अनीता निधि प्रेरणा सभा के सलाहकार मंडल में शामिल, लोगो ने दी शुभकामनाएं


जबलपुर/ प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सतत प्रेरणादायक कार्य कर रही है और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान में लोग शामिल होकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं जो कि ऐतिहासिक है।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 11.03.2024 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि डॉ गुंडाल विजय कुमार मुख्य सलाहकार की सहमति से कवयित्री अनीता निधि सलाहकार मंडल में शामिल हुई है।

कवयित्री अनीता निधि हिंदी प्रचार प्रसार हेतु समर्पित हैं। अनीता निधि जमशेदपुर झारखंड को प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सलाहकार मंडल में शामिल होने पर डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी, प्रदीप मिश्र अजनबी, डॉ लाल सिंह किरार, अजय पांडेय, पप्पू सोनी, के. एल. सोनी विनोदी, श्रीमती स्वाति शर्मा, राजकुमारी रैकवार राज, संतोष कुमार पाठक, बिनोद कुमार पांडेय, गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी, पूजा संकल्प, हेमंत जगदीश शर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, राम गोपाल फरक्या व रामपाल त्रिपाठी ने बधाई दी है।

संस्कारधानी जबलपुर अलविदा छोटी लाइन ट्रेन कृति भेंट की


        जबलपुर -  संस्कारधानी जबलपुर से गोंदिया छोटी लाइन ट्रेन चलती थी जो कि विकास की गंगा में बड़ी लाइन में परिवर्तित हो गई। अलविदा छोटी लाइन ट्रेन यह कृति उन्होंने ट्रेन बंद होने के तत्काल बाद लिख कर अपने कस्बे से गुजरने वाले  ट्रेन के आत्मीय भावों को अभिव्यक्त करने की कोशिश की है।

          मेट्रो यात्रा के समयकाल में छोटी लाइन पर कृति प्रकाशित करना और छोटी लाइन पर भावाकुल हो जाना संवेदनशील मन का ही प्रतीक है। कवि - कथाकार अजय बोपचे ने छोटी लाइन ट्रेन के माध्यम से जो भाव चित्र उकेरे हैं वह उनके रचनात्मक और संवेदनशील मन का परिणाम है। इस कृति में रचनाकार छोटी लाइन ट्रेन के माध्यम से आत्मकथा स्वरूप ट्रेन, यात्री, खोमचे वाले, प्रकृति आदि के संबंध में अविस्मरणीय संस्मरण भाव अभिव्यक्त किए हैं।

         संस्कारधानी जबलपुर में घंसौर निवासी अजय बोपचे ने अपनी कृति अलविदा छोटी लाइन ट्रेन कवि संगम त्रिपाठी को भेंट की।

           गाड़ी बुला रही है

           सीटी बजा रही है

            चलना ही जिंदगी है

             देखो वो जा रही है......

प्रेरणा सभा की राष्ट्रीय संयोजक बनी स्वाति शर्मा, लोगो ने दी शुभकामनाएं


जबलपुर

संस्था प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सतत प्रेरणादायक कार्य कर रही है और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान में लोग शामिल होकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं जो कि ऐतिहासिक है।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 14 फरवरी 2024 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि डॉ. गुंडाल विजय कुमार सलाहकार की सहमति एवं प्रदीप मिश्र अजनबी महासचिव की अनुशंसा से श्रीमती स्वाति शर्मा 'अतुल' नोएडा को राष्ट्रीय संयोजक बनाया है।

कवयित्री स्वाति शर्मा 'अतुल' हिंदी प्रचार प्रसार हेतु समर्पित हैं। स्वाति शर्मा को डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी, प्रदीप त्रिपाठी, डॉ लाल सिंह किरार, पप्पू सोनी, के. एल. सोनी विनोदी, संदीप सक्सेना, माला श्रीवास्तव, दीपा कुमारी, बलराम यादव, राजकुमारी रैकवार राज, संतोष कुमार पाठक, गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी व राम गोपाल फरक्या, हेमंत जगदीश शर्मा, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव ने बधाई दी है।

जागरण संस्था का अलंकरण समारोह व संग्रह विमोचन का कार्यक्रम संपन्न


जबलपुर

जबलपुर संस्कारधानी की संस्था जागरण साहित्य समिति के तत्वावधान में अलंकरण समारोह व संग्रह विमोचन का कार्यक्रम कला विथिका रानी दुर्गावती संग्रहालय में दिनांक 24 जनवरी 2024 को आयोजित किया गया।

           समारोह में मुख्य अतिथि अशोक कुमार तिवारी सागर, अध्यक्षता आचार्य भगवत दुबे, विशिष्ट अतिथि मोहन शशि, डॉ जे.के. गुजराल  रहे।

          समारोह में बुजुर्ग साहित्यकारों को सम्मानित किया गया व जागरण के सचेतक - कलम के सिपाही का विमोचन किया गया।

          समारोह में डॉ अशोक कुमार तिवारी, डॉ ताराचंद कुशवाहा, राजेश पाठक प्रवीण, हेमंत कुमार जैन सिंघई, मनोहर चौबे आकाश, डॉ एम. एल. शर्मा नयन , प्रमोद कुशवाहा व पी एम जी संस्था को सम्मानित किया गया।

          समारोह में संतोष नेमा संतोष, यशोवर्धन पाठक, प्रभा विश्वकर्मा,कवि संगम त्रिपाठी, गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी, मदन श्रीवास्तव, लखन रजक आदि कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद उपस्थित रहे। समारोह का संचालन राजेश पाठक प्रवीण व संयोजना संस्था के संस्थापक सुभाष जैन शलभ ने किया।

सशक्त हस्ताक्षर संस्था को साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक जागरण के परिपेक्ष्य में मिला सम्मान


जबलपुर

पाथेय साहित्य कला अकादमी के तत्वाधान में डॉ. गायत्री तिवारी जन्म स्मृति समारोह में अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार महाकवि आचार्य भगवत दुबे का स्तवन किया गया၊  मंगलभाव डॉ. कृष्णकांत चर्तुवेदी पूर्व निदेशक कालीदास अकादमी उज्जैन, डॉ. राजकुमार सौमित्र, अभिव्यक्ति श्रीमती साधना उपाध्याय, प्रतुल श्रीवास्तव ने दी। भव्य समारोह में दिनांक 27 दिसम्बर 2023 को सशक्त हस्ताक्षर संस्था को साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरण के परिपेक्ष्य में सम्मानित किया गया। बहुत ही कम समय में सशक्त हस्ताक्षर संस्था ने संस्कारधानी में अपनी जगह बनाई है। संचालन राजेश पाठक प्रवीण ने किया। सशक्त हस्ताक्षर के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा का माला शाल और मानपत्र देकर सभी पदाधिकारियों कार्यकारिणी की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

सशक्त हस्ताक्षर परिवार से सलाहकार कवि संगम त्रिपाठी , अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. मुकुल तिवारी, सह सचिव तरूणा खरे, प्रभा विश्वकर्मा शील, रजनी कटारे, श्रीमती भावना शुक्ल, प्रेमनारायण शुक्ल, अरुण शुक्ल, कालीदास ताम्रकार , केशरी प्रसाद पाण्डेय, दीनदयाल तिवारी, सुशील श्रीवास्तव, राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त चंदा देवी स्वर्णकार, उमा मिश्रा, सिद्धेश्वरी सराफ, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश वैश्य आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

 लेख - एकता। 

एकता एक महत्वपूर्ण सामाजिक मूल्य है, जिसका अर्थ है सभी के बीच सामंजस्य और समरसता 


एकता एक महत्वपूर्ण सामाजिक मूल्य है, जिसका अर्थ है सभी के बीच सामंजस्य और समरसता की स्थिति। यह विभिन्न व्यक्तियों, समुदायों और संस्थाओं के बीच सामंजस्य, भाईचारे, और समरसता का अनुभव करने का अनुभव है। एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधता को सम्मिलित करती है और विभिन्न समुदायों के बीच एक संतुलित वातावरण सृजित करती है।

एकता का महत्व समझने के लिए, हमें समझने की आवश्यकता है कि हम एक विविध समाज में रहते हैं, जिसमें विभिन्न धर्म, भाषा, जाति, भूमि और संस्कृति के लोग एक साथ रहते हैं। यह विविधता हमारे समाज की सबसे मूलभूत विशेषता है, और इसे समृद्धि और विकास का स्रोत बनाना चाहिए, न कि असमंजस और विघटन का कारण।

एकता के माध्यम से हम समस्याओं का समाधान कर सकते हैं और संघर्षों को सुलझा सकते हैं। जब हम सभी मिलकर एक दूसरे के साथ सहयोग करते हैं और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं, तो समस्याओं का समाधान आसान हो जाता है। समरसता और एकात्मता के साथ ही हम समाज में सभी के विकास को सुनिश्चित कर सकते हैं, किसी व्यक्ति या समुदाय को पीछे छोड़े बिना।

एकता का महत्व राष्ट्रीय स्तर पर भी होता है। राष्ट्रीय एकता राष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक है। जब हम सभी एक-दूसरे के साथ समझदारी और समरसता से रहते हैं, तो हम राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए एक मिशन के रूप में काम करते हैं।

एकता और सद्भावना के बिना कोई समाज समृद्ध और खुशहाल नहीं हो सकता। यह हमारे समाज में सद्भावना, समरसता, और भाईचारे को बढ़ावा देता है। इससे हमारे समाज में संघर्षों की कमी होती है और हम सभी एक-दूसरे के साथ समृद्धि और सम्मान के साथ रहते हैं।

समाप्ति में, एकता और समरसता हमारे समाज की नींव हैं। इसे समझकर हम समाज में सद्भावना और समृद्धि के माहौल को बढ़ा सकते हैं। यह सभी की जिम्मेदारी है और हम सभी को इसे मिलकर प्राप्त करना है। 

लेखक - अनुराग उपाध्याय।

सशक्त हस्ताक्षर की 20 वीं कवि गोष्ठी जानकी रमण महाविद्यालय में सानंद सम्पन्न हुई


जबलपुर

सशक्त हस्ताक्षर की 20 वीं कवि गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में सानंद सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने सभी का शब्द सुमनों से सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एडीशनल कलेक्टर आलोक श्रीवास्तव, अध्यक्षता महामहोपाध्याय डॉ. हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि संदीप जैन समरता सेवा संगठन जबलपुर, पत्रकार साहित्यकार मोहन शशि, अरूण शुक्ल, डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, प्राचार्य, मंगलभाव सहेन्द्र श्रीवास्तव, प्रांतीय सचिव, अ. भा. कायस्थ महासभा की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सशक्त हस्ताक्षर द्वारा आलोक श्रीवास्तव साहित्य में, संदीप जैन समाज सेवा क्षेत्र, कालीदास तामकार जी साहित्य क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु शाल, श्रीफल, मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।         

सशक्त हस्ताक्षर के सलाहकार कवि संगम त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव, महासचिव गुलजारी लाल जैन, लखन रजक, कवयित्री तरूणा खरे द्वारा सभी अतिथियों का मालार्पण के द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष की आसंदी से सशक्त हस्ताक्षर के संरक्षक डॉ. हरिशंकर दुबे ने बताया सशक्त हस्ताक्षर एक अभियान है जो नवोदित रचनाकारों को जोड़ने, उनकी लेखनी को प्रखर और परिमार्जित कर तराशने का काम कर मंच दे रहा है और प्रति माह एक कवि-कवयित्री का चयन कर सम्मानित कर रहा है, जिससे उन्हें अच्छा लिखने के लिए प्रेरणादायक काम कर रहा है, सामाजिक समरसता, एवं समाज सेवकों अन्य कला के क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को भी सम्मानित कर उत्साहवर्धन कर रहा है जो अनुकरणीय है।

सभी ने एकता विषय पर एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत की। एडवोकेट प्रभा खरे, डॉ. अरुणा पाण्डे, यशोवर्धन पाठक, जयप्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश खरे अखिल, पं. दीनदयाल तिवारी, लखन रजक, केशरी प्रसाद पाण्डेय, डॉ. मुकुल तिवारी, कटनी से पधारी रागिनी मित्तल, रामकुमार वर्मा, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, ने मंच को ऊँचाईयाँ प्रदान की, श्रोताओं ने खूब सराहा। इस अवसर पर मलय रंजन खरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा, आभार प्रदर्शन डॉ. मुकुल तिवारी ने किया।

साहित्यिक संस्था बैठक हुई सम्पन्न, सशक्त हस्ताक्षर का हुआ पुनर्गठन 


जबलपुर - संस्कारधानी जबलपुर की साहित्यिक संस्था सशक्त हस्ताक्षर का पुनर्गठन किया गया। इस हेतु एक बैठक संस्था के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल में महामहोपाध्याय हरिशंकर दुबे व राजेश पाठक प्रवीण, सलाहकार समिति में डॉ. मुकुल तिवारी , कवि संगम त्रिपाठी, अरूण शुक्ल, अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष भावना दीक्षित, महासचिव जी. एल. जैन, सहसचिव आरती पटेल व सम्माननीय सदस्यगण में सर्वश्री पूर्णजीत गुप्ता, श्रीमती तरुणा खरे, लखन रजक, काली ताम्रकार, विजय विश्वकर्मा, सुनील भारद्वाज चुने गए।

        संस्था के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सशक्त हस्ताक्षर निरंतर प्रेरणादायक कार्य कर रही है व अपने नियमित काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह के क्रम को बनाए रखी है। साहित्यकार समाजसेवी संस्था से जुड़े और संस्कारधानी में साहित्य के नव रचनाकारों को सशक्त मंच प्रदान हो यही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

दीपावली के पूर्व संध्या पर समाजसेवियों ने आयोजित किया 'एक दिया देश के शहीदों के नाम कार्यक्रम'

*शहीदों की शान में समाजसेवियों ने किया दीपदान, शहीद दीपक सिंह के परिजन के रूप में बृजेश प्रताप सिंह का शाल श्रीफल से किया गया सम्मान*


रीवा

शहीदों की याद में आयोजित किया गया एक दिया देश के शहीदों के नाम कार्यक्रम। आयोजित उक्त कार्यक्रम माँ जानकी कंस्ट्रक्शन एसोसिएट एवं प्रयास रक्तदान सेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस दौरान रीवा के समाजसेवियों ने शहीदों की शान में दीपदान किया कार्यक्रम में अमर शहीद दीपक सिंह के परिजन बृजेश प्रताप सिंह का शॉल श्रीफल से समाजसेवियों द्वारा सम्मान किया गया व अमर शहीदों की शहादत को याद करते हुए आँखें नम हो गई साथ ही अमर शहीद अमर रहे भारत माता की जय घोष के नारे लगे। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जे.एन.सी.टी. प्राचार्य श्री मिहिर पाण्डेय,वरिष्ठ समाजसेवी राजेश शर्मा, युवा सरदार सेवा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश डायमंड वरिष्ठ समाजसेविका डॉ. सरोज सोनी,बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी,दीपक सिंह 'विश्वप्रिय' भिनसार फाउंडेशन से आलोक तिवारी, नव निकुंज संस्था से संतोष मिश्रा, गोवर्धन फाउंडेशन से अभिषेक सिंह गहरवार,बेनिशन हेल्पिंग हैंड समिति से श्लेषा शुक्ला, आविष्कार फाउंडेशन से आयुष्मान गुप्ता, दीपक मिश्रा, नितिन सिंह,उदित गर्ग,

एडवोकेट,प्रिया मिश्रा,प्रशांत चतुर्वेदी, प्रांजल हर्ष पाण्डेय,अतुल पाण्डेय, अंकित दुबे, प्रिंस पटेल, कार्तिकेय, राज पटेल,मोहित सचदेवा,आशीष सोनी,विपिन तिवारी, कमल तिवारी, दीपक कुशवाहा,दीपक मिश्रा,उदय नारायण बाजपेई ,सहित माँजानकी कंस्ट्रक्शन एसोसिएट्स के डायरेक्टर इंजीनियर घनश्याम पटेल उपस्थित रहें व कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रयास रक्तदान सेवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश तिवारी ने किया।

साहित्यिक संस्था कादम्बरी संस्था द्वारा सम्मानित हुए प्रेरणा के हिंदी प्रचारक


जबलपुर - संस्कारधानी जबलपुर की साहित्यिक संस्था कादम्बरी ने देश भर के 108 रचनाकारों को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के हिंदी प्रचारक भी सम्मानित हुए।

               कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बधाई देते हुए कहा कि बहुत ही गौरव का विषय है कि प्रेरणा से जुड़े रचनाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है जो कि किसी संस्था के लिए सफलतम सोपान है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा से जुड़े रचनाकार साहित्य सृजन के साथ ही हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु अभियान में भी सतत प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं।

          कादम्बरी संस्था के सम्मान में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के डाॅ हरेंद्र हर्ष बुलंदशहर, डॉ विजयानन्द प्रयागराज, सुषमा वीरेंद्र खरे सिहोरा, ब्रम्हानंद तिवारी दिल्ली, बृंदावन राय सरल सागर को सम्मान मिला है।

सशक्त हस्ताक्षर संस्था ने संस्कारधानी में साहित्यकारों का किया सम्मान


      जबलपुर -  संस्कारधानी में साहित्यकारों का सम्मान किया गया। डॉ विजयानन्द प्रयागराज उत्तर प्रदेश व डॉ हरेंद्र हर्ष बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का जबलपुर संस्कारधानी में सशक्त हस्ताक्षर संस्था ने दिनांक 04.11. 2023 शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

        सम्मान कार्यक्रम में गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर, कवि संगम त्रिपाठी, दिनेश ठाकुर, कवयित्री डॉ रेणु सिंह हापुड़, आर. के. राठौर सी एस पी जबलपुर उपस्थित रहे।

        सशक्त हस्ताक्षर के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी ने कहा कि संस्कारधानी की संस्था सशक्त हस्ताक्षर साहित्य गतिविधियों में निरंतर प्रेरणादायक कार्य कर रही है जिसका उद्देश्य नव रचनाकारों को सशक्त मंच प्रदान करना है।

कांग्रेस का तानाशाह पूर्ण रवैया उन्हें सत्ता से बाहर रख सकती है- कामरेड विजेंद्र सोनी


अनूपपुर

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश सचिव मंडल के सदस्य कामरेड विजेन्द्र सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इंडिया गठबंधन के तहत सहयोगी दलों से मध्य प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कमलनाथ और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा बात न करने और एक तरफ प्रत्याशियों की घोषणा ने राजनीतिक समीकरण को असंतुलित कर दिया है जिस तरह से बहुजन समाज पार्टी सहित समाजवादी पार्टी के नेताओं को दरकिनार किया गया उससे लगता है कि कांग्रेस को वह सफलता जिसका वातावरण इंडिया गठबंधन बनने के बाद हुआ था वह धूमिल होता दिख रहा है,अभी भी वक्त है कांग्रेस चेत जाए वरना तीन प्रतिशत वोट इधर से उधर होने पर सत्ता से हाथ धोना पड़ सकता है कांग्रेस को सोनी ने कहा कि गठबंधन के लोकतान्त्रिक संचालन की पध्दति विकसित की जाये और नेताओं द्वारा एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक भाषा के प्रयोग का वातावरण तैयार किया जाये। हाल ही  में ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन में घटित घटनाक्रमों से इसके करोड़ों- करोड़ अनुयाइयों और समर्थकों को गहरा धक्का पहुंचा है और इसकी विश्बसनीयता (Sustainability) पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। उन्होने कहा जनहित और देशहित में गठबंधन के अंदर छोटे- बड़े सभी दलों के हितों की समान रूप से रक्षा करने, इसके अधिकाधिक लोकतान्त्रिक ढंग से संचालन की प्रक्रिया विकसित करने तथा इसके घटक दलों और उसके नेताओं के बीच परस्पर शिष्टाचार और सम्मान की भावना विकसित करने की फौरी आवश्यकता है। अतएव गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व के बीच इस पर शीघ्र चर्चा होनी चाहिये। 

विजेन्द्र सोनी  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य हैं, ने एक प्रेस बयान में कहा कि अत्यंत जनविरोधी भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के उद्देश्य से गठित किये गये इस गठबंधन के वजूद में आने से, 9 साल से जनता को तवाह करने वाली भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों से छुटकारा पाने की आशा जनता में जगी थी तथा देश की जनता ने राहत की सांस ली थी। इसके गठन से भाजपा में पैदा हुयी बौखलाहट से भी इसकी प्रासंगिकता पर मुहर लगती नजर आई। 

लेकिन हाल के कुछ घटनाक्रमों से गठबंधन के प्रति जहां जनता का भरोसा टूटा है, वहीं भाजपा के खीमे में खुशी पैदा हुयी है। गोदी मीडिया को भी इसके टूटने की भविष्यवाणियाँ करने का मौका मिल गया है। यह बेहद खेदजनक है। मैं व्यक्तिगत तौर पर इससे व्यथित हूँ, कामरेड विजेन्द्र सोनी ने कहा कि ‘इंडिया’ के गठन से बड़े दलों को लाभ हुआ है और वे घमंड से चूर हो गये हैं। उनको लगने लगा है कि अब भाजपा आसानी से हार जाएगी और वे सत्ता में आ जायेंगे। इस घमंड की तंद्रा में वे गठबंधन में शामिल छोटे दलों की उपेक्षा करने लगे हैं। मध्य प्रदेश को ही लें वहाँ कांग्रेस ने भाकपा सहित किसी दल के लिए कोई सीट नहीं छोड़ी। यहाँ तक कि तमाम दल- बदलुओं को टिकिटें दे दी गयी हैं जो कांग्रेस के पक्ष में नतीजे न आने पर भाजपा में जा सकते हैं। पूर्व के अनुभव भी इस कयास की पुष्टि करते है। छत्तीसगढ़ में भी यही हो चुका है और राजस्थान में भी यही कहानी दोहराई जा सकती है। 

बड़े दल तर्क देरहे हैं कि ‘इंडिया’ गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए बना है। यदि ऐसा है तो फिर इसे लोकसभा चुनाव से पहले और फिलहाल हो रहे विधान सभा चुनावों के बाद ही गठित किया जाना चाहिये था ताकि छोटे दल तालमेल की उम्मीद न करते। बड़े दलों को समझना चाहिए कि छोटे दल भी भाजपा को हराने के साथ अपने दल के विस्तार और विकास की आकांक्षा रखते हैं, वे केवल अपने को बलिदान करने को गठबंधन में शामिल नहीं हुये हैं। भाकपा और वामपंथी दलों के बारे में मैं दावे से कह सकता हूँ कि वे भाजपा की कारपोरेटपरस्त व सांप्रदायिक- विभाजनकारी नीतियों से औरों की अपेक्षा काफी अधिक संघर्ष करते हैं और भाजपा को हराने के लिए जमीनी स्तर पर वातावरण तैयार करने में उनकी अहम भूमिका है। 

विजेन्द्र सोनी ने कहा कि पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनावों का सेमी फायनल हैं, ये लोकसभा चुनावों में भाजपा की हार की पृष्ठभूमि तैयार करेंगे। अतएव इन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिये और सभी धर्मनिरपेक्ष- लोकतान्त्रिक शक्तियाँ पूरी ताकत से भाजपा को हराने के अभियान में जुटें ऐसा वातावरण निर्मित किया जाना चाहिए। अब भी समय है कि मध्य प्रदेश में भाकपा  सहित अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों  को गठबंधन में सीटें दी जायें ताकि वहां भाजपा को हराने की गारंटी हो सके। 

उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में भाकपा ने मात्र तीन तीन सीटों की मांग कांग्रेस के समक्ष रखी है। खेद है कि कांग्रेस इस संतुलित दावे को भी तरजीह नहीं दे पा रही है। इस दावे को भी थोड़ा और भी घटाया जा सकता है। यदि यह संभव नहीं हुआ तो मध्यप्रदेश में भाकपा अधिक से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और पूरी ताकत से उन पर चुनाव लड़ेगी। 

विजेन्द्र सोनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन अभी बहुत नया है और देश को बचाने के लिए इसकी लंबे समय तक  जरूरत पड़ेगी। अतएव इसके लोकतान्त्रिक ढंग से संचालन की प्रक्रिया और आचार संहिता तैयार की जानी चाहिये। किन्हीं कथित बड़े दलों द्वारा इसे अपनी मर्जी से हाँकने और अपने हितों तक सीमित करने की चेष्टाओं को रोकना होगा। हाल में गठबंधन के नेताओं के बीच सार्वजनिक रूप से एक दूसरे के प्रति की गयी अपमानजनक बयानबाजी भविष्य में न हो इसके लिए भी वातावरण सृजित किया जाना चाहिए।

पूर्व प्रधानमंत्री के प्रतिनिधि पीके मिश्र बने राष्ट्रीय महासचिव


जबलपुर 

युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेई सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ धर्म प्रकाश वाजपेई पूर्व प्रधानमंत्री के प्रतिनिधि पी.के.मिश्रा को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया है और उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बना दिया है। श्री मिश्रा पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के सानिध्य में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। अटल जी को पी. के. मिश्रा जी अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। अटल जी के साथ उन्होंने राजनीति शिक्षा एवं दीक्षा ग्रहण की अच्छे कार्य करने के उपरांत अटल जी ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में शाल ओढ़ाकर के सम्मानित किया था। श्री मिश्रा एक विनम्र एवं सादगी पसंद व्यक्ति हैं वे पार्टी के कार्यों में हमेशा लगे रहते हैं व कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर कार्य को करते रहते है इस नियुक्ति पर उनको  लोगों ने बधाई दी है।

      अनिल सिंह, प्रदीप मिश्र अजनबी, डॉ शिवशरण श्रीवास्तव अमल, कवि संगम त्रिपाठी, डॉ गुंडाल विजय कुमार, बिनोद कुमार पांडेय, रामगोपाल फरक्या आदि ने भी बधाई दी है।

पुरुषोत्तम लाल सोनी को मिला हिंदी प्रेमी सम्मान, लोगो ने दी शुभकामनाएं


जबलपुर

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु संकल्पित संस्था प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान करने वाले कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद को सतत सम्मानित कर रही है।

          प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 09 सितंबर 2023 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि पुरुषोत्तम लाल सोनी मतंग साहित्यकार संपादक सृजधारा लखनऊ उत्तर प्रदेश को हिंदी प्रेमी सम्मान प्रदान किया है।

       प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सलाहकार गुंडाल विजय कुमार ने बताया कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा अपने सीमित संसाधनों से हिंदी प्रचार प्रसार व राष्ट्रभाषा अभियान की दिशा में काम कर रही है जिसमें हिंदी प्रेमियों का अमूल्य सहयोग है।

           प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के महासचिव प्रदीप मिश्रा अजनबी ने विज्ञप्ति में उल्लेख किया कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी दिवस के पूर्व दिनांक 13 सितंबर 2023 को इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक पदयात्रा व राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रही है जिसमें देश के आम जन से अपील है कि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करें।

         प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के प्रेरणा स्त्रोत डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी जी ने  कहा कि हिंदी प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरणा सम्मान प्रदान किया जाता है।

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु प्रेरणा की दिल्ली में ऐतिहासिक पदयात्रा


जबलपुर  

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अपने अभियान के तहत हिंदी दिवस के पूर्व दिनांक 13 सितंबर 2023 को दोपहर 12.00 बजे इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक पदयात्रा आयोजित कर रही है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के इस अभियान में कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद मुख्य रूप से शामिल हो रहे है।प्रेरणा हिंदी प्रचार प्रसार का काम कर रही है और सभी भाषाओं का समान सम्मान करती है।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के इस अभियान में कवियों, कवयित्रियों, साहित्यकारों व पत्रकारों की मुख्य भूमिका है.....  आप भी हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु पदयात्रा व प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन जो कि ऐतिहासिक पदयात्रा पश्चात 13 सितंबर 2023 को हिंदी दिवस की पूर्व संध्या शाम 05.00 बजे से डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी जी सिविल सेवा गुरु के संस्थान 18 पूसा रोड करोलबाग नई दिल्ली में आयोजित है उपस्थित होकर सहभागिता सुनिश्चित करें।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में ऐतिहासिक स्मारिका प्रवर्तना व बिनोद कुमार पांडेय गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश की कृति " जीवन एक सफर ", डॉ हरेंद्र हर्ष जी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का उपन्यास " शंखनाद ", हिमांशु पाठक युवा कवि जिला गढ़वा झारखंड की कृति "काव्य तिलक", रजनी सिंह डिबाई उत्तर प्रदेश की कृति " जिंदगी! वाह " और मेरी 75 कविताएं, डॉ शशिवल्लभ शर्मा व डॉ लाल सिंह किरार का साझा संग्रह " कलम की आवाज " एवं डॉ लाल सिंह किरार की कृति " चंबल सुमन " के साथ सहयोगी रचनाकारों की कृतियों का विमोचन, प्रतिष्ठित मनीषियों का हिंदी के प्रचार-प्रसार व राष्ट्रभाषा की दिशा पर कार्यों हेतु विचार के साथ ही देशभर से आए कवि- कवयित्रियों की प्रतिनिधि रचनाओं की काव्य रसवर्षा होगी।

बुंदेली साहित्य एवं संस्कृति परिषद की काव्य गोष्ठी संपन्न, शिवशरण श्रीवास्तव को किया सम्मानित


जबलपुर

अखिल भारतीय बुंदेली साहित्य एवं संस्कृति परिषद की काव्य गोष्ठी डा पूरन चंद श्रीवास्तव की स्मृति में दिनांक 06 अगस्त 2023 को जानकी रमण महाविद्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शिवशरण श्रीवास्तव अमल बिलासपुर छत्तीसगढ़, अध्यक्षता प्रतुल श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार एवं कमलेश नाहटा, गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी, सुश्री आशा रिछारिया विशिष्ट अतिथि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

         समारोह में डॉ शिवशरण श्रीवास्तव अमल को अखिल भारतीय बुंदेली साहित्य एवं संस्कृति परिषद, सशक्त हस्ताक्षर संस्था एवं अखिल भारतीय कायस्थ समाज द्वारा सम्मानित किया गया।

       कार्यक्रम में सुभाष शलभ, मदन श्रीवास्तव, लखन रजक, कवि संगम त्रिपाठी, विजय बागरी, संतोष नेमा, मनीष तिवारी, रत्ना ओझा रत्न, मिथलेश नायक, कमल चंद्र, प्रकाश वैश्य, रमाकांत गौतम, विजय जायसवाल, अमरेन्द्र नारायण श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, सुशील कुमार जैन, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, शशि खरे, विनोद श्रीवास्तव, आलोक पाठक, जयप्रकाश श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला आदि कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

 अखिल भारतीय बुंदेली संस्कृति परिषद की अध्यक्ष एवं आकाशवाणी जबलपुर की बुंदेली उद्घोषिका श्रीमती प्रभा विश्वकर्मा शील जी जो कि स्वयं बुंदेली के विकास एवं उत्थान के लिए सतत् क्रियाशील हैं आपके द्वारा महान शिक्षाविद एवं बुंदेली मर्मज्ञ स्व. डा पूरनचंद श्रीवास्तव जी  के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया। एवं उपस्थित कवियों व कवयित्रियों ने बुंदेली में रचना पाठ किया।               

        सम्मान समारोह का संचालन राजेश पाठक प्रवीण व काव्य गोष्ठी का संचालन प्रभा विश्वकर्मा " शील " ने किया। वरिष्ठ कवि संतोष नेमा संतोष ने आभार व्यक्त किया।

सशक्त हस्ताक्षर की 15 वीं काव्य गोष्ठी जानकी रमण महाविद्यालय मे सानंद सम्पन्न हुई



जबलपुर

सशक्त हस्ताक्षर की 15 वीं काव्य गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में दिनांक 15.07.2023 को सानंद सम्पन्न हुई। विषय सावन की घटा को लेकर खूब काव्य रस बरसा। मुख्य अतिथि श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अ. भा. कायस्थ महासभा जबलपुर, अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे , विशिष्ट अतिथि डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी प्राचार्य, सारस्वत अतिथि मंचमणी राजेश पाठक प्रवीण की गरिमामय उपस्थिति रही ၊ संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का अपनी वाणी से अभिनंदन किया। सरस्वती वंदना सुषमा खरे सिहोरा ने की ၊ इस अवसर पर श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु , मंथन श्री के संस्थापक संतोष नेमा संतोष , कुंजी लाल चक्रवर्ती निर्झर का साहित्य क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने हेतु संस्था द्वारा शाल, श्रीफल, मानपत्र द्वारा सम्मानित किया गया ၊

कवि श्रेष्ठ अखिलेश खरे अखिल द्वारा उत्कृष्ठ दोहे, वरिष्ठ कवि जयप्रकाश श्रीवास्तव, मदन श्रीवास्तव सुंदर पावस गीत प्रस्तुत किये ၊ बुंदेली में आकाशवाणी कलाकार लखन रजक , कुंजी लाल चक्रवर्ती द्वारा गीत पढ़े गए। निर्मला पोद्दार , अरूण शुक्ल, संदीप खरे युवराज, डॉ. भावना दीक्षित, मृदुला दीवान मृदुल, डॉ. सुषमा खरे सरस, चौधरी आशा निर्मल जैन सिहोरा, शशि खरे , उदय भास्कर अम्बष्ठ , मनोहर चौबे आकाश, रमाकांत गौतम , कालीदास ताम्रकार काली, संतोष नेमा संतोष, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, श्रीमती तरूणा खरे , डॉ. विनोद श्रीवास्तव, आलोक पाठक ने रामचरित मानस पर सुंदर गीत प्रस्तुत कर भक्ति का आलोक बिखेरा ၊ सभी ने संतोष नेमा संतोष , कुंजी लाल चक्रवर्ती निर्झर को जन्म दिवस की शुभकामनाएँ दी। संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने तथा आभार प्रदर्शन मदन श्रीवास्तव ने किया। कवि संगम त्रिपाठी सचिव सशक्त हस्ताक्षर ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी।

प्रेरणा ने साहित्य व समाज से जुड़े लोगों को सम्मानित किया


जबलपुर

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा अपने सम्मान की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को सम्मानित किया है। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने दिनांक 15.07.2023 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि सम्मान की श्रृंखला में समाजसेवी सम्मान 2023 गुजरात राज्य की समाजसेविका अल्पबेन समिरभाई पटेल को प्रदान किया है। अल्पबेन समिरभाई पटेल बिन वारिस लोगों का अंतिम संस्कार का काम करती हैं व इसके साथ ही गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करती है। अल्पबेन समिरभाई पटेल का पर्यावरण के प्रति भी लगाव है वे पौधा रोपण भी करती हैं इन्हें कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। समाजसेवी सम्मान की कड़ी में कवयित्री अंजना सिंह कोरबा छत्तीसगढ़ को रक्तदान के लिए सम्मानित किया है इन्होंने स्वयं कई बार रक्तदान किया है व इन्हें विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया है।

प्रेरणा ने हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु के.एल. सोनी विनोदी छतरपुर मध्यप्रदेश व मंजू अग्निहोत्री कानपुर उत्तर प्रदेश को हिंदी प्रेमी सम्मान 2023 प्रदान किया है।

पत्रकारिता के माध्यम से हिंदी प्रचार हेतु पत्रकारिता सम्मान 2023 डॉ विकास वर्मा स्योहारा संपादक स्योहारा प्रहरी समाचारपत्र जयपुर राजस्थान को प्रदान किया है।

डॉ गुंडाल विजय कुमार सलाहकार  प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बताया कि प्रेरणा अपने हिंदी प्रचार अभियान के तहत नित नए आयाम स्थापित कर रही। जो कि ऐतिहासिक है।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के महासचिव प्रदीप मिश्रा अजनबी दिल्ली ने कहा कि हिंदी दिवस के पूर्व प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु दिनांक 13.09.2023 को इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक पदयात्रा व राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रही है जिसका समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने स्वागत किया है।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के प्रेरणा स्त्रोत डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लाल सिंह किरार मुरैना ने बधाई देते हुए कहा कि हिंदी प्रचार प्रसार व समाज में श्रेष्ठतम कार्यों को प्रेरणा मूल्यांकित कर सम्मानित करने का प्रेरणादायक कार्य कर रही है जिसे सतत करती रहेगी।

परछाईं ई पत्रिका की सुशील राठौड़ बनी प्रधान संपादक, लोगो ने दी शुभकामनाएं


 जबलपुर

परछाईं ई पत्रिका के सफल संचालन हेतु कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने दिनांक 16.05.2023 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि सुशील राठौड़ कवयित्री को पत्रिका का प्रधान संपादक मनोनीत किया गया है।

         परछाईं ई पत्रिका रमा राघव पब्लिकेशन्स हैदराबाद तेलंगाना से प्रकाशित होती है व देश के रचनाकारों को स्थान प्रदान करती है।

         पत्रिका परछाईं के संपादक गुंडाल विजय कुमार, प्रबंध संपादक पप्पू सोनी व संपादन मंडल में प्रदीप मिश्रा अजनबी, ओमप्रकाश लववंशी संगम है।

          सुशील राठौड़ को प्रधान संपादक मनोनीत करने पर प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी है।

जानकीकुंड चिकित्सालय में नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप शुभारम्भ

*गरीबों के लिए हर वर्ष आयोजित होता है प्लास्टिक सर्जरी शिविर*


चित्रकूट

श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के तत्त्वावधान में संचालित जानकीकुण्ड चिकित्सालय में दो दिवसीय निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प का शुभारम्भ हुआ।

जिसमें चित्रकूट में आसपास के अँचलों में से आने वाले मरीजों का पंजीकरण किया जा रहा है। शिविर का शुभारम्भ मुंबई के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ.अजय हरियाणी, जानकीकुण्ड चिकित्सालय की सी.एम.ओ. डॉ पूनम आडवानी,अधीक्षक एवं प्रशासक डॉ. एबीएस राजपूत, वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन  डॉ. मनीष भारद्वाज ने पूज्य श्री रणछोड़दास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्ज्वलन के साथ किया। चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने पंजीकृत 50 से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग की गई एवं अभी तक 13 लोगों को भर्ती कर उनकी जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गयी। निदेशक डॉ बी के जैन ने बताया कि इस निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी  शिविर में विशेष रूप से उन रोगियों की जटिल सर्जरी की जाती  है जो रोगी आर्थिक तंगी के चलते बड़े अस्पतालों में सर्जरी कराने में असमर्थ होते है ऐसे लोगो के लिए  इसका आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस शिविर में बर्न कंट्रक्चर, कटे फटे होंठ(क्लिफ्ट लिप),हाइपोपीडीएस,केलॉइड तथा गैनेकोमाईशिया जैसी जटिल  सर्जरी कर रोगियों को लाभ पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने इस कैम्प में अपनी सेवाएं देने के लिए डॉ अजय हरियाणी, डॉ.पूनम आडवाणी, डॉ मनीष भारद्वाज एवं डॉ राजपूत एवं जानकीकुण्ड चिकित्सालय के समस्त टीम को पूज्य गुरुदेव की पावन प्रेरणा से आयोजित हो रहे सेवा कार्य में सहयोग के लिए साधुवाद भी दिया। 29 अप्रैल को इस सर्जरी कैम्प पूर्ण होगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget