरी, अमरकंटक ,पसान जैसे कुछ जागरुक नगरीय क्षेत्रों में क्रमबद्ध तरीके से , 9-6 या 8-6 दुकानें खोली जाएं।

2. जिन गाँव मे एक माह मे 5 से 15 लोगों की मौत हुई हैं या जिन गाँव में संदिग्ध मरीजों की संख्या ( पाजिटिव या निगेटिव) अधिक हैं, वहाँ अभी कोई छूट ना दें या  कम से कम छूट दी जाए।

3. नगरीय क्षेत्रों से गाँव में संक्रमण फैलने के अधिक आसार हैं । इसलिये गाँव से कामगार मजदूरों ( जिन्हे परिचय पत्र दिया जाए) के अलावा अन्य लोगों की सीमित और अनिवार्य आवाजाही को ही अनुमिति हो।

4. जिला मुख्यालय और नगरीय क्षेत्रों में आने - जाने वालों के लिये डबल मास्क की अनिवार्यता होनी चाहिए । जब आप डबल मास्क का आदेश देंगी तो लोग सिंगल ।मास्क तो लगाएगें ही।

5. हार्डवेयर,कपड़ा, बर्तन, आटा चक्की को अल्टरनेट खोलने की अनुमति हो ।

6. थोक सब्जी, फल, दूध, पानी, गैस विक्रेताओं के लिये सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक का समय हो,  ना कि पूरे दिन का।

7- बिना मास्क -- बिना डिस्टेंशिंग के राशन, पेट्रोल वितरण पर एवं सरकारी कार्यालयों में प्रवेश पर रोक हो

8-छूट की अवधि में मास्क, सोशल डिस्टेंशिंग , सेनेटाईजेशन को लेकर कोई समझौता ना करके ,इसे कडाई से पालन कराएं।

9-सभी वार्डों और गाँव में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण का कार्य निर्बाध जारी रहे। कोविड के अलावा अन्य बीमारियों पर भी ध्यान देना होगा।*

*10--वैक्सीनेशन कोअनिवार्य घोषित करें


सादर

*मनोज कुमार द्विवेदी संपादक* 

*दैनिक कीर्तिक्रांति अनूपपुर*

दो पक्षों में जमीन को लेकर हुआ विवाद दोनो पक्षों ने थाना दर्ज कराई शिकायत


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

एसडीओपी कार्यालय अंतर्गत आने वाले थाना राजेंद्रग्राम में आज दिनांक 30 मई दिन रविवार की दोपहर 2 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है पुलिस द्वारा पहली शिकायत पर अपराध क्रमांक 137 आईपीसी की धारा 294 323 506 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है जिसकी शिकायतकर्ता सीता परस्ते पति चरण सिंह परस्ते उम्र 48 वर्ष निवासी किरगी ने थाना परिषर आ कर बताया कि मणिराज सिंह और नान दाऊ व उसकी पत्नी तीनो निवासी ग्राम पंचायत किरगी द्वारा जमीन को लेकर गाली गलौज व मारपीट की गई तो वही दूसरे पक्ष द्वारा भी इन्हीं बातों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है जिसमें मारपीट गाली-गलौज की बात का उल्लेख शिकायत में किया गया है आवेदिका चैन बत्ती बाई पति धन सिंह गौड़ उम्र 25 वर्ष निवासी कोहका द्वारा thana राजेंद्रग्राम में शिकायत दर्ज कराई गई है राजेंद्रग्राम पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 138 आईपीसी की धारा 294 323 506 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

कोविड़ मंत्री का आदेश बिना वैक्सीनेशन करवाये दुकान नही खोल पाएंगे दुकानदार 


 अनूपपुर/शहडोल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को दिए निर्देश शहडोल, सीधी एवं अनूपपुर जिलों के कोविड प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल सिंह का बड़ा बयान उन्होंने साफ कहा है कि बिना वैक्सीनेशन के अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान विक्रेता दुकान नहीं खोल सकेंगे। इस संबंध में मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने शहडोल, सीधी एवं अनूपपुर कलेक्टरों को निर्देश जारी किए आज कोविड-19 प्रभारी खाद्य मंत्री बिसाहू लाल सिंह रविवार को शहडोल, सीधी एवं अनूपपुर के क्राइसिस मैनिजमेंट कमेटी के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ वर्चुअल चर्चा की उन्होंने साफ कहा कि अनलॉक के दौरान बिना वैक्सिनेशन के दुकानदार दुकान नही खोल सकेंगे उन्होंने कलेक्टरो को स्पष्ट हिदायत दी कि ऐसे लोगों पर फाइन लगाएं, कड़ी कार्यवाही करें जो वैक्सीन लगवाए बिना अपनी दुकान खोलते हैं।



जीवनदायनी नदियों पर केजी डेवलेपर्स के रेत दलालो का बरस रहा कहर*

*खनिज विभाग के आंख पर नोटों की पट्टी रात के अंधेरे में किया जा रहा उत्खनन*

*एन.जी.टी. के कायदों को धता बताकर नदियों का सीना चीर रहे के.जी डेवलपर्स*


इंट्रो - अनूपपुर जिले में जगह जगह नियम विरुद्ध नदियों पर खनन का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिये प्रमुख रूप से खादीधारी जिम्मेदार है जिले में कैबिनेट मंत्री व 3 जिले के प्रभारी मंत्री एवं अनूपपुर विधानसभा के विधायक का घर भी होने के बाद भी  सोन नदी का सीना लगातार छलनी किया जा रहा है फिर चाहे बात सोन नदी की हो या फिर केवई या जिले की जीवन देनी अन्य नदियों की हर तरफ बस एक सा हाल है। अनूपपुर के खनिज विभाग के जिम्मेदार मानो ठेकेदार एवं खादी के सामने नतमस्तक है बगल में होता रहता है उत्खनन पर माईनिंग अधिकारी के कानों में जू नही रेंगता खनिज विभाग जिला कार्यालय से चंद कदमो पर होता रेत माफियाओ द्वारा अवैध उत्खनन मगर प्रशासन को कार्यवाही करने में 6 माह लग जाते हैं केजी डेवलपर्स ने कटनी के एक बहुत बड़े रेत माफिया को जिले की सारी खदाने सौप रखी हैं और वो कटनी का  दलाल अनूपपुर के दलालो को दलाली का जिम्मा दे रखा हैं जिसके दम पर पूरे जिले में अवैध उत्खनन कराया जा रहा हैं जो ज्यादा विरोध करता है उसके मुँह में नोटो की गड्डी भर दी जाती सारे लोगो को मैनेज करके अवैध धंधा करके करोड़ो कमाया जा रहा हैं यह नही की प्रशासन या जिले में बैठे जनप्रतिनिधियों को नही मालूम इस रेत के कारोबार में क्या काला पीला किया जा रहा है मगर सब मौन हैं क्यू इसका जबाब तो दो कौड़ी के रेत दलाल ही दे सकते है दलालो का मैनेजमेंट और नेटवर्क बहुत ही तगड़ा हैं चंद रुपये के लिए जीवन दायनी नदियो का सीना छलनी करवा रहे है।

अनूपपुर 

अनूपपुर जो की एक समय जीवनदायनी नदियों के लिए प्रदेश भर में अपनी अलग पहचान रखता था अब माफियाओं और ठेका कम्पनी की कहर की वजह से अपने अस्तित्व की लताश में जुटा हुआ है। अनूपपुर के सोन केवई नदी पर नियम विरुद्ध तरीके से खनन चल रहा है इस आपदा काल में भी के केजी डेवलपर्स द्वारा जिले के खनिज का दोहन करते नजर आए लेकिन जनता की मदद के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था को लेकर नजर नहीं आई फिर भी कई जगहों में दिन हो या रात तेजी से उत्खनन कर जिला कलेक्टर के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रही है जस्ट माइनिंग विभाग ऑफिस के बगल में सीतापुर रेत खदान में रात के अंधेरे में हेवी मशीन उतार कर लगातार उत्खनन किया जा रहा है फिर भी जिम्मेदारों के कानों में जूं न रेंगना उनकी कार्यशैली पर प्रश्न चिन्हं लगा रहे हैं।

*सोन नदी के प्रवाह को छिछले तालाबों में किया परिवर्तित*

बात यदि अनूपपुर की जाएं तो वहां तो जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर भगवा के रंग से रंगे केजी डेवलपर्स ठेंका कंपनी के करिन्दों के द्वारा सोन नदी जो कि तेज प्रवाह के साथ बहती थी। उसे छिछले तालाबों में परिवर्तित कर दिया गया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर खनिज विभाग के अधिकारियों एवं एक अरसे से पदस्थ जिला खनिज अधिकारी का कार्यालय है, तो कार्यालय के बगल में जिले के मुखिया कलेक्टर का दरबार है। जहां हर कोई न्याय की उम्मीद से आता है। पर मां की तरह जिले में पूजी जाने वाली नदी को इंसाफ दिलाने में  क्यों असफल साबित हो रहे है।जहां रेत के नाम पर माफिया सक्रिय है और टी.पी. के नाम पर बिना टी.पी. रेत का खनन जारी है।

*सुनहरी रेत पर खादी और रेत दलाल का कब्जा*

प्रदेश में भाजपा शासन आने के बाद जिले व संभाग में कुर्ते की क्रीज चढ़ाकर जगह-जगह माफिया जिम्मेदार अधिकरियों के उपर दबाव बनाकर अवैध खनन करा रहे है वही अनूपपर में तो प्रत्यक्ष रूप से  भगवाधारी ने जिले भर में अपना आतंक जमा रखा है, बात यदि प्रशासन की जाएं तो हर जिले में खनिज निरीक्षक खनिज अधिकारी, एस.डी.एम. व कलेक्टर एवं पुलिस का समुचित अमला मौजूद होने के बाद भी कार्यवाही शून्य प्रतीत हो रही है।

*आपदा काल में के.जी डेवलपर्स नहीं आई मदद के लिए आगे*

जिले में स्थित चचाई धर्मल पावर प्लांट, मोजर बेयर प्लांट, रिलायंस गैस प्लांट द्वारा इस संक्रमण काल को देखते हुए व्यवस्था के अभाव में जूझ रहे लोगों को देखते हुए कंपनियों द्वारा लगातार हॉस्पिटल के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पीपीटी ऑक्सीजन सिलेंडर वह तरह-तरह की मेडिकल उपकरणों को जिला कलेक्टर के सामने देते दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर जिले के सक्षम लोग भी मदद करते दिखाई दे रहे हैं लेकिन जिले के खनिज की जान कहे जाने वाली रेत खदानों का ठेका लेने वाला कंपनी के.जी डेवलपर द्वारा किसी भी मदद के लिए नहीं नजर आई और लगातार जगह जगह वैध खदानों के आड़ में अवैध खदान संचालित करते हुए उत्खनन किया जा रहा है जन चर्चाओं की माने तो माइनिंग विभाग के बगल में स्थित सीतापुर रेत खदान व चचाई में भी रात के अंधेरे में हैबी पोकलैंड मशीन उतार कर लीज क्षेत्र से हटकर उत्खनन जारी कर एन.जी.टी के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नदी से गीले रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है जो सीधे-सीधे माइनिंग विभाग की मौन सहमति को प्रदर्शित करता है।

कोरोना नियमो के उल्लंघन पर दुकानदारों पर कार्यवाही 5 दुकाने सील


अनूपपुर/कोतमा

बढ़ते करुणा संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा लॉकडाउन घोषित करते हुए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है । लेकिन नगर के दुकानदारों के द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दुकानों के शटर खोलकर व्यवसाय किया जा रहा है बार-बार प्रशासन के समझाइश देने के बाद भी मानने को तैयार नहीं है । 30 मई को एसडीएम  ऋषि सिंघई  के निर्देशन में आर आई प्रेम लाल चौधरी  पटवारी राजीव द्विवेदी राम सिंह एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान 5 दुकाने शटर खोलकर बिक्री कर दे पाए गए जिनमें परिधान वस्त्रालय चंदेरिया किराना दुकान सफीक किराना मुखर्जी चौक में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान  मां शारदा दुकान को नियमों के तहत सील करते हुए कार्यवाही की गई ।

जंगलों को लगी भू माफिया की नजर, करोड़ों की सरकारी जमीनों पर हो रहा कब्जा


अनूपपुर/अमरकंटक 

मप्र की पवित्र नगरी अमरकंटक में पिछले 2 वर्षों के लॉकडाउन में हजारों पेड़ काट दिए  गए हैं। किसी को आश्रम के लिए, किसी को विद्यालय के लिए जमीन चाहिए, किसी को खेती के लिए, किसी को घर बनाने के लिए , किसी को लकड़ी चाहिए । अमरकंटक तो किसी को चाहिए ही नहीं । अमरकंटक में लोग बिना किसी सरोकार, बे वजह हरे - भरे पेड़ काटे जा रहे हैं । यहां के पर्यावरण को बेतहाशा क्षति पहुंचाई जा रही है । लोग अपना घर जंगल में बना लेते हैं, जंगली जानवरों से बचाओ के लिए कोई करेंट लगाता है तो कोई पेड़ ही काट रहा है । अमरकंटक के प्राकृतिक वातावरण से प्रभावित होकर लोग यहां आ तो जाते हैं, घर भी बना लेते हैं, इतने पर भी लोगों का जी नही भरता, फिर बाड़ी चाहिए, इसके बाद उन्हें पूरा गांव चाहिए । इसके बाद शुरू हो जाता अमरकंटक के प्राकृतिक वातावरण को क्षति पहुंचाने का कार्यक्रम । इस प्रकार अतिक्रमण करने, पेड़ काटने की आज़ादी यहां प्रशासन की लचीली व्यवस्था के कारण ही होता है । अमरकंटक में तीन विभाग नगर पालिका, वन विभाग, राजस्व विभाग इन तीनों को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है । क्योंकि अभी तक की अमरकंटक की दुर्दशा का कारण ही इन तीन विभाग का मिलजुलकर काम न करना रहा है । एक विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला इसलिए झाड़ लेता है क्योंकि वह तो उनकी जमीन है हमारी नही है । प्रशासन को अमरकंटक निर्माण के विषय में गहन चिन्तन की आवश्यकता है । इसके पश्चात् एक कड़ी न्याय व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करनी होगी। जल, जंगल, जमीन बचाने के लिए एक निष्पक्ष समिति बनानी होगी । जो अमरकंटक के पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ आवाज उठा सके । तभी अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम के जल स्रोत, अमरकंटक के पेड़, जमीन बच सकेंगें । नहीं तो अमरकंटक का सर्वनाश निश्चित है ।




दुकानदारों को वैक्सीन लगाने के निर्देश बगैर मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान देने वाले दुकानदारों की दुकानें होंगी सील

अनूपपुर 30 मई 

 कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 1 जून 2021 से प्रदेश में आरंभ होने जा रही अनलाॅक की प्रक्रिया पर जिले में अमल के लिए दुकानें खोलने हेतु होमवर्क कर लें। कलेक्टर ने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों से कहा कि यह उन्हें सुनिष्चित करना है कि शासन की गाइडलाइन के मुताबिक 50 फीसद दुकानों को खोलने के किस क्रम को अपनाया जाए। इसके लिए उन्होंने होमवर्क कर पूरी तैयारी करने के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देश दिए। 

कलेक्टर सुश्री मीना आज निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में ‘‘अनलाॅक’’ के संबंध में अपर जिला दण्डाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिले के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से चर्चा कर रही थीं। 

कलेक्टर ने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी लोगों से बात कर शहरी क्षेत्र में 50 फीसद दुकानें खोलने का निर्धारण करें। आपने कहा कि दुकानदारों से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाने का पालन कराना सुनिष्चित किया जाए। दुकानदार स्वयं भी मास्क लगाएं और उन ग्राहकों को सामान दें, जो मास्क लगाए हों। बगैर मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान देने वाले दुकानदारों की दुकानें सील कर दी जाएं। आपने दुकानदारों को वैक्सीन लगवाने के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन शुरु कराना सुनिष्चित करें। आपने खण्ड चिकित्सा अधिकारियों से बात कर कैम्प लगाकर शत प्रतिषत दुकानदारों का वैक्सीनेशन कराने के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने रेड जोन अथवा जहां ज्यादा पाॅजीटिव केस पाए गए हैं, उन क्षेत्रों में गाइडलाइन के दिशानिर्देषों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। आपने ऐसे क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए।

PPE किट पहन नदी में कोरोना संक्रमित शव फेंक रहे लोगों का वीडियो हुआ वायरल


*बलरामपुर उत्तरप्रदेश*

कोरोना की दूसरी लहर में ऐसी कई तस्वीरें आई जिसने मानवता को शर्मसार किया. कई जगह नदियों में शव उतराते नजर आए. कहा गया कि सभी शव कोरोना संक्रमित हैं और आर्थिक तंगी की वजह से अंतिम संस्कार न कर पाने की स्थिति में परिजनों ने इन्हें नदियों में प्रवाहित किया. इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा जिसके बाद शवों के प्रवाह पर रोक लगाने के साथ ही जल पुलिस की तैनाती गई. इस बीच उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक वीडियो सामने आया है. इस वायरल वीडियो में 2 युवक एक शव को पुल से राप्ती नदी में फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. शव फेंकने वाले दोनों युवकों में से एक युवक पीपीई किट पहने नजर आ रहा है.

घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के राप्ती नदी पर बने सिसई घाट पुल की बताई जा रही है. वायरल वीडियो के संदर्भ में सीएमओ डॉ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि राप्ती नदी में फेंका जा रहा शव सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ के रहने वाले प्रेम नाथ मिश्र का है. उन्होंने बताया कि 25 मई को कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल के एल टू वार्ड में भर्ती कराया गया था. 28 मई को इलाज के दौरान प्रेमनाथ मिश्र की मृत्यु हो गई थी. सीएमओ ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मृतक के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया था. सीएमओ ने बताया वायरल वीडियो में शव को राप्ती नदी में फेकते हुए दर्शाया गया है. इस संबंध में कोतवाली नगर में केस दर्ज करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

शव को पुल से राप्ती नदी में फेंके जाने के समय वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया है. शव फेंकने वाले दोनों युवक कौन हैं उनकी पहचान की जा रही है. उन दोनों युवकों में से एक ने पीपीई किट पहन रखी है. यह भी जांच का विषय है कि पीपीई किट पहनने वाला युवक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है या कोई और. यहां यह बात भी महत्वपूर्ण है कि कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के दाह संस्कार के लिए सरकार ने 5000 रुपए देने की व्यवस्था की है. बावजूद इसके पुल से शव को नदी में फेंका जाना एक गंभीर आपराधिक घटना मानी जा रही है.

बन्द कमरे में  निर्णय ले जारी किया तुगलकी फरमान - आशुतोष सिंह


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

तहसील स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के नाम चंद लोगों को जनपद पंचायत के प्रथम तल के बंद कमरे में गोपनीय तरीके से बैठाकर लगभग 2 महीने से बंद पड़े बाजार को कैसे खोलना है का निर्णय कर लिया जाता है जिसकी भनक तक नही लगती। ऐसा जिला ही नही पूरे प्रदेश में कंही सम्भव है तो वह पुष्पराजगढ़ है जहाँ एक ओर सन्नाटा पसरा हुआ है फुटपाथ में ब्यवसाय कर अपना जीवकोपार्जन करने वाले व्यापारियों को खाने के लाले पड़ रहे हैं, उनकी तो सुध लेने वाला कोई नहीं वही दूसरी ओर आपदा प्रबंधन के नाम से तहसील मुख्यालय में बनाई गई कमेटी मनमाना निर्णय थोपने के लिए पहले से ही जगजाहिर है इस कमेटी में ना तो ब्यापारयों का प्रतिनिधि मंडल सामिल है और ना ही क्षेत्रीय विधायक इस तरह जनप्रतिनिधियो पत्रकारों की उपेक्षा कर मनमाने तरीके से चंद लोगो से सलाह मसबरा कर निर्णय लेकर ब्यापारियों के ऊपर ज़बरदस्ती थोपना कितना जायज है कितना न्यौचित है यह सवाल खुद खड़ा हो रहा है। एक तरफ जनता कॅरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रही है वही प्रशानिक अधिकारी बगैर ब्यापारियों से चर्चा करे तथाकथित लोगो के कहने पर निर्णय ले फरमान जारी कर रहे हैं आगामी दिनों के नफा नुकसान का जिम्मवार कौन होगा ? यही बन्द कमरा और चंद लोग। बैठक में लिए गए ऐसे निर्णयों की जानकारी के अभाव में अगले दिन बेकसूर जनता और फुटपाथ के ब्यापारियों पे लाठी भांजना उन्हें अर्थदंड से आरोपित करना जो कोविड 19 जो क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की कार्यप्रणाली पर गहरा सवाल खड़ा करती है।

क्योंकि जंनता तक बात पहुंचाने वाले मीडिया प्रेतनिधियों को 2 माह बाद भी ऐसे कार्यक्रमों में नही बुलाया जा रहा। यह कैसी समिति है जिसमे समाज सेवियो ब्यापारियों जनप्रतिनिधियों मीडियाकर्मियों की उपेक्षा कर उनकी अनुपस्थिति में निर्णय लेकर कागजी खानापूर्ती कर वाहवाही लूटी जा रही है। ऐसी कार्य प्रणाली और तुगलकी फरमान समझ के परे है।

भाजपा सेवा ही संगठन- 2 के अभियान में युवाओं ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया


अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी के "सेवा ही संगठन-2" अभियान के तहत एवं मोदी सरकार के 7 वर्ष और मोदी सरकार 2.0 के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री ब्रजेश गौतम जी के मार्गदर्शन में एवं युवा मोर्चा जिला प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सोनी एवं  सुनील गौतम जी के नेतत्व में अनूपपुर जिले के जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन कर युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से श्री जितेंद्र सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश श्री सुनील गौतम जिलाध्यक्ष भाजयुमो अनूपपुर  श्री सिद्वाथ शिव सिंह भाजपा नेता,श्री चंद्रिका द्विवेदी कार्यालय मंत्री, श्री शिवरतन वर्मा मंडल अध्यक्ष अनूपपुर, श्री रवि राठौर, श्री शारदा द्विवेदी, श्री रणविजय सिंह, श्री अमित द्विवेदी, श्री राजू मिश्रा, श्री रंजीत नामदेव एवं युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें!          

      सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा ने जिलेभर में आयोजित किया कार्यक्रम

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल पसान के द्वारा सेवा_ही_संघठन कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में जरूरतमंदों को मास्क का वितरण किया गया 

इस दौरान आज भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान के मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी  के नेतृत्व में   कोरोना से बचाव के सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को मास्क वितरण किया गया..!

इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री रोशनप्रजापति कार्यालय मंत्री नारायणमिश्रा सोशल मीडिया प्रभारी सर्वेश पांडे तथा अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया

फुनगा मंडल में टीकाकरण के प्रति  ग्रामीण क्षेत्र की जनता को किया गया जागरूक 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा  सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत  30 मई 2021 को  भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम  के मार्गदर्शन में  फुनगा मंडल अध्यक्ष  के द्वारा  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के द्वितीय कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल फुनगा द्वारा सेवा कार्य चलाते हुए ग्राम बम्हनी में मंडल अध्यक्ष  मुकेश पटेल जी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष  सुनील पटेल  मंडल उपाध्यक्ष  उदय पटेल, भाजपा वरिष्ठ नेता  अशोक मिश्रा, भाजपा नेता  श्रवण शुक्ला  रामविनोद  और पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों की उपस्थिति में थर्मल स्क्रीनिंग, घर-घर जाकर टीकाकरण हेतु प्रेरित करना कोविड़ जांच करवाना दवाई वितरण कर के ग्रामीणों को साफ स्वच्छ रहकर टीका लगवाने और किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर तुरंत उपचार लेने हेतु प्रेरित किया गया,

ग्रामीण मंडल राजनगर में भाजपा ने किया दवा किट के साथ किया गया मास्क का वितरण* 

  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम  के मार्गदर्शन में भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा "सेवा ही संकल्प का कार्यक्रम" के दौरान आज कोविड-19 महामारी से पीड़ित मरीजों को दवाई का किट तथा मास्क व सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम राजनगर ग्रामीण मंडल के बुढा़नपुर ग्राम पंचायत में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से सेवा ही संकल्प के विधानसभा कोतमा प्रभारी व जिले के महामंत्री  अखिलेश द्विवेदी ग्रामीण मंडल राजनगर के मंडल अध्यक्ष  मुरली गौतम जी मंडल उपाध्यक्ष अनुज सोनी जी ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती लमिया बाई जी,उपसरपंच शमनोज साहू जी तथा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता गणों में   अरविंद सिंह , दिनेश सोनी, प्रकाश सेन, अशोक सेन, छयिकांत मिश्रा ,देव शरण कुशवाहा , विकास सोनी , मोहित सोनी, प्रदीप सोनी,कु.प्रतिभा साहू के साथ अन्य सभी जेष्ठ  श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

जून में सुबह 9 से 5 बजे तक क्या क्या खुलेगा समिति का निर्णय


शहडोल

शहडोल रविवार को राज्य शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए 31 मई 2021 तक लॉक डाउन लगाया गया था तथा लॉकडाउन को अनलॉक करने के लिए राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में प्रतिबंधित एवं खुली गतिविधियों पर चर्चा करने हेतु जिला क्राइसिस समिति की बैठक विधायक जयसिंहनगर जय सिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में वर्चुअल माध्यम से जिले के कोविड प्रभारी मंत्री तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विधायक, जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारिक संघों ने मिलकर कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के लिए जो प्रयास किया वह सराहनीय है, उनके प्रयासों के कारण ही शहडोल जिला में कोरोना संक्रमण का प्रसार नियंत्रित हुआ। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिबंधित एवं खुली गतिविधियों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा जिला क्राइसेस समिति की बैठक कलेक्टर के माध्यम से अपने सुझाव भी दे जिससे उन पर विचार किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश जो 15 जून तक प्रभावशील रहेगा, प्रतिबंधित एवं खुलने वाली व्यापारिक गतिविधियां पर आज की आयोजित बैठक में विचार-विमर्श किया गया। समिति ने निर्णय लिया कि जिले में जनता कफ्र्यू शनिवार की रात्रि 10:00 बजे से सोमवार की सुबह 6:00 बजे तक जारी रहेगा तथा इसी प्रकार रात्रि कोरोना कफ्र्यू प्रतिदिन यथावत जारी  रहेगा। समिति में निर्णय लिया गया कि किराना, हार्डवेयर, सरिया एवं सीमेंट की दुकानें, स्टेशनरी की दुकान सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेगी। साथ ही उन्हें शासन के प्रोटोकॉल मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजेशन के साथ-साथ दुकान संचालक तथा उसमें कार्य करने वाले कर्मचारी वैक्सीन अवश्य लगवाएं अन्यथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूजा स्थल पर 4 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं होंगे, इसी प्रकार दाह संस्कार में 10 व्यक्ति एवं शादी समारोह में 20 व्यक्ति ही मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ शामिल हो सकते हैं एवं एक स्थान पर 6 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे न हो अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सब्जी विक्रेता संघ अपने थोक विक्रेताओ तथा सब्जी विक्रेता किसानों एवं हाथ ठेला वालों, सब्जी विक्रेताओं की सूची बनाकर उनका वैक्सीनेशन आदि करवाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार बैठक में निर्णय लिया गया कि मनरेगा कार्य, तेंदूपत्ता संग्रहण, गतिविधियां सभी कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संचालित रहेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि तेंदूपत्ता संग्रहण करने वालों व्यक्तियों का वैक्सीनेशन वन विभाग के अधिकारी वन समितियों के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले में आवाजाही करने वालों तथा घर से बाहर निकलने वाले व्यक्तियों के लिए टीकाकरण कार्ड रखना आवश्यक है, टीकाकरण कराने के पश्चात ही वे आवागमन कर सकते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य आस-पास के 2 गांव को गोद लेकर 18 वर्ष के ऊपर व्यक्तियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 05 से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस है वहां रेड जोन एवं 1 से 4 केस पर पीला जोन तथा 0 केस पर ग्रीन जोन बनाया गया है। ग्रीन जोन में जहां गतिविधियों में समिति के निर्णय के अनुसार छूट दी गई है वहीं रेड एवं पीले वाले ग्रामों एवं वार्डों में आगामी होने वाली बैठक में निर्णय स्थिति के अनुसार लिये जाएगें।

बैठक में विधायक जयसिंह नगर जय सिंह मरावी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  मेहताब सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, समाजसेवी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, प्रदेश से नियुक्त कोविड- 19 रोकथाम हेतु पर्यवेक्षक समाजसेवी, प्रदीप सिंह, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडे, विभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेंद्र मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक  बीडी पांडे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी  अमित तिवारी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक  विवेक पांडे, समाजसेवी, महेश भागदेव, राजेश्वर उदानियां, चंद्रेश द्विवेदी, राजेश गुप्ता, व्यापारिक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण, मनोज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

पुलिस मानवता की मिशाल, लोगो का वसूल कर रही हैं सूदखोरी और उधारी का रुपया


शहडोल/बुढ़ार

कोरोना के बीच पुलिस ने दिखाई मानवता अब दुकानदारों की उधारी भी वसूल पाएगी बुढार पुलिस  कोरोना संक्रमण काल के दौरान पुलिस ने आम लोगों की सेवा थाने से लेकर चालान काटने तक की अभी से कुछ देर पहले जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा एक बड़े कारोबारी की लंबी उधारी वसूलने के लिए पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तथाकथित युवक को थाने ले आई पुलिस ने यह काम इतनी तन्मयता से किया कि सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे ,शहडोल में बैठे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी खबर भी ना हो और स्थानीय स्तर पर ही दबाव बनाकर थाने में लगभग 9 लाख की उधारी की लिखा पढ़ी नियत समय पर  करा देने की चर्चा चल रही,

और उसे जल्दी अंतिम रूप दिया जाएगा, विदित रहे कि 9 लाख में आधे से अधिक राशि व्यापारी के द्वारा मूल में जोड़ा गया ब्याज है, ब्याज के संदर्भ में यहां याद दिलाना भी आवश्यक है कि पुलिस अधीक्षक शहड़ोल के द्वारा बीते माह में ऑपरेशन चलाया गया था जिसमें कोयलांचल के कई सूदखोरों को ऑपरेशन शंखनाद चला कर जेल भेजा जा चुका है।  जिसमें पुलिस को स्थानीय लोगों के द्वारा काफी सराहा भी गया था मजे की बात तो यह है कि ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कालू जसवानी का मकान बुढार के कोतमा रोड स्थित भूखंड पर जमीदोंज किया था उसी कालू जसवानी का साथी कारोबार में ताजा साझेदार प्रकाश किशनानी नामक जूते के कारोबारी द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस ने रसूखदार के द्वारा खुद के पुलिस अधीक्षक से भोपाल से जुड़े तारों का दबाव बनाया हो या फिर सेवा करके अपना काम किया हो इससे पहले भी एसईसीएल में कार्यरत एक तकनीक से उधारी वसूलने में पुलिस ने कारोबारी का सहयोग किया था बहरहाल इस संदर्भ में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कारोबारी ने शिकायत दी है इसलिए आज सुबह ही तथाकथित धनन्जय कचेर नामक युवक को यहां लाया गया है यह बात भी सामने आई कि एक हफ्ता पहले प्रकाश किशनानी ने अपने एक रिश्तेदार को सुनवाई की गई जूते की दुकान घाटे में चलने के बाद कचेर नामक युवक के गले में मड गई  दी जवेगी। और फिर 6 से 8 महीने के दौरान 5 से 6 लाख का नुकसान बताया गया समय के साथ नुकसान के मूल में ब्याज जुड़ता गया और यह राशि 9 लाख तक पहुंच गई बुढार थाना प्रभारी की माने तो लगभग 2:00 से 3:00 के बीच युवक को छोड़ दिया जाएगा यह भी माना जा सकता है कि तब तक दबाव डालकर युवक से शपथ पत्र आदि पुलिस तथाकथित व्यापारी को दिलाने में सफल हो जाए बुढार पुलिस द्वारा व्यापारियों के हित में किया गया कार्य निश्चित ही सराहनीय है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य व्यापारियों से भी अपील कर सकती है कि यदि किसी की भी वसूली उधारी बाकी हो तो उसमें पुलिस अपना सहयोग करेगी देखते हैं इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक मामले को संज्ञान में लेते हैं या फिर पुराने मामले की तरह यह मामला भी खबर बन कर रह जाता है



*इनका कहना है*

आरोपी बनाए गए युवक धनञ्जय कचेर की पत्नी ने मीडिया से गुहार लगाते हुए बताया कि कल रात से ही मेरे पति को थाना वाले प्रकाश के कहने पर उठा लाए है मेरे पति का क्या कसूर है यह भी मुझे नही बताया जा रहा, मैं आज सुबह से अपनी 8 माह की बेटी को लेकर  बैठी हुई हु मुझे मेरे पति से भी बुढार पुलिस मिलने नही दे रही है मैं भी शिकायत ले कर आप लोगो के पास आई हूं मेरी भी शिकायत दर्ज करवा दीजिए, यहाँ तो सब पैसे वालो की सुनवाई हो रही आप लोग मदद करें।

*परमेश्वरी कचेर*


मामला तो आया हुआ है प्रकाश किशनानी ने शिकायत दी थी कि कचेर नामक युवक मेरे यहाँ काम करता था, विश्वसनीय होने के नाते पैसा उसकी को देता था वही व्यपारियो के खाते में भेजता था, अभी तो आरोपी युवक को थाने में बिठाया गया है, और प्रकाश को दोपहर का समय दिया गया है वो सारे उधारी और पेमेंट के पेपर वगैरह जमा करे।

*महेंद्र सिंह निरीक्षक थाना बुढार*

कोरोना को हराने के लिए युवाओं ने दिखाया जोश, लगवाया कोरोना वैक्सीन


अनूपपुर/कोतमा/राजनगर

29 मई को नगर के युवा राजेश कुमार मिश्रा ने कोरोना से बचाव के लिए उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र में पहुंचकर कोरोना टीके का पहला डोज लगवाया उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए टीका लगवाना बहुत ही जरूरी है इससे हम सुरक्षित होकर को रोने से लड़ाई लड़ सकते हैं उन्होंने कहा कि टीका के बारे में जो लोगों के बीच में भ्रांतियां फैली है वह पूरी तरह से गलत है अतः सभी को आगे आकर टीका लगवाना चाहिए जिससे हम कोरोना से जंग लड़ने में सफल हो सके ।

*कोरोना को हराने के लिए युवाओं ने दिखाया जोश*

राजनगर में भी कोरोना से बचाव के लिए शासन के द्वारा टीकाकरण 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों का तेजी से किया जा रहा है जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है लोगों के दिमाग में जो भ्रम फैला है उसे भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है । 29 मई को नगर के शासकीय कन्या विद्यालय राजनगर  में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है जिसमें युवाओं में काफी उत्साह टीका को लेकर देखने को मिल रहा है टीकाकरण केंद्र में युवाओं की संख्या ज्यादा देखने को मिली बाबूलाल निवासी जोयता सेन गुप्ता ने बताया कि वैक्सीनेशन का बेसब्री से इंतजार था। रजिस्ट्रेशन का पता चलते ही सुबह ही टीकाकरण केंद्र पहुंचकर बुक करा ली थी  जिससे की पहले वैक्सीन लगवा सकूं । संक्रमण से बचाव में वैक्सीन ही कारगर साबित हो रही है। वैक्सीन लगने के बाद किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। कोरोनारोधी टीके की पहली डोज मिलने से काफी सुरक्षित महसूस कर रही हूँ ।वहीं नगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी नेहा सैनी ने कहां की आज मैंने भी कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया है उन्होंने कहा कि लोगों के बीच में टीका को लेकर जो भय का माहौल व्याप्त है उसे दूर करें और आगे आकर टीका लगवाएं । राजनगर क्षेत्र की नारी शक्ति पूजा शर्मा ने बताया कि जिस तरह से वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उसको देखते हुए अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर आज उन्होंने कन्या स्कूल राजनगर (टीकाकरण केंद्र) में पहुंच कर टीका लगवाया उन्होंने सभी युवाओं से भी अपील की है कि टीका से डरे नहीं कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना अति आवश्यक है अतः आगे आकर टीका लगवाएं । राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि महामारी से परिवार व समाज को सुरक्षित रखने का एकमात्र उपाय सिर्फ वैक्सीन है। सभी को इसे लगवाने के लिए उत्साह दिखाना चाहिए। कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है। जब पहला चरण शुरू हुआ था तब से ही वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे। जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाना चाहता था। जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई जाकर रजिस्ट्रेशन कराया और वैक्सीनेशन का पहला डोज प्राप्त किया! राजनगर में आज 100 लोगों को वैक्सीन लगी टीकाकरण को सफल बनाने के लिए सीएचओ रिचा सिंह, एएनएम उर्मिला मंडल, संतोष सिंह, सावित्री सिंह, सुपरवाइजर केशव मरावी, कोरोना वॉलिंटियर सुमिता शर्मा, बी एल सिंह, विजय जैसवाल, जय कुमार, नगर परिषद से आकाश, अनूप गुप्ता, मनजीत, अभय,स्वरुप सेन गुप्ता, भावना श्रीवास्तव ने अपना योगदान दिया

नवागत कलेक्टर ने कोयलांचल क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन का किया निरीक्षण


अनूपपुर/कोतमा

29 मई को  जिले की कलेक्टर  सोनिया मीणा ने कोतमा  नगर पालिका  क्षेत्र का  भ्रमण करते हुए  वार्ड क्रमांक 12  गोविंदा  कालरी  में बनाए गए  कंटेनमेंट  जोन का निरीक्षण करते हुए  वहां के लोगों से  मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की  उसके बाद  उत्कृष्ट विद्यालय में  बनाए गए  टीका केंद्र का  निरीक्षण किया  कलेक्टर  सोनिया मीणा ने कस्तूरबा गांधी  बालिका छात्रावास  एवं  विधायक निधि से  बनाए गए  अंग्रेजी माध्यम आश्रम बालक छात्रावास मे बने   केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से फोन के माध्यम से स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेते हुए दवाइयों एवं भोजन के संबंध में जानकारी ली उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों से भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा व्यवस्था को और अच्छी दुरुस्त करने के निर्देश दिए । कलेक्टर सोनिया मीणा के दौरे के समय अपर कलेक्टर सरोधन सिंह यस डी यम रिषी  सिंघई तहसीलदार मनीष शुक्ला सी यम ओ  विकास चंद्र मिश्रा बी यम ओ डा के यल दीवान  डा मनोज गुप्ता आर आई प्रेम लाल पटवारी राजीव द्विवेदी राम सिंह 29 मई को ही उन्होंने पसान क्षेत्र का भी भ्रमण किया । कालरी वार्ड नंबर 16 कंटेनमेंट जोन का अनूपपुर कलेक्टर ने किया निरीक्षण अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना ने नगर पालिका पसान क्षेत्र के कोतमा कालरी वार्ड नंबर 16 में बनाए गए कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करने पहुंची और वहां पर जो भी कमियां मिली उन्हें ठीक करने के निर्देश नगरपालिका के नोडल अधिकारी को दिए कोरोना संक्रमित मरीजों कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा मौके पर पहुंचकर कलेक्टर सोनिया मीणा ने किया इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सरोधन सिंह यस डी यम रहे रिषी  सिंघई  विकास खंड चिकित्सा अधिकारी  के एल दीवान नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता   सिद्धार्थ त्रिवेदी उपस्थित थे ।

 नगर पालिका पसान क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु चल रहे कार्यों की अनूपपुर कलेक्टर ने की समीक्षा नगर पालिका परिषद पसान कार्यालय में   कलेक्टर सोनिया मीना ने पहुंचकर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु चल रहे जमीनी स्तर पर कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए  नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित डिप्टी कलेक्टर  यस डी यम ऋषि सिंघई नोडल अधिकारी मंजूषा शर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभारी मरकाम  नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता  सिद्धार्थ त्रिवेदी  राजेश सिंह  जनप्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए नगर में चल रहे  गतिविधियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए  संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों में आ रही कठिनाइयों को भी सभी लोगों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी बात रखी ।

*जमुना कोतमा क्षेत्र की 7-8 भूमिगत कोयला खदान पहुंचकर कलेक्टर अनूपपुर ने समझा कैसे होता है कोयले का उत्पादन*



जमुना कोतमा  एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र की 7/8 कोयला खदान पहुंचकर कलेक्टर ने समझा कैसे होता है कोयले का उत्पादन एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र की भूमिगत 7/8 बदरा  कोयला खदान मे 29 मई 2021 को अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा ने पहुंचकर कालरी प्रबंधन के अधिकारियों से कोयला उत्पादन के बारे में जानकारी प्राप्त की किस तरह से कोयला खदानों के अंदर से कोयले का उत्खनन कर बाहर निकाला जाता है और किस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है खदान के अंदर मजदूर किस तरह से काम करते हैं कोयला खदान से संबंधित तमाम जानकारियों को समझने का कलेक्टर ने उपस्थित होकर प्रयास किया कोयला खदान के बारे में पूरी जानकारी वहां पर उपस्थित जमुना कोतमा क्षेत्र के प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई करोना संक्रमण से कालरी कर्मचारियों को सुरक्षित रखते हुए किस तरह से संकट की इस घड़ी में भी कोयला खदाने संचालित की जा रही हैं ऐसी तमाम जानकारियों से कलेक्टर को अवगत कराया गया अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा ने बारीकी से कोयला उत्खनन के बारे में जानकारी ली और खदान के प्रवेश द्वार पर भी जाकर उन्होंने देखा कि किस तरह से कालरी कामगार खदानों के अंदर प्रवेश कर कोयला उत्पादन कर देश के प्रगति में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं कई कालरी कर्मचारियों ने बताया कि भैया आज जिस तरह से कोरोना संक्रमण को लेकर सैनिटाइजर व अन्य चीजें की व्यवस्था की गई थी उस तरह अन्य दिन नहीं होता आज कलेक्टर महोदय को आना था तो इन सब चीजों की व्यवस्था की गई थी नहीं तो अन्य दिनों में व्यवस्थाएं नाम मात्र की रहती हैं जिस और भी ध्यान देने की आवश्यकता है

CMO का कोरोना से दुखद निधन, पत्नी का भी कोरोना से हुआ था निधन


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के बिजुरी में कार्य कर चुके पूर्व CMO विद्या शंकर चतुर्वेदी का कोरोना संक्रमण से दुःखद निधन हो गया। लगभग 20 दिन पहले उनकी धर्मपत्नी उषा चतुर्वेदी का भी कोरोना से हुआ था निधन हो गया था दोनों शेल्बी अस्पताल जबलपुर में भर्ती थे।  चतुर्वेदी जी को अंतिम समय तक नहीं बताया गया था कि उनकी पत्नी का निधन हो गया है।  पूर्व में CMO बिजुरी भी रह चुके हैं जो कि, वर्तमान में सतना DUDA में पदस्थ थे।

चपरासी चला रहा पंचायत, सचिव गायब हितग्राही काट रहे चक्कर



अनूपपुर

जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगवां में इन दिनों पंचायत भवन सहित शासन के द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम पंचायत बरगवां में पदस्थ सचिव व भृत्य के द्वारा संचालन किया जा रहा है। इनकी मनमानीयों को लेकर ग्राम  के गरीब हितग्राहियों व शासन की योजनाओं का लाभ लेने वाले गरीब परिवारों के लिए यह दोनों शख्सियत परेशानी का सबब बने हुए हैं। इनकी हरकतें इस कदर बढ़ गई हैं की शासन द्वारा प्रदत प्रधानमंत्री आवास योजना जिस पर गरीबों को रहने के लिए आवास की सुविधा प्रदान की जाती है।  सचिव व चपरासी अपने नियम और कानूनों को लागू कर लोगों को इस सुविधा से खुलेआम वंचित कर रहे हैं। यही नहीं सचिव की तानाशाही जग जाहिर है, सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि सचिव कम नेताओं की चापलूसी करते हुए शासन की महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ ग्राम पंचायत बरगवां के पंचायत भवन व संचालित योजनाओं को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाला यह सचिव ग्राम पंचायत भवन में बैठकर लोगों का कार्य करने को तैयार नहीं पंचायत भवन के चपरासी के द्वारा गरीब हितग्राहियों को अनाप-शनाप नियम कानून बताकर मिलने वाली योजनाओं सामाजिक सुरक्षा पेंशन निराश्रित पेंशन विधवा पेंशन प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कर्मकार मंडल से जुड़े मजदूरों को मिलने वाले लाभ से वंचित संबल योजना में व्यापक तौर पर किए गए घोटाले किसान सम्मान निधि योजना मैं अपात्र लोगों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सहित ग्राम पंचायत अंतर्गत संचालित निर्माण कार्य साफ सफाई व स्वच्छता अभियान के तहत कहीं भी कोई कार्य न कराया जाना इनकी आदत में शुमार है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक चपरासी के माध्यम से पूरे ग्राम पंचायत के शासकीय कार्यों का संपादन सचिव के द्वारा पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कराया जाता है जिसमें चपरासी के द्वारा लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र मैं काटा पीटी कर अनाप-शनाप व गलत जानकारी भरकर प्रमाण पत्रों को खराब कर दिया जाता है जबकि जन्म एवं मृत्यु का पंजीयन मात्र रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सचिव के द्वारा ही समय सीमा पर किया जाना निश्चित है किंतु ग्राम पंचायत भवन से महीनों नदारद रहने के कारण लोगों को समय पर प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों के लिए पंचायत भवन का चक्कर काटना पड़ता है। सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि सचिव अपने रुतबे और ऐंठ की वजह से शासन के द्वारा स्ट्रीट वेंडर अंतर्गत शासन के द्वारा दी जा रही अनुदान राशि में आवेदन किए गए आवेदकों के पत्र को रफा-दफा कर दिया गया जिसकी वजह से पूरे जिले में मात्र ग्राम पंचायत  बरगवां एक ऐसा ग्राम पंचायत है जहां गरीब हितग्राही ग्रामीणों को शासन की अनुदान राशि योजना का लाभ किसी को नहीं मिल पाया क्या कारण है की सचिव के ऊपर कई भ्रष्टाचार व अवैधानिक कृत्य करने के बावजूद जनपद पंचायत सीईओ व जिला पंचायत सीईओ सहित जिला कलेक्टर अनूपपुर के द्वारा इसके द्वारा किए गए व्यापक अनियमितताओं को नजरअंदाज करते हुए किसी भी प्रकार की कार्रवाई ना करना संदेहास्पद है। ऐसा प्रतीत होता है की सचिव ग्राम पंचायत बरगवां के ऊपर किसी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्ति सहित राजनेता का वरदहस्त प्राप्त है।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को जिन्हें आवास निर्माण का लाभ प्राप्त होना चाहिए इस योजना में सचिव व पंचायत चपरासी के द्वारा अपने हस्तक्षेप के कारण कई ऐसे गरीब परिवारों को जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना आवश्यक था वहां इनके द्वारा उन्हें यह कहकर इस योजना से वंचित कर दिया गया कि आप लोगों के पास टू व्हीलर वाहन है इसलिए इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा ग्राम के आदिवासी परिवार शासन की योजना से लाभान्वित ना होने के कारण उदासीनता के शिकार हो गए जबकि इन दोनों मुफ्तखोर ओं के द्वारा जिनके नाम अभी कुछ दिनों पहले बीपीएल सूची में दर्ज हैं जिनके पास बड़े बड़े मकान दुकान कई वाहन उपलब्ध है उन्हें चेहरे देखकर कमीशन खोरी की आड़ में सर्वप्रथम लाभ प्रदान किया गया है।

विदित हो कि पूरे कोविड-19 संक्रमण के दौरान सचिव ग्राम पंचायत बरगवां के द्वारा ग्राम पंचायत अंतर्गत इस भीषण संकट के दौर पर बीमारियों के कारण अपनी आर्थिक स्थिति से परेशान गरीब परिवारों के प्रति अपने कर्तव्य से विमुख होकर ग्राम पंचायत भवन से नदारद रहते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर लेटलतीफी और लापरवाही के लिए सोशल मीडिया साइट्स व अखबारों में सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

अवैध कोयला का परिवहन करते हुए 1 ट्रेलर 1पिकअप पुलिस ने जप्त किया


अनूपपुर/चचाई

दिनांक 29 मई को रात्रि करीब 12 बजे मुखबिर सूचना मिली की धनपुरी ओ सी एम डी सेक्टर के बुम्म बेरियर से दो ट्रेलर जिनका नं.CGIOAV9592 अवैध रूप से कोयला लोड करके धनपुरी डी - सेक्टर से बिलासपुर तरफ जाने वाले हैं। मुखबिर द्वारा यह भी बताया गया कि ए.आर. कोल कंपनी के ट्रेलर क्र. CGIOAV9594 के सही नम्बर प्लेट पर कूट रचना करते हुए फर्जी नं. पीले रंग के प्लास्टिक में काले रंग के रेडियम स्टीकर से CG10AV9592 लिखा हुआ चिपकाकर लगाकर दोनों ट्रेलरो के नम्बर प्लेट में एक ही वाहन के नम्बर प्लेट लगे हैं उक्त ट्रेलर में अवैध रूप से कोयला लोड कर धनपुरी ओसीएम डी सेक्टर से बिलासपुर तरफ जायेगा। मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया दौरान रेड कार्यवाही उक्त फर्जी नं० के ट्रेलर में अवैध रूप से 32.770 टन कोयला कीमती 01 लाख बिना टीपी के व वाहन ट्रेलर कीमती 40 लाख, 01 पिकअप कीमती 04 लाख कुल 45 लाख रूपये का ट्रेलर व पिकअप वाहन चालक राजकुमार यादव पिता कमलेश यादव उम्र 20 साल निवासी बरहाटोला, संजय मिश्रा पिता बाबू लाल मिश्रा उम्र 46 साल निवासी पसान थाना भालूमाड़ा, यशचन्द्रा पिता मनोज चन्द्रा उम्र 21 साल निवासी बिलासपुर के कब्जे से जम किया जाकर गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी मैनेजर गज्जू सिंह उर्फ गजेन्द्र सिंह, ट्रेलर वाहन का मालिक (स्वामी), धनपुरी ओसीएम डी सेक्टर का बुम्म बैरियर का व्यक्ति, कांटा घर में कार्यरत कर्मचारी, टायरेक्स लोडिंग आपरेटर के खिलाफ थाना चचाई में अप) धारा 379,414,467, 468, 471, 120बी ताहिए एवं 4/21 खान खनिज अधि) कायम किया गया है। जो 05 व्यक्ति दस्तयाब नहीं हुए हैं। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री एम. एल. सोलंकी (भा.पु.से), अति) पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक राजन के कुशल निर्देशन में एवं एसडीओ (पी) अनूपपुर कीर्ति सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक बी. एन. प्रजापति द्वारा गठित टीम उनि संजय खलखो, सउनि महिपाल प्रजापति, सउनि सुखीनंद यादव,  प्र.आर. विनय त्रिपाठी, आर० शेख रसीद के व्दारा उक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

रिटायर डीएसपी आर राजन निरीक्षक शंखधर द्विवेदी हत्या के मामले में पहुचे जेल


1997 में शहडोल कोतवाली हिरासत में वाराणसी के ट्रक मालिक की पुलिस अभिरक्षा में हत्या के बाद कोई हथकंडा काम नहीं आया, हत्यारोपित 25 दिन से बनारस जेल में।

शहडोल/वाराणसी

ओमप्रकाश गुप्ता की मौत 28 मार्च 97 को शहडोल कोतवाली में हिरासत में ट्रांसपोर्टर सुरेश अग्रवाल के इशारे पर तत्कालीन टी आई आर राजन,सहयोगी इंस्पेक्टर शंखधर द्विवेदी, सहयोगी पुलिस कर्मी दिग्विजय पांडेय, जगत सिंह, शेर अली आदि द्वारा गंभीर रूप से मारपीट किये जाने के कारण मौत हो गई थी। उस समय शहडोल के सभी समाचार पत्रों में यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। वहाँ के राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों द्वारा भी इस हत्या का कड़ा विरोध किया गया था। हत्यारोपितों के जबरदस्त प्रभाव व मध्यप्रदेश में कांग्रेस शासन होने के कारण मेरा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।मजबूर होकर मैं वाराणसी न्यायालय की शरण लिया तब जाकर मेरा मुकदमा पंजीकृत हुआ।मामला पुलिस से जुड़ा होने के कारण पुलिस द्वारा फाइनल रिपोर्ट लगा दिया गया लेकिन अदालत द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। तब हत्यारोपितों द्वारा माननीय हाईकोर्ट से स्टे प्राप्त कर लिया गया 13 साल तक यह स्टे पर रहे मामले को तरह तरह के हथकंडे अपना कर लटकाते रहे। बहस होने के बावजूद माननीय हाईकोर्ट द्वारा निर्णय नहीं दिया गया मजबूर होकर मैं माननीय सर्वोच्च  न्यायालय की शरण लिया। सिंतबर 2020 में सुनवाई हुई और माननीय न्यायालय द्वारा कड़ी आपत्ति के साथ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को तलब करते हुए पूछा गया कि अवैध पुलिस हिरासत में हुए मौत के मामले में मुल्जिमों को कैसे 13 वर्ष तक स्टे दिया गया। साथ ही मुल्जिमों को वाराणसी न्यायालय में समर्पण करने के साथ ही यथाशीघ्र 1 वर्ष में मामले के निस्तारण का आदेश दिया गया। इस आदेश को दिल्ली व वाराणसी के कई समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।पुनः याचिका दायर कर आर राजन द्वारा राहत पाने की कोशिश किया गया पुनः यह असफल हुए। इसके बाद भी यह हथकंडे अपनाते रहे पहले वाराणसी न्यायालय में एंटीसिपेटरी बेल खारिज होने पर पुनः मुल्जिमान उच्च न्यायालय गए वहाँ कोरोना रिपोर्ट के आधार पर आर राजन द्वारा बेल लेने का प्रयास किया गया, कुछ दिन के लिए अंतरिम जमानत प्राप्त भी कर लिया गया लेकिन फाइनल सुनवाई में आर राजन,शंखधर द्विवेदी की जमानत खारिज हो गई। इन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से जमानत लेने का प्रयास किया वहाँ भी खारिज हो गया। यह सभी आपस में साजिश कर जानबूझकर मुझे परेशान करने की नियत से अलग अलग याचिका दायर करते रहे उच्च न्यायालय को गुमराह कर शेर अली,दिग्विजय पांडेय द्वारा एंटीसिपेटरी बेल प्राप्त कर लिया गया था उन्हें भी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वाराणसी न्यायालय में समर्पण का आदेश हुआ है।

*अब जाकर 14 अप्रैल से शंखधर द्विवेदी व 15 अप्रैल से आर राजन बनारस के जेल में बंद हैं। शेष के खिलाफ वाराणसी न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।*

यह लड़ाई लड़ने में उस समय शहडोल मीडिया, राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों का जो सहयोग समर्थन मिला था मृतक के पुत्र ने कहा जो मुझे शहडोल की मीडिया, सामाजिक और राजनीतिक सहयोग मिला उसके लिए मैं आभारी हूँ उस समय मेरी उम्र 23 वर्ष थी और मैं ही परिवार में सबसे बड़ा था जिसके कारण परिवार की पूरी जिम्मेदारी मेरे ऊपर आ गयी अभी इस लड़ाई को अंजाम तक पहुचाने में जब तक इनको सजा न मिल जाय आपसे सहयोग, समर्थन, आशीर्वाद की अपेक्षा है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी हत्यारोपितों की सांसें भी बनारस जेल के अंदर ही थमे। यही मेरे पूज्य पिता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

*रिटायर्ड डी एस पी की अग्रिम जमानत मा0 सुप्रीम कोर्ट से खारिज, 45 दिन से वाराणसी जेल में*

वर्ष 1997 में फूलपुर थानान्तर्गत कुआर बाज़ार निवासी ट्रक मालिक ओमप्रकाश गुप्ता के मौत के मामले में पुत्र संजय गुप्ता द्वारा दर्ज कराए गए अपहरण व हत्या  के मामले में जिला अदालत द्वारा अग्रिम जमानत खारिज होने के पश्चात अभियुक्त आर राजन (रिटायर्ड डी एस पी शहडोल) व शंखधर द्विवेदी इंस्पेक्टर गढ़वा सिगरौली म0 प्र0 द्वारा मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद से अग्रिम जमानत प्राप्त कर लिया गया था जिसपर संजय गुप्ता द्वारा मा0 सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर किया गया जिसपर मा0 न्यायालय द्वारा पहले स्थगनादेश पारित किया गया।साथ ही सभी अभियुक्तों को मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 14 अप्रैल तक वाराणसी न्यायालय में समर्पण के लिए कहा गया।जिसके अनुपालन में 14 व 15 को दोनों अभियुक्त सी जे एम के यहाँ आत्मसमर्पण कर दिए तब से जेल में हैं।तत्पश्चात 25 मई को फाइनल सुनवाई करते हुए 4 आरोपियों का अग्रिम जमानत मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया।

2 अभियुक्त जगत सिंह व शेर अली जिला अदालत से जमानत खारिज होने के पश्चात मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद से तथ्यों को छिपाकर जमानत प्राप्त कर लिए थे जबकि पहले से उक्त प्रकरण में मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थगनादेश था।यह दोनों भी 18 मई से जेल में है। इसी प्रकरण की अग्रिम जमानत पर फाइनल सुनवाई करते हुए मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आर राजन,शंखधर द्विवेदी, जगत सिंह व शेर अली की जमानत याचिका खारिज कर दिया गया।

वादी संजय गुप्ता का पक्ष शुरू से ही श्री दिव्येश प्रताप सिंह एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट मे रख रहे हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 1997 में अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों के पक्ष में फाइनल रिपोर्ट लगा दिया गया जिसपर वादी संजय गुप्ता द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता फौजदारी श्री देवेन्द्र सिंह के माध्यम से एक प्रोटेस्ट दाखिल किया गया अदालत द्वारा संज्ञान लेते हुए तलबी आदेश जारीहुआ।

जिसपर आरोपियों को मा उच्च न्यायालय से 2007 में स्थगनादेश मिल गया तब से सभी आरोपी स्थगनादेश पर ही थे।उच्च न्यायालय में बहस होने के बावजूद आदेश नहीं हुआ तब विवश होकर वादी द्वारा मा0 सुप्रीम कोर्ट में 2018 में याचिका दायर किया गया 23 सिंतबर 2020 को मा0 सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे खारिज कर दिया गया। कड़ा रुख अपनाते हुए मा0 उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को कारण बताने के लिए कहा गया कि क्यों 13 साल तक अवैध हिरासत में मौत के मामले में स्टे दिया जाता रहा।साथ ही आरोपियों को स्थानीय अदालत में हाजिर होने व 1 वर्ष के भीतर नियमित सुनवाई करते हुए फैसले का आदेश स्थानीय अदालत को दिया गया।

मा0 सुप्रीम कोर्ट में वादी का पक्ष श्री दिव्येश प्रताप सिंह शुरू से ही रख रहे हैं। यह प्रकरण आरोपियों के विभिन्न हथकंडों, प्रभाव, रसूख के चलते लटकता रहा। जबसे मा0 सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आया है अभी तक मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी आदेश आरोपियों के खिलाफ हुए हैं। आरोपी तरह तरह के हथकंडे अपनाते रहे आरोपी आर राजन द्वारा पूर्व में कोरोना पॉजिटिव के आधार पर मा0 उच्च न्यायालय से जमानत पा गया था।केश को ट्रांसफर करने के लिए मा0 सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया था जो कि खारिज हो गया।

मुख्य आरोपी शंखधर द्विवेदी जो कि वर्तमान में इंस्पेक्टर गढ़वा सिंगरौली म0प्र0 है 5 दिन कि छुट्टी लेकर आया और यहां जेल चला गया लेकिन विभागीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं थी।5 दिन बीत जाने के बाद इसको अनुपस्थित दिखाया जाता रहा और विभागीय अधिकारी पता कर रहे थे तब कही से जाकर पता चला कि यह बनारस जेल में है आनन फानन में यह निलंबित कर दिया गया है।  

वादी संजय गुप्ता को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मा0 उच्चतम न्यायालय के आदेश से न्याय की उम्मीद जग गई है।

विभाग की मिलीभगत से बंद पडी खदान से लगातार कोयला चोरी, जिम्मेदार अंजान


अनूपपुर/कोतमा

जमुना कोतमा एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र में बंद पड़ी दैखल हरद जमुना ओसिएम से प्रतिदिन कोल माफियाओं द्वारा बकायदा मजदूर लगाकर पहले तो सुरा नुमा कोयले को खोदते हैं और उसे एकत्र करके फिर ट्रैक्टर द्वारा ले जाकर उन्हें ईटा  भट्ठा में 4 से 5 हजार रुपए प्रति ट्रैक्टर बेचा जाता है यह  कार्य अनवरत जारी है जिसे देखने और सुनने वाला कोई नहीं है ज्ञात हो कि इस कोयले की चोरी की जानकारी जब कालरी विभाग के सुरक्षा डिपार्टमेंट को दिया गया तो उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं किया जिससे इनकी भूमिका संदिग्ध लग रही है अभी कुछ दिन पूर्व भी बंद पड़ी 11/12 खदान से इन माफियाओं द्वारा सैकड़ों ट्रैक्टर कोयला खोद कर बेच दिया गया वह भी सुरक्षा विभाग के नाक के नीचे लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही करना उचित नहीं समझा यहां तक की शिकायत कर्ताओं ने कोयला खोदकर बोरी में भरकर  ट्रैक्टर में ले जाते हुए का वीडियो तक बनाकर वायरल किया लेकिन बाह रे कालरी का सुरक्षा विभाग उन पर कार्यवाही करने की बजाय उन माफियाओं को उल्टा इसकी जानकारी दे दी की यह लोग तुम्हारी शिकायत कर रहे हैं अब सवाल ये उठता है कि जब कालरी का सुरक्षा विभाग ही अवैध कारोबारियों से मिला रहेगा तो कालरी की सुरक्षा कैसे होगी यह अपने आप में बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है क्षेत्र की जनता ने जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय व लोकप्रिय महाप्रबंधक सुधीर कुमार से मांग किया है कि जमुना ओसिएम में दिनदहाड़े मेन रोड के बगल में चल रहे कोयले की अवैध खुदाई जिसे किसी भी समय जाकर देखा जा सकता है उसे देख कर उस पर रोक लगाने की जनहित में कृपा करें साथ ही जो सुरक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस कोयला चोरी में संलिप्त हैं उनके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही किया जाए ताकि राष्ट्र और कोल इंडिया की संपदा को बचाया जा सके अब देखना यह है कि महाप्रबंधक महोदय इस ओर ध्यान देते हैं या इसी तरह राष्ट्र की संपदा लुटती रहेगी और कोल माफिया और मिलीभगत करने वाले कर्मचारी अधिकारी मालामाल होते रहेंगे यह तो आने वाला समय बताएगा हां इतना जरूर है कि क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में ईटा भट्ठा पक रहा है तो कोयला कहां से आ रहा है यह भी अपने आप में जांच का विषय है

*इनका कहना है*

ठीक है अगर जमुना ओसिएम से कोयले की चोरी हो गई है तो शाम को जाकर हम लोग देखते हैं

मारकंडे सिंह सिक्योरिटी विभाग जमुना कोतमा क्षेत्र

पुलिस की दादागिरी, नगरपालिका कर्मचारी को भी नही छोड़ा वसूल लिए रुपये


*एक तरफ पुलिस कप्तान पुलिस की छवि सुधारने की सारी कवायद कर रहे, वही दूसरी तरफ बुढार पुलिस कप्तान के अरमानों पर पलीता लगा रही*

शहडोल/बुढ़ार

बुढार पुलिस इन दिनों वसूली में व्यस्त है वही नगर पालिका धनपुरी के कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ रही है अभी तक तो यह आरोप कोयला ट्रांसपोर्टर  व मोटर ड्राइवर लगा रहे थे लेकिन बुढार पुलिस के भ्रष्टाचार और वसूली का किस्सा अब आम हो चला है बुढार पुलिस अभी तक ट्रक चालकों से हजार पंद्रह सौ की वसूली कर रही थी अब कोरोना योद्धाओं को बिना वजह रोक कर उनसे जबरन पैसा वसूल रही है घटना  बीते दिनों की है नगर पालिका धनपुरी में कार्यरत सचिन कुमार कचेर सरकारी काम से बुढार से वापस लौट रहे थे तभी गिध्द दृष्टि जमाए झारिया ने सचिन कुमार को बिना वजह पहले तो गाड़ियों के पेपर और तरह तरह के नियम बताए और सब कुछ मुकम्मल होने पर भी झरिया ने कहा कि पैसा तो तू दे कर जाएगा चालान तो कटेगा एस पी साहब का आदेश है। दिन रात नगर की सेवा के लिए तत्पर्य रहने वाले नगर पालिका धनपुरी के कर्मचारियों से इस तरह का बर्ताव क्या उचित है। पुलिस की वर्दी और जन सेवा की भावना को भूल झारिया आज गरीब जनता को लॉक डाउन का भय दिखा कर उगाही में मसगूल है।

पुलिस कप्तान की साफ सुथरी छवि को दागदार करने में उनका ही महकमा जब जुटा हो तो दूसरों से क्या उम्मीद की जा सकती है। बहरहाल, जबरदस्ती बुढार पुलिस कर्मियों  ने नगरपालिका कर्मचारी सचिन कचेर से ढाई सौ रुपए का चालान काटकर वाहवाही और सुर्खियों के बटोर ली।जब इस बाबत सचिन कचेर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि बुढार में झरिया जैसे पुलिस वाले को सरकार ने क्यू तैनात किया है?? सचिन ने कहा अब इस नगर का भगवान ही मालिक है जहां पुलिस कप्तान सुस्त पुलिस की कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं वही चालान के नाम पर वसूली बाज पुलिस कर्मियों को किसने छूट दी यह गंभीर विषय है

केजी डेवलपर्स रेत दलालो और गुंडो के दम पर करा रहा नदियों से अवैध उत्खनन

*रेत दलालो के आगे खनिज विभाग नतमस्तक, केवल खानापूर्ति की कार्यवाही*

रेत खदान के नाम पर नियम विरुद्ध मानको को धता बताकर रेत उत्खनन करा रही केजी डेवलपर्स जीवनदायिनी नदी सोन के भौगोलिक संरचना से कर रहे खिलवाड़ कलेक्टर के लॉकडाउन आदेश की अवहेलना करते हुए कर रही अवैध उत्खनन व भंडारण जिस प्रकार से अनूपपुर जिले में ठेका कंपनी केजी डेवलपर्स की मनमानी चल रही है उससे तो यही प्रतीत हो रहा है की हमाम में सब... की तर्ज पर अपनी जिम्मेदारियों को खनिज विभाग के अधिकारियों ने तिलांजली देकर ठेका कंपनी के कर्ता धर्ताओं का दामन थाम लिया है सबसे बड़ा सवाल तो यह है की अवैध उत्खनन एवं प्राप्त शिकायतो पर माईनिंग विभाग मौन धारण की है जबकि केजी डेवलपर्स कटनी के रेत दलाल और अनूपपुर के रेत दलाल एवं उनके गुंडो के दम पर अवैध रेत उत्खनन का काम बड़ी मात्रा में किया जा रहा हैं अनूपपुर चंदास नदी अमरकंटक रोड के पास रेत दलाली का कार्यालय चल रहा हैं जिसका सरगना कोई एक कटनी का दलाल हैं जो पूरे जिले के खदान की जबाबदारी ले ली हैं और ज्यादातर खदान किसी न किसी को उस क्षेत्र के दबंगो को देकर अवैध खनन कराकर नदियो का आकार परिवर्तन किया जा रहा हैं जब कुछ ज्यादा मामला बिगड़ जाता हैं तो प्रशासन एक दो कार्यवाही करके अपना कोरम पूरा कर लेता हैं रेत दलालो के दम पर खनिज विभाग का कार्यालय चलता हैं। 


अनूपपुर- 

अनूपपुर जिले के 22 खदानों का ठेका केजी डेवलपमेंट्स कंपनी को दिया गया है लेकिन कंपनी ने सारे नियमों को दरकिनार करते हुए अपनी मनमानी तरीके से लगातार जिले के जीवन रेखा कही जाने वाली नदियों का सीना छलनी कर रही है। जिले में स्थित सीतापुर घाट पर ठेकेदार के गुर्गों ने  रेत का कारोबार अंधरे में  जारी कर दिया है  यहां पर न ही  लीज एरिया का पता है, बहरहाल सरकार ने रेत ठेकेदार को ठेका देकर मानो जिले के लोगों को लूटने का ठेका केजी डेवलपर्स को  दे दिया हो इनके ऊपर अभी तक विभाग ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं कि। जिसका नतीजा यह रहा कि मनमाने दर, पर मनमाना उत्खनन जारी है ! हालांकि इसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा समय-समय पर प्रशासन के पास पहुंचाई जाती है लेकिन पता नहीं प्रशासन को कार्यवाही से क्या गुरेज है।

*लीज एरिया से बाहर उत्खनन*

जिले की जीवनदायिनी नदी कहीं जाने वाली सोन नदी में इन दिनों अवैध उत्खनन तेजी से किया जा रहा है जब से केजी डेवलपर्स द्वारा जिले में रेत का ठेका लिया गया है तब से वह अवैध उत्खनन को लेकर वह अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियां बटोरते नजर आ रही है कहीं पर गाड़ी जाने के लिए सोन नदी में रेता के ढेर लगा कर सड़क बनाकर नदी के बीचो-बीच रात के अंधेरे में हैबी मशीनों को उतारकर नदियों का सीना छलनी करते नजर आ रही है और मानसून सत्र के पहले जगह-जगह भंडारण किया जा रहा है माइनिंग ऑफिस के बगल में स्थित सीतापुर रेत खदान जिसमें अवैध उत्खनन को लेकर हुई शिकायत में नपाई की गई थी जिसमे कार्यवाही न होने पर  ठेकेदार के हौसले बुलंद इतने हो गए की भारी मशीन को नदी के बीचो-बीच उतारकर रात के अंधेरे पर कहीं बिना टी.पी. के अवैध उत्खनन कर मानसून सत्र के पहले भंडारण किया जा रहा है। जिसमें जिला प्रशासन को सख्ती से ध्यान देने की जरूरत है।

*लॉकडाउन में नही है प्रशाशन का भय-अवैध उत्खनन जारी*

जिले के सीतापुर,जैतहरी, बकही,चचाई बाबा कुटी धाम के पीछे और साथ ही भालूमाड़ा क्षेत्र के  पोड़ी घाट, खरिका टोला, चोलना सोन नदी घाट ग्राम पंचायत दारसागर गौशाला के पीछे शिवलहरा घाट व केवई नदी से दिन के उजाले में दोपहर में कुछ रेत माफिया अवैध रेत का खनन परिवहन कर रहे है रेत का अवैध खेल इस समय लॉक डाउन में खनन माफिया के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है।लॉकडाउन होते ही क्षेत्र के रेत कारोबारी नदियों से अवैध रूप से रेत का खनन परिवहन कर रहे हैं,यहां रेत की कोई भी खदान लीज पर नहीं है फिर भी रेत की चोरी बेखौफ हो रही है। यहां वह खदान है जो विगत कुछ महीनों पहले ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक गरीब ड्राइवर  की दबने से मौत मौके पर हो गई थी इसके बाद भी माइनिंग अधिकारी के कान में जो नहीं रेंगा और लगातार अवैध रेत उत्खनन चला आ रहा है शासन-प्रशासन, खनिज,वन विभाग लाख सफाई दे,कार्रवाई की बात करें लेकिन आज भी वर्षों से स्थानीय कुछ लोग अवैध रेत के कारोबार में निरंतर लगे हुए हैं उनके इस कारोबार पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई।

*मानको की उड़ रही धज्जियां*

 वैसे तो कोई भी निर्माण कार्य  या फिर सरकार द्वारा संचालित किए गए कार्यों का कंस्ट्रक्शन एरिया में बोर्ड आवश्यक रूप से लगाने के निर्देश होते है जिसमें ठेका कंपनी का नाम, कंस्ट्रक्शन क्षेत्र व कीमत इत्यादि दर्शाया जाता है जिससे कार्य की पारदर्शिता बनी रहे लेकिन सारे नियमों को दरकिनार करते हुए रेत ठेकेदार ने सिर्फ और सिर्फ उत्खनन पर ध्यान दिया ना तो यहां पर  बोर्ड का पता है ना ही कितने घन मीटर रुपए रेत की कीमत है एक ही चीज यहां पर है ‘‘आइए पैसा दीजिए और रेत ले जाइए’’ हालांकि इसकी शिकायत कई बार मीडिया एवं नेताओं द्वारा माइनिंग अधिकारी को दी गई है लेकिन पता नहीं अभी तक जिम्मेदारों को फुर्सत क्यों नहीं मिली कि आकर रेत ठेकेदार की लापरवाही को देख सके व कार्यवाही कर सके।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget