ग्रामीण प्रतिबंधित मार्ग पर सीमेंट से लदा ट्रक घुसा, पुलिया नाली हुई क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

*सीमेंट कंपनी व डीलर की लापरवाही, कार्यवाही की मांग*

अनूपपुर

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) होकर बेलिया बड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के आवागमन के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा एक पुलिया का निर्माण कराया गया था, उस पुलिया व गांव की नाली को एक सीमेंट से लदे भारी ट्रक MP 19 HA 5669 ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह सीमेंट का ट्रक हमेशा ग्राम पंचायत में सीमेंट खाली करने आता है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध होने के बावजूद सीमेंट कंपनी के ट्रक लगातार इस सड़क का उपयोग कर रहे हैं, जिससे सड़क और पुलिया की संरचना को नुकसान पहुंच रहा है। 

यह पुलिया ग्रामीणों की आवागमन सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई थी। पुलिया की भार वाहन क्षमता सीमित होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद स्थानीय सीमेंट डीलर तक माल पहुंचाने के लिए सीमेंट कंपनी के बड़े ट्रक नियमित रूप से इस मार्ग से गुजरते रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग कर चुकी है की अगर भारी वाहनों का आवागमन नहीं रोका गया तो सड़क और पुलिया को गंभीर नुकसान हो सकता है। लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिणामस्वरूप हाल ही में सीमेंट से भरा एक भारी ट्रक पुलिया से गुजरते समय उसकी संरचना को नुकसान पहुंचा गया।

घटना के बाद पुलिया में दरारें और अन्य क्षति के निशान दिखाई देने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो पुलिया की स्थिति और अधिक खराब हो सकती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग, किसान, छात्र और दोपहिया वाहन चालक आवागमन करते हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से उनकी सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सीमेंट कंपनी और स्थानीय डीलर की सुविधा के लिए नियमों की अनदेखी की जा रही है। जबकि सड़क पर भारी वाहनों के प्रवेश निषेध संबंधी स्पष्ट निर्देश मौजूद हैं। इसके बावजूद बड़े ट्रकों का लगातार आवागमन प्रशासनिक निगरानी और नियमों के पालन पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि यदि प्रतिबंधित मार्ग पर ट्रकों का प्रवेश रोका जाता तो पुलिया को नुकसान नहीं पहुंचता।

घटना के बाद ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से क्षतिग्रस्त पुलिया का तत्काल निरीक्षण कराने और उसकी मरम्मत करवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पुलिया को नुकसान पहुंचाने वाले ट्रक मालिक, परिवहन कंपनी तथा संबंधित जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की मरम्मत का खर्च दोषी पक्ष से वसूला जाना चाहिए ताकि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।

समाचार 01 फ़ोटो 01 

समाचार 02 फ़ोटो 02 

जीआरपी ने ट्रेन से 4 लाख का गाँजा किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

शहडोल

शहडोल जीआरपी ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मजबूत विमल ब्रांड के बैगों में छिपाकर ले जाए जा रहे करीब 41 किलो गांजे को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। गौरतलब है कि ट्रेनों के जरिए गांजा तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहडोल जीआरपी कई बार ट्रेनों में कार्रवाई कर गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं। 

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस ट्रेनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक युवक दो मजबूत विमल ब्रांड के बैग लेकर बैठा दिखाई दिया, पुलिस टीम को देखते ही युवक घबराने लगा, जिससे जवानों को उस पर संदेह हुआ। 

तलाशी के दौरान दोनों बैगों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमर मिश्रा (25 वर्ष), निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर से गांजे की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहा था। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप किस गिरोह से प्राप्त की गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था,जांच एजेंसियां तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही हैं।

शहडोल जीआरपी ने बताया कि संपर्क क्रांति ट्रेन की भी जांच की जा रही थी। तभी जनरल कोच के पीछे की सीट पर दो झोला लेकर बैठा एक युवक जीआरपी को देखकर विचलित होने लगा। संदेह होने पर जांच की गई तो दोनों झोला में गांजा मिला।

समाचार 03 फ़ोटो 03

नाबालिग युवती की संदिग्ध मौत व चश्मदीद गवाह की मौत पर भाजपा ने उठाए सवाल, एसपी को सौपा ज्ञापन

अनूपपुर

बिजुरी थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती की संदिग्ध मौत एवं घटना के चश्मदीद गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार तथा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि बिजुरी निवासी नाबालिग युवती की 20 मई 2026 को गंभीर रूप से घायल अवस्था में शासकीय चिकित्सालय बिजुरी में मृत्यु हो गई थी। मृतका के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने इस घटना को सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या का मामला बताया है।

भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि घटना का प्रत्यक्षदर्शी गवाह की 23 मई 2026 को बोरिडांड रेलवे स्टेशन के पास मृत अवस्था में मिला, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पत्र में कहा गया है कि स्थानीय जन समुदाय एवं परिजनों को इस मौत में भी हत्या की आशंका है।

भाजपा ने पुलिस की प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामले को सामान्य घटना बताकर लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व भी नगर में इसी प्रकार की घटना हो चुकी है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता में भय का वातावरण बना हुआ है।

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने मांग की है कि बिजुरी थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता का कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

समाचार 04 फ़ोटो 04

शराब बिक्री व्यवस्था पर सवाल, प्रिंट रेट से अधिक बिक्री और कथित पैकारी की शिकायतों पर जांच की मांग

अनूपपुर 

कोतमा क्षेत्र में शराब बिक्री व्यवस्था को लेकर स्थानीय नागरिकों के बीच असंतोष और चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ स्थानों पर निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने के साथ-साथ आसपास के मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों तक कथित रूप से पैकारी (अनधिकृत पुनर्विक्रय) के माध्यम से शराब पहुंचाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की आधिकारिक जांच होना शेष है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कोतमा, कोतमा हाईवे क्षेत्र, झिरियाटोला, राजनगर मार्केट, निगवानी, चाका, खामरोध, बेलिया फाटक, गोविंदा, श्रमिक नगर  सेमरिया चौराहा सहित कई क्षेत्रों में शराब की उपलब्धता को लेकर लोगों ने चिंता व्यक्त की है नागरिकों का कहना है कि यदि नियमों के विपरीत बिक्री और पुनर्विक्रय की गतिविधियां हो रही हैं तो इसका असर सामाजिक माहौल और जनजीवन पर पड़ सकता है।

क्षेत्र की महिलाओं और परिवारों ने भी इस विषय को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों के आसपास अनुशासित वातावरण बना रहना चाहिए। कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि सुबह के समय गांवों और मोहल्लों में शराब की उपलब्धता को लेकर लोगों में चर्चा और चिंता बढ़ रही है।

स्थानीय स्तर पर यह मांग भी उठ रही है कि शराब दुकानों पर निर्धारित दरों का पालन सुनिश्चित कराया जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो उसके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि नियमों का पालन और सामाजिक संतुलन दोनों समान रूप से आवश्यक हैं। शराब दुकान का संचालन ठेकेदार वीरेंद्र कुमार राय के नाम से किया जा रहा है। नागरिकों ने जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग से कार्यवाही कि मांग की है। 

इनका कहना है।

क्षेत्र में लल्लू प्रकाश सहित कुछ लोगों के माध्यम से गांवों में सुबह के समय शराब पहुंचाए जाने की शिकायतें स्थानीय स्तर पर सामने आ रही हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*मित्तल महरा स्थानीय शिकायतकर्ता*

यदि कोतमा शराब दुकान से प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित मूल्य से अधिक बिक्री नहीं होने दी जाएगी। यदि पैकारी की शिकायतें प्राप्त होती हैं तो उनकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

*कृष्णकांत उईके, आबकारी अधिकारी कोतमा*

समाचार 05 फ़ोटो 05

देर रात घर में घुसा बाघ, महिला को उतारा मौत के घाट, गुस्साए ग्रामीणों ने रेंजर का सिर फोड़ा, इलाके में भारी तनाव

उमरिया

जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पनपथा रेंज में देर रात एक बाघ ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हैं। घटना से नाराज ग्रामीणों ने वन अधिकारियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की है।

देर रात करीब 3 बजे एक बाघ दीवार लांघकर सीधे घर के अंदर घुस गया और सो रही 48 वर्षीय फूल बाई पाल पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद बाघ ने पास के ही खेरवा टोला में भी हमला किया, जिसमें दशईया पाल समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बाद वन विभाग की टीम के समय पर न पहुंचने से ग्रामीण बेहद आक्रोशित हो गए। सुबह जब टीम मौके पर पहुंची, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने पनपथा रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव के साथ मारपीट की, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। यही नहीं, ग्रामीणों ने महिला रेंजर अंजू वर्मा को भी बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची कांग्रेस नेत्री और जनपद सदस्य रोशनी सिंह धुर्वे ने ग्रामीणों को समझाने और रेंजर को मुक्त कराने की कोशिश की, लेकिन हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

घटना के कई घंटों बाद भी गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका फूल बाई का शव अभी भी घर के भीतर ही है और बाघ घर के आसपास ही डटा हुआ है। मौके पर इंदवार पुलिस बल तैनात है, लेकिन ग्रामीणों के गुस्से के आगे प्रशासनिक अमला बेबस नजर आ रहा है।

पनपथा के एसडीओ भूरा गायकवाड़ ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कहा कि वे फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं और स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ही आगे की जानकारी दे पाएंगे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, वहीं वन विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।

समाचार 06 फ़ोटो 06

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को जिला शहडोल से गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग बालिका द्वारा अपने माता पिता के साथ थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रिस्तेदारी में बरहो के कार्यक्रम के दौरान मोहित पटेल निवासी ग्राम पड़रिया थाना बुढार जिला शहडोल से परिचय और दोस्ती होने के बाद मोहित पटेल नाबालिग बालिका के घर आना जाना करने लगा और इस बीच आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका के साथ शारीरिक दुष्कर्म किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 292/26 धारा 64(2) (m), बीएनएस एवं 5,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक रीतेश सिहं, शेख रसीद एवं आरक्षक अब्दुल महिला आरक्षक अंकिता सोनी की टीम के द्वारा नाबालिग बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जाकर तत्काल चन्दघण्टो में आरोपी नवयुवक मोहित पटेल पिता भगवानदास पटेल उम्र करीब 23 साल निवासी ग्राम पड़रिया थाना बुढार जिला शहडोल को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किये जाने पर उक्त प्रकरण में जेल भेजा गया है।

समाचार 07 फ़ोटो 07

दो ट्रको की जोरदार टक्कर, दोनो चालक हुए घायल, अस्पताल में भर्ती 

शहडोल

जिले के जयसिंहनगर और गोहपारू थाना क्षेत्र की सीमा में स्थित चुन्दी नदी के पास रविवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक अंदर ही फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों को पीछे खिंचवाकर केबिन में फंसे चालकों को बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। गंभीर रूप से घायल दोनों चालकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

समय रहते पुलिस द्वारा किए गए रेस्क्यू के कारण दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

समाचार 08 फ़ोटो 08

सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ, भव्य कलश शोभायात्रा के साथ गूंजा भक्ति रस

अनूपपुर

पावन तपोभूमि एवं प्रमुख धार्मिक-आध्यात्मिक तीर्थ स्थल अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 2 बराती में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ हुआ। मुरैना के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित लवकुश महाराज के श्रीमुख से कथा का रसपान कराया जा रहा है। यह आयोजन अधिमास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष सप्तमी से प्रारंभ होकर शुक्ल पक्ष चतुर्दशी एवं पूर्णिमा तक सात दिवस तक अनवरत संचालित होगा।

कथा प्रारंभ होने से पूर्व प्रातः 9 बजे कथा स्थल से विशाल एवं भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। शोभायात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर भजन-कीर्तन करती हुई चलीं। पुरुषों एवं श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पारंपरिक गुदुम वाद्य यंत्र, नर्तक दल, बैंड एवं ढपली की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर पहुंची, जहां आचार्य पुरोहित पंडित उमेश द्विवेदी ‘बंटी महाराज’ एवं अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन एवं पुराण पूजन संपन्न कराया गया। इसके उपरांत कथा स्थल पर प्रथम दिवस की श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई।

कथा व्यास पीठ से प्रथम दिवस पर पंडित लवकुश महाराज ने गुरु महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि गुरु ही जीवन को ज्ञान और भक्ति का मार्ग प्रदान करते हैं। साथ ही देवर्षि नारद की भक्ति महिमा का वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सत्संग का महत्व समझाया। संपूर्ण अमरकंटक नगरी इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा के भक्तिमय वातावरण से आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रही है।

तप रहे धरती गगन, उगल रही है आग, नहाने देता नहीं टंकी का उबला पानी, उफ ये भयंकर गर्मी

*उफ ये भयंकर गर्मी*

तप रहे धरती गगन उफ ये भयंकर गर्मी,

उगल रही है आग उफ ये भयंकर गर्मी।

इसके जुल्मो सितम से बिजली ही बचाती है,

एसी फ्रिज कूलरों से ठंडकें बरसाती है,

रौब बिजली ने अगर झाड़ा गर्मी मैडम पर,

वो उसके ट्रांसफार्मर ही फूंक जाती है।

 नहाने देता नहीं टंकी का उबला पानी,

फिर सताती है जमके उफ ये भयंकर गर्मी।

ब्यूटी पार्लर से सज के नौतपा में आती है,

फिर तो ये गरमा-गरम हीरोइन सी लगती हैं,

गर्मियों की लगे मिस इंडिया मिस वर्ल्ड कभी, 

मलिका-ए-तपन ग्रीष्म सुंंदरी सी लगती है।

आ रही लू की बिकनी पहने छुपा लो चेहरे, 

कनपटी सेक देगी उफ ये भयंकर गर्मी।

*गीतकार अनिल भारद्वाज एडवोकेट हाईकोर्ट ग्वालियर*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget