मड़फा सरोवर भ्रष्टाचार के साथ आर्थिक आय का उद्गम स्थल- बृजेन्द्र पंत


     

अनूपपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अनूपपुर  मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पंत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 01 में शिव मारुति मंदिर और उससे लगा हुआ मड़फा जलाशय है कहते हैं इस मंदिर और  जलाशय का निर्माण पांडवों ने किया था, तब शायद पांडवों को यह आभास ना रहा होगा कि जिस जलाशय का वे जनकल्याण के लिए निर्माण कर रहे हैं वह जलाशय कलयुग में कर्मचारी, अधिकारियों और राजनीतिक पार्टी के नेताओं के भ्रष्टाचार का माध्यम बन जाएगा, इस क्षेत्र की जनता की आस्था और आवश्यकता का यह सरोवर भ्रष्ट तरीके से आर्थिक आय का स्रोत बनता चला जा रहा है। नगर पालिका परिषद व इस वार्ड के हर पार्षद ने चुनाव से पहले इस जलाशय के सौंदर्यीकरण कराए जाने का वादा अपने घोषणा पत्र में किया ,आम जनता की भावना के साथ खिलवाड़ और इस जलाशय के सौंदर्यीकरण के नाम पर आई राशि का दुरुपयोग इस जलाशय की नियति बन गई है। अधूरा पड़ा सौंदर्यीकरण का कार्य, किए गए कार्य की निम्न कोटि को दर्शाने के साथ होने वाले कार्य की गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिन्ह पैदा कर रहा है इस जलाशय में वर्तमान समय में सुलभ शौचालय निर्माण हेतु ले आउट प्रथम पूज्य गणेश जी व मां भगवती की गणेश चतुर्थी व नवदुर्गा में की जाने वाली स्थापना की जगह के सामने डाले जाने पर जनता की भावना का आहत होना स्वाभाविक है सो जनमानस ने इस ले आउट का विरोध किया जिस पर यह ले आउट शिव मारुति मंदिर के पीछे बने पूज्य पंडित दीनदयाल श्रमिक सेड की बगल में डाला गया, इस जगह पर लाखों रुपए खर्च कर पहले ही बाउंड्री का निर्माण है पथ का निर्माण है और मूल्यवान वृक्ष लगे हुए हैं फिर इस जगह को बदलकर जलाशय के उत्तरी मेढ़ में नर्मदेश्वर शिवालय के पीछ व नगर की जनता द्वारा सदियों से जिस पीपल के वृक्ष के नीचे अपने पूर्वजों का क्रिया कर्म किया जाता है उसके मध्य में ले आउट डाल दिया गया है। प्रश्न यह उठता है कि यह सुलभ शौचालय जलाशय में आने वाले आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनाया जाना है तो क्या जब सौंदरीकरण का नक्शा बना तब यह सुलभ कंपलेक्स उस नक्शे में शामिल नहीं था और यदि यह नक्शे में शामिल है तो फिर उसी जगह पर क्यों नहीं बनाया जा रहा है इस जलाशय के पश्चिमी मेढ़ से लगी हुई नगर जल निकास की बड़ी नाली है पश्चिम और दक्षिण के कोने की जगह पर्याप्त जगह है यहां पर इस शौचालय का निर्माण निरापद रूप से किया जा सकता है।  जलाशय के पश्चिमी मेढ़ का कार्य रुका हुआ है कहते हैं कि वार्ड नंबर 6 के पार्षद गणेश  रौतेल  द्वारा इस भूमि पर अपना कुछ विवाद बताया जा रहा है प्रशासन इस समस्या का निराकरण क्यों नहीं कर रहा है। यह नगर हमारा है इसके विकास के लिए पराश्रित रहना उचित नहीं है हमारी जवाबदारी है की विकास के कार्यों का पैसा शत प्रतिशत विकास के कार्य में खर्च हो और इस विकास की राशि का कोई दुरुपयोग न किया जा सके। इस जलाशय के सौंदर्यीकरण के नाम पर राशि का दुरुपयोग ना हो किसी भी निर्माण से जनमानस की भावना आहत न हो और इस जलाशय का नगर हित में सौंदर्यीकरण करण पूर्ण हो। वैसे इतिहास साक्षी है कि इस पवित्र जलाशय की विस्तार एवं सौंदर्य करण के नाम पर जिनने भी अपने पद और अधिकार का दुरुपयोग किया है वह दोबारा उस पद और अधिकार के लायक रह नहीं गए।। बाकी निर्णय शिव मारुति करेंगे ऐसा विश्वास है।

एक तहसील में दो तहसीलदार पदस्थ, लोगो मे हो रहा भ्रम असली नकली कौन 


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा तहसील में वर्तमान समय में दो तहसीलदार है अब अधिवक्ता संघ पूछ रहे हैं की असली कौन यह तो लोगों को भ्रमित करने जैसा है दरसल बात कोतमा तहसील में पदस्थ तहसीलदार ईश्वर प्रधान जो विगत दो से तीन वर्षों से यहां पर पदस्थ है लेकिन अभी कुछ माह पूर्व ही कोतमा तहसील में आए संजय कुमार जाट नायब तहसीलदार इनका मूल पद है लेकिन यह अपनी गाड़ी में तहसीलदार नाम का अपनी गाड़ी में प्लेट चस्पा किए हुए हैं जाट साहब की गाड़ी का नंबर एमपी 66 सी 6031 जब की जो कोतमा तहसीलदार है उनकी गाड़ी का नंबर एमपी 65 टी 1302 है इस संबंध में जब तहसीलदार ईश्वर प्रधान से पूछा गया कि कोतमा में क्या दो तहसीलदार हैं तो उनके द्वारा बताया गया कि वह नायब तहसीलदार है और मैं तहसीलदार हूं, लेकिन उनको अपनी गाड़ी में तहसीलदार शब्द नहीं बल्कि नायब तहसीलदार लिखा होना चाहिए जो तहसीलदार के समकक्ष होता है लेकिन उन्हें कुछ माह पूर्व अन्य तहसीलों में तहसीलदार का प्रभार दिया गया था लेकिन वह अपनी गाड़ी में तहसीलदार नहीं लिख सकते है। मगर तहसीलदार पद के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी ने भी कहा की संजय कुमार जाट नायब तहसीलदार है उन्हे अपना मूल पद ही लिखा जाना चाहिए। किसी अधिकारी को इस तरह से दूसरे के पदनाम का दुरुपयोग नही करना चाहिए। अब देखने वाली बात यह होगी कि इनकी गाड़ी से तहसीलदार के नाम की प्लेट कब उतरती है।

पवित्र नगरी में उमड़ी भारी भीड़ , कपिलधारा में लगा जाम, आज मनाया जाएगा मकर संक्रांति पर्व


अनूपपुर/अमरकंटक

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में अंग्रेजी कलेंडर अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती थी लेकिन पंचांग तिथि अनुसार इस बार 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी । मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है । जब भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है तब मकर संक्रांति मनाई जाती है । मकर संक्रांति तब मनाई जाती है जब सूर्य भगवान उत्तरायण में प्रवेश करते है । इस दौरान प्रकाश में वृद्धि होती है । नर्मदा मंदिर पुजारी पंडित धनेश द्विवेदी कहते हैं की इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को पड रही है आज के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य भगवान को आर्घ दे फिर श्रद्धा पूर्वक भगवान विष्णु , नवग्रह जो ईस्ट हो पूजन करे । अपने श्रद्धानुसार दान करे।

*अमरकंटक में उमड़ी भारी भीड़*

अमरकंटक में प्रातःकाल से ही लोगो का आना प्रारंभ हो गया था । आज मुख्य रूप से गोंडवाना मेला भी कई वर्षो से लगता आ रहा है जिस वजह से 14 जनवरी को भारी भीड़ होती आ रही है । मकरसंक्रांति 14 जनवरी को लोग मानते आ रहे थे लेकिन पंचांग , तिथि में परिवर्तन होने के कारण इस बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा।

*भारी भीड़ के कारण कपिलधारा में लगा जाम*

14 जनवरी को अमरकंटक में खूब गाड़ियों की भीड़ होने के कारण कपिलधारा में  पार्किंग स्थल फुल होने के बाद , रोड़ किनारे व अन्यत्र जो जिसको जंहा जगह मिला वहीं वाहन खड़े करके लोग स्थल भ्रमण करते है , जिस वजह से कपिलधारा क्षेत्र में आज जमकर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी जिसे प्रशासन ने वाहन को बांधा तिराहा से कपिलधारा जाने वाले वाहन को कुछ समय के लिए प्रतिबंध कर दिया गया था । 

*उद्गम स्थल, मंदिर, दार्शनिक स्थलों पर खूब रही भीड़*

सुबह से लोग नर्मदा स्नान करने के बाद नर्मदा मंदिर , माई की बगिया , सोनमुडा , जैन मंदिर , कल्याण आश्रम , यंत्र मंदिर , कपिलधारा , ज्वालेश्वर धाम आदि जगहों पर सुबह से ही लोगो की भारी भीड़ रही । सुबह से शाम तक सभी जगहों पर व क्षेत्र के अन्य जगहों पर भी लोग जाते नजर आए। 15 जनवरी को भी भीड़ ज्यादा होने की आशंका बनी हुई है।

मेला से सवारी लेकर जा रही ऑटो बिल्ली को बचाने में पलटी, 9 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनूपपुर से जमुड़ी मार्ग में 14 जनवरी 2024 को जिला जेल अमरकंटक सड़क मार्ग में शाम 6 बजकर 30 मिनट के लगभग ऑटो वाहन क्रमांक MP 18 Z B 1489 मकर संक्रांति मेला से सवारी लेकर जमुड़ी जा रहा था उसी समय जिला जेल पास सड़क क्रॉस कर रही बिल्ली को बचाने के चक्कर मे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। ऑटो ने पुरूष महिला व बच्चो को मिलाकर  लगभग 10 से 15 लोग थे। इस घटना में लगभग 9 से 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को 3 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहाँ पर सभी घायलों का इलाज चल रहा रहा। ड्यूटी डॉक्टर ने घटना की सूचना अस्पताल चौकी में दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। ऑटो का ड्राइवर 
नरेंद्र रौतेल उम्र 32 वर्ष निवासी जमुड़ी का हैं और वह दोनों पैर से विकलांग हैं।

*देखे वीडियो*

मोगली उत्सव में मिला तीसरा स्थान, माँ तुझे सलाम योजना में दिया गया प्रमाण पत्र

राज्यस्तरीय मोगली उत्सव क्विज कम्पटीशन मुबारक चंद्रवंशी ने प्राप्त किया तीसरा स्थान


अनूपपुर

विकास खण्ड पुष्पराजगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र शाउमावि करौंदी के कक्षा 7 वी के छात्र मुबारक चंद्रवंशी पिता सतरूपा चंद्रवंशी ग्राम करौंदी ने राज्यस्तरीय मोगली उत्सव क्विज कम्पटीशन में हिस्सा लेकर तृतीय स्थान लाकर अपने विद्यालय वा जिले का नाम रोशन किया साथ ही उसी विद्यालय के कक्षा चौथी के छात्र विक्रमादित्य चंद्रवंशी पिता डीलन चंद्रवंशी ने  राज्यस्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में भाग लेकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया उक्त दोनों छात्रों की उपलब्धि के लिये विद्यालय परिवार की ओर से शेफाली पाण्डे, राजश्री मिश्रा, कीर्ति सोनी, महेंद्र मरावी, संदीप मिश्रा सहित शुभकामनाएं देते हुये चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मां तुझे प्रणाम योजना के लाभार्थी छात्र, छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

अनूपपुर

भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 जनवरी को नगर पालिका क्षेत्र अनूपपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान खेल युवा कल्याण विभाग अनूपपुर द्वारा समतपुर तालाब के पास स्थानीय बच्चों द्वारा खेलो इंडिया के तहत कराटे का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही खेलों इंडिया के तहत प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं मां तुझे प्रणाम योजना के लाभार्थी छात्र, छात्राओं का सम्मान किया गया।

अवैध रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टरों पर पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाही


अनूपपुर

जिले में लगातार रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करने की शिकायत मिल रही थी सूचना उपरांत थाना जैतहरी एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 14 जनवरी को लगभग दोपहर 01.30 बजे ग्राम बेलिया फाटक कदमहीरा घाट तीपान नदी से खनिज रेत के दो वाहन ट्रैक्टर पर कार्यवाही की गई उक्त गाड़ी वाहन की ट्राली नीले रंग का स्वराज तथा महिंद्रा लाल रंग का  खनिज रेत अवैध  उत्खनन , परिवहन  में जब्त किया जाकर कार्यवाही की गई है ।अवैध उत्खनकर्ता तथा वाहन स्वामियों के विरुद्ध खनिज नियमो के तहत प्रकरण तैयार किया जाकर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

दो मोटरसाइकिल की हुई टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर घायल


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पहिया वाहनों की आमने-सामने की भिड़त से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम रविवार को कोहका से बेलडोंगरी के बीच घटित दुर्घटना में दोनों बाइक सवार काफी तेज गति आ रहे थे और एक दूसरे से टकरा गए, जिसमें एक बाइक सवार की मृत्यु मौके पर हो गई जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं दूसरा युवक तारकेश्वर सिंह निवासी बीजापुरी गंभीर रूप से घायल है जिसके सर पर गंभीर चोट हैं, जिसे गंभीर हालत में राजेंद्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

दो हाथी का समूह ने तोड़ा ग्रामीण का दरवाजा, वनरक्षक के प्रयास से बचा एक आदिवासी का परिवार


 अनूपपुर

दो हाथियों का समूह जो विगत चार दिनों से अनूपपुर जिले के जैतहरी एवं अनूपपुर तहसील अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में पूरी रात विचरण करता हुआ जैतहरी में स्थित मोजरबेयर प्लांट में पूरे दिन ठहरने बाद देर रात अमगवां,बेलिया गांव के किनारे से जैतहरी नगर के बेलिया फाटक मानसिंह धुर्वे जो अपने चार कमरे के ईट के बने मकान में पत्नी एवं दो बच्चों के साथ रह रहा है, रात 12 के लगभग अचानक आंगन मे दो हाथी घर के पास आकर घर का दोनों दरवाजा तोड़ दिया जिससे डरे एवं सहमे मानसिंह एवं उनकी पत्नी व 2 पुत्री 1 पुत्र घर के अंतिम कमरे में छिप कर अपनी जान बचाई इस बीच हाथी के घर में प्रवेश की सूचना मिलने पर गोवरी बीट के वनरक्षक कुंदन कुमार शर्मा ग्रामीणों के साथ आंगन में खड़े दोनों हाथियों को भगाने के लिए फटाखा फोड़कर हल्ला करने पर हाथी आंगन से निकलने पर मानसिंह के परिवार को सुरक्षित बचाया, वनरक्षक शर्मा के प्रयास के कारण एक परिवार हाथियों के अचानक आ जाने से चपेट में आते-आते बच सका, हाथियों द्वारा मानसिंह के आंगन एवं घर में रखें धान को आहार बनाते हुए पड़ोस मे सीमेंट की बाउंड्री तोड़ते हुये भोला सिंह गोड के खेत में लगे मसूर एवं अरहर की फसल को 3 बजे रात तक खाते रहे, जिसके बाद हाथी अनूपपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग एवं रेलवे लाईन, तिपाननदी पार कर नदी के ऊपर गोबरी पंचायत के बेलिया में रहे सुदामा कोल के कच्चे मकान को सात माह के मध्य पांचवीं बार तोड़ते हुए पूरी तरह नष्ट कर दिया, सुबह दोनों हाथियों का समूह अपने अस्थाई स्थल गोवरी बीट के कक्ष क्र,302 में ठेगरहा के जंगल की झुरहीतालाब नामक स्थल पर पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं, अब हाथियों के निरंतर आतंक के कारण मानसिक रूप से परेशान हैं।

शिकार की तलाश में तेंदुआ पहुंचा जिला मुख्यालय खबर मिलते ही मौके पर पहुँचे डीएफओ


अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 06 सामतपुर निवासी परमलाल राठौर के बाडी में बने गौशाला जिसमें अनेकों बकरियां बंधी हुई थी मे शनिवार की देर रात हिंसक वन्यप्राणी तेंदुआ को घर की बच्चियो द्वारा बाउंड्री वाल के ऊपर चलता हुआ देखा जिसकी जानकारी लगते ही खबर आग की तरह फैल गई तेंदुआ के दस्तक देने की जानकारी पर अनूपपुर वन मंडलाधिकारी एस के प्रजापति वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तब तक तेंदुआ उछल-कूद करता हुआ अदृश्य हो गया।

इस संबंध में नगरपालिका परिषद अनूपपुर के नंबर 6 पार्षद गणेश रौतेल ने अनूपपुर जिला मुख्यालय के वन्यजीव संरक्षण शशिधर अग्रवाल एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्ण गौरव सिंह को सूचना देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 6 सामतपुर से हर्री-बर्री जाने वाले मार्ग के मध्य परमलाल राठौर की एक पुत्री शनिवार की रात 8 बजे घर से लगे हुए बांड़ी की ओर गई बांड़ी से सटा हुआ उनके गौशाला जिसमें अनेको बकरियां रहती है उसके समीप बाउंड्री वांल के ऊपर एक जंगली जानवर जो तेंदुआ प्रजाति का है को चलते हुए कुछ दूर तक चल कर शौचालय के पास से कूद कर जाते हुए देखा तभी अन्य बच्चियों को बताते हुए देखते हुए हल्ला करने पर आस-पड़ोस के अनेकों लोग इकट्ठा हो गए जिसकी सूचना मिलने पर अनूपपुर वन मंडलाधिकारी एस के प्रजापति वन विभाग के मैदानी अमले के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदुआ के विचरण स्थल का निरीक्षण करते हुए संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि परमलाल राठौर जो अपने कई बकरियों को घर से कुछ दूर तिपान एवं सोननदी के बीच वन क्षेत्र में चराने के लिए ले जाते हैं के आसपास कहीं तेंदुआ ने बकरियों को देखा होगा जो अंधेरा होने पर बकरियों के शिकार के लिए परमलाल के बाडी में स्थित गौशाला तक पहुंच गया वह शिकार कर पाता इस बीच परिवार के सदस्यों द्वारा देख दिए जाने पर वह वापस चला गया होगा। डीएफओ ने परिजनों एवं अन्य नागरिकों को रात में सतर्कता बरतने व निगरानी रखते हुए किसी भी तरह की सूचना मिलने पर वनविभाग को सूचित करने का आग्रह किया, इस बीच कोतवाली थाना प्रभारी अमर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, वार्ड नंबर 2 की पार्षद डॉ. संजय चौधरी सहित सैकड़ो की संख्या में मोहल्ला वासी तथा अनूपपुर नगर के नागरिक गण इकट्ठा हो गए।

ज्ञातव्य है कि हिंसक वन्यप्राणी तेंदुआ विगत कई दिनों से सामतपुर से लगे सोननदी के दूसरी ओर ग्राम पंचायत बरबसपुर के बरबसपुर,भोलगढ़, ग्राम पंचायत पोडी (मानपुर)खांडा के वनक्षेत्रों में कई दिनों से निरंतर विचरण करने एक नाटा एवं कई बकरियां का शिकार कर चुका है जिसे कई चरवाहहो ने मवेशियों को पकड़कर, घसीट कर जंगल की ओर ले जाते तथा पकडने दौरान मवेशियों को छुड़ाया भी है।

बिना निविदा व टेंडर के छात्रवासों व विद्यालयो में धोखाधड़ी कर दिया नलकूप खनन

*साँठ गाँठ करके पुराने आदेश का हवाला देकर करवा दिया गया नया नलकूप खनन, भूमिका संदिग्ध*


अनूपपुर

आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल के अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास मद से वर्ष 2023-24 नियम 2018 के परिपालन पर जिले को आवंटित राशि 112.36 लाख के विरूद्ध कार्यों की तकनीकी स्वीकृति के अनुमोदन उपरांत कलेक्टर आषीष वषिष्ठ ने 9 दिसम्बर 2023 को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदाय कर जिले के 21 कार्यों में से 8 छात्रावासों, 7 विद्यालयों में नलकूप खनन समर्सिबल पंप का कार्य आदेश पारित किया गया। जिसमें छात्रावासों में पालक शिक्षा समिति एवं विद्यालयों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति को निर्माण एजेंसी बनाया गया तथा उक्त कार्यो का सुपरविजन व सत्यापन कार्यपालन यंत्रिकी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जाना है। लेकिन सहायक आयुक्त कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक अशोक शर्मा ने नियमविरूद्ध तरीके से हैण्डपंप खनन पर हस्ताक्षेप करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 3 मई 2023 के पुराने आदेशों का हवाला देते हुए धोखाधड़ी कर छात्रावास के अधीक्षकों एवं विद्यालयों के प्राचार्यो पर दवाब बनाकर मेसर्स गणेश बोर बेल शहडोल से दबाब देकर जबरन कार्य करवाये जाने का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग अनूपपुर में पदस्थ सहायक संचालक द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनूपपुर में रजिस्टर्ड फर्म को छोड़कर पड़ोसी जिला शहडोल के मेसर्स गणेश बोर बेल से सांठगांठ करते हुए उसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनूपपुर का एक पुराने आदेश क्रमांक 116, 3 मई 2023 का पत्र का हवाला देकर उक्त छात्रावासों के अधीक्षकों एवं विद्यालयों के प्राचार्यों से जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा उक्त कार्य को करवाये जाने की बात कहते हुए कार्य करवाया गया है। जबकि उक्त विद्यालयों एवं छात्रावासों में नलकूप खनन समर्सिबल पंप का आदेश कार्यालय कलेक्टर जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर के आदेश 9 दिसम्बर 2023 को किया गया है। आखिकर मेसर्स गणेश बोर वेल को 6 माह पुराना आदेश का दुरूपयोग क्यो किया गया, यह जांच का विषय है।

*8 छात्रावासों, 7 विद्यालयो होना था नलकूप खनन*

जिले के 8 छात्रावासों एवं 7 विद्यालयों में नलकूप खनन समर्सिबल पंप के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश 9 दिसम्बर 2023 को जारी हुआ है। जिसमें आदिवासी सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास अनूपपुर, अनुसूचिज जाति कन्या महाविद्यालय छात्रावास परिसर निर्माण कार्य, आदिवासी सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास अनूपपुर, आदिवासी उत्कृष्ट कन्या छात्रावास जैतहरी, अनुसूचिज जाति महाविद्यालय बालक छात्रावास अनूपपुर, आदिवासी बालक आश्रम अंग्रेजी माध्यम अनूपपुर, आदिवासी कन्या छात्रावास कोतमा, अनुसूचिज जाति छात्रावास कोतमा, शासकीय हाई स्कूल छिल्पा, शासकीय हाई स्कूल देवरी, शासकीय सीएलके उमा. विद्यालय बिजुरी, शासकीय मॉडल उमा. विद्यालय कोतमा, शासकीय उमा. विद्यालय कन्या कोतमा, शासकीय हाई स्कूल बैहाटोला एवं शासकीय स्कूल पथरौड़ी है। जिनमें उक्त प्रत्येक कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति राशि 3.32 लाख रूपए है।

*आदेश पुराना काम कर दिया नया* 

पूरे मामले में आदिवासी विभाग के सहायक संचालक व मेमर्स गणेश बोर वेल शहडोल द्वारा जिले के विद्यालयों एवं छात्रावासों में स्वीकृत बोरवेल वा समर्सिबल के कार्यों के लिए कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनूपपुर के 6 माह पुराने आदेष जिसमें जिले में साधारण नलकूप खनन एवं हैण्डपंप स्थापना कार्य हेतु दिए गए कार्यदेश को दिखाया गया, जबकि विद्यालयों एवं छात्रावासों में नलकूप खनन एवं हैण्डपंप स्थापना कार्य स्वीकृत ही नही है। पूरे मामले में जिस आदेश को लेकर प्राचार्यों एवं अधीक्षकों को भ्रमित किया गया उसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनूपपुर के एसडीओ ने उक्त कार्यों के लिए किसी भी तरह का मेसर्स गणेश बोर बेल के नाम पर कार्य करने संबंधित आदेश जारी ही नही किया गया है।

*बिना निविदा, टेंडर के धोखाधड़ी*

जिले के 8 छात्रावासों, 7 विद्यालयों में नलकूप खनन समर्सिबल पंप एवं 6 ग्राम पंचायतों में विद्युतीकरण हेतु कुल 21 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति 112.36 लाख के कार्यदेश पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर द्वारा न तो कोई निविदा निकाली गई और न ही उक्त कार्यों को करने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई। जिसके कारण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनूपपुर में पंजीकृत फर्म इस कार्यों में अपनी सहभागिता नही निभा सकें साथ ही उक्त कार्यों के लिए कलेक्टर, सहायक आयुक्त सहित प्राचार्यों व छात्रावास के अधीक्षको को भ्रम में रखकर पुराने आदेश का हवाला देकर मेसर्स गणेश बोर बेल शहडोल द्वारा धोखाधड़ी की गई है।

*इनका कहना है*

 सरिता नायक ने कहा कि आपके द्वारा 

मामला संज्ञान में लाया गया है, जिसकी विधिवत अधीक्षको एवं प्राचार्यों को बुलाकर उनके बयान एवं समस्त दस्तावेजों का परीक्षण के उपरांत कार्यवाही की जाएगी साथ उक्त फर्म के सही कार्यों पर ही पेमेंट करवाया जाएगा।

*सरिता नायक, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, अनूपपुर*

विभाग द्वारा किसी तरह का आदेष नही दिया गया है, हमें सिर्फ मॉनीटरिंग व सत्यापन का कार्य दिया गया है, अगर उक्त फर्म द्वारा अगर फर्जी या पुराना आदेश का हवाला देकर कार्य किया गया है, तो संबंधित विभाग को एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए।

*दीपक साहू, लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी विभाग, प्रभारी एसडीओ, कोतमा*

  ने कहा कि 

इस संबंध में मुझे कोई नही जानकारी नही है, लेकिन सहायक आयुक्त कार्यालय में पदस्थ कोई शर्मा जी द्वारा बताया गया था यह वहीं जानते हैं।

*नीलिमा सिंह, लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी विभागएसडीओ, अनूपपुर*

मोटरसाइकिल से आए चोर दिन दहाड़े सूने घर बोला धावा, जेवरात व नगदी किया साफ


अनूपपुर/अमरकंटक

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अनूपपुर जिले के अमरकंटक में अब फिर से चोरी की वारदात आए दिन बढ़ती जा रही है। पुलिस प्रशासन चोरी की वारदातो को रोकने में असफल नजर आ रही है। कल बुधवार 10 जनवरी 2023 दोपहर वार्ड क्रमांक 02 बाराती में दिन दहाड़े लगभग 2 से 2.30 बजे के आस पास मोटर सायकिल में सवार होकर तीन युवक आए और घर को सुना पाकर वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गए । घर मालिक सुदेश सिंह पिता दलसिंह उम्र 36 ने बताया की चोरी के घटना की जानकारी पुलिस थाना में सारी वारदात की जानकारी दे दी गई है । उन्होंने यह भी बताया की उस समय मोटर सायकिल से तीन लोगो के आने की खबर लोगो से लगी है जिसमे एक बाहर था और दो अंदर घटना को अंजाम दे रहे थे। लोगो को लगा की कोई इनके यहां आया हुआ है। उस समय मेरे घर में ताला नहीं लगा था सिर्फ सांकल लगा हुआ था तथा उस समय घर पर कोई नही था। दोपहर का समय था, सुनसान पाकर घर के अंदर घुस बड़ी पेटी खोलकर उसमें से जेवरात और नगदी लेकर चोरों ने चोरी कर रफूचक्कर हो गए । मुखिया के अनुसार अनुमानित लागत लगभग तीन लाख से ऊपर की बताई गई। जिसका सारा डिडेल लिखवा दिया गया है। इसी तरह दो दिवस पूर्व बस स्टेंड में बनी दुकान पंकज पान सेंटर की रात में दुकान का ताला तोड़कर नगदी, मोबाइल आदि ले कर चोर फरार हो गए। जिसकी सूचना भी थाना अमरकंटक को दी जा चुकी थी जिसमें अभी तक भी कुछ पता नही लगा । जून माह 2023 में भी हुडको कालोनी बाराती निवासी मो सुहानी खान के घर से भी चोरों ने लाखो की चोरी की लेकिन आज तक पुलिस प्रशासन की ओर से कुछ भी पता नही लगाया जा सका। अब यह देखना होगा कि पुलिस प्रशासन द्वारा आए दिन चोरी की घटनाओं के बढ़ते वारदात कब रुकेंगे और चोर कब कानून के हत्थे चढ़ेंगे पाएंगे ।

अतिक्रमण की चपेट में पूरा शहर अच्छी चौड़ी सड़के गलियों में तब्दील आवागमन में हो रही बड़ी दिक्कत


अनूपपुर 

जिला मुख्यालय का शहर होने के बावजूद अनूपपुर आज भी जिला सा नजर नहीं आता।पूरा जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में अतिक्रमण कारियों की बाढ़ सी आ गई। नगर पालिका का अमला,राजस्व एवं यातायात विभाग सभी मौन धारण किए हुए हैं।जिससेअतिक्रमणकारियों को किसी तरह की चिंता नहीं।वह कंपटीशन के चक्कर में अपनी-अपनी दुकाने सड़कों के दोनों तरफ आगे बढ़ा-बढ़ा कर लगा रहे हैं।वहीं शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से तमाम दुकानों के सामने वाहनों का जखीरा लगा रहता है। यही नहीं अधिकांश बैंकों के सामने भी पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है।जिससे बैंकों के सामने भी वाहनों का जखीरा लगा रहता है।आवारा घूमते पशु,सड़कों पर बैठे पशु आवागमन में बहुत बड़ी बाधा उत्पन्न करते हैं।बाहर से आने- जाने वालों की नजर में अनूपपुर अच्छा नहीं है।

लोग अनूपपुर को कोसते हुए जाते हैं।जिला में योग्य युवा कलेक्टर होने के बावजूद भी लोगों को प्रशासनिक भय बिल्कुल नहीं है।पूरा नगर पालिका क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में आ चुका है।सड़कों पर जगह-जगह सब्जी मंडी लग रही है।जबकि फुटकर एवं थोक सब्जी मंडी के लिए अलग- अलग स्थान निर्धारित है।उसके बावजूद भी प्रशासनिक कमजोरी के चलते लोग जगह-जगह सब्जी बेचते भी नजर आते हैं।  जबकि पूर्व में कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में सब्जी की दुकान निर्धारित स्थान में लगाने के निर्देश हुए थे।लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हो सका।नगर पालिका क्षेत्र में चारों तरफ सब्जी की दुकान सड़कों पर लगी मिल जाएगी। संबंधित विभाग का अभियान नहीं चलने से अतिक्रमण कारियों के हौसले बुलंदी के शिखर पर हैं।पूर्व में नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह,स्नेहा मिश्रा एवं प्रभारी सीएमओ सुषमा मिश्रा ने अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने में अहम भूमिका का निर्वहन किया था।जिसके चलते शहर की फिजा ही बदल गई थी लोगों को अनूपपुर शहर,शहर सा दिखने लगा था। 

ज्ञातव्य हो कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनूपपुर ज्योति सिंह 10 दिन की बच्ची को लेकर दवा खा-खाकर बिना किसी मातृत्व अवकाश के पूरे शहर का ऐतिहासिक अतिक्रमण हटवाकर अपने फर्ज को निभाया था। उन्होंने पूरी तरह से राजनीति को तिलांजलि देते हुए बिना किसी भेदभाव के सभी के अतिक्रमण को नियमों के अनुसार हटाकर नगर के अंदर अपनी एक अलग साख बनाई थी।लेकिन उनके जाने के बाद भी दो मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्नेहा मिश्रा एवं प्रभारी सीएमओ सुषमा मिश्रा ने भी अतिक्रमण कारियों पर ऐतिहासिक कार्यवाही कर शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने में अहम भूमिका का निर्वहन किया था।लेकिन उन सबके जाने के बाद फिर से शहरअतिक्रमणकारियों से पट गया।अब कोई देखने वाला नहीं,कोई सुनने वाला नहीं।जबकि प्रदेश के कई शहरों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आज भी जारी है।जिला कलेक्टर से अपेक्षा है कि जिला मुख्यालय के शहर सहित पूरे जिले में अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावित कार्रवाई करने के निर्देश जारी करें जिससे शहर अतिक्रमण से मुक्त हो सके।

कोयला लोड करते गिरकर ट्रक के नीचे दबकर हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


अनूपपुर

जिला मुख्यालय से लगे हुए शहडोल जिले के अमलाई थाना अंतर्गत रामपुर-खांडा में संचालित कोयला खदान मे एक मजदूर की कोयला लोड करते समय अचानक ट्रक चलने से ट्रक के नीचे गिरने,दबने से गंभीर चोट आने पर स्थल से जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाते समय मौत हो गई वहीं परिजनों ने अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है जिस पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

घटना के संबंध में प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत भोलगढ़ गांव निवासी 38 वर्षीय मनोहर पाव पिता स्व. रामचरण पाव प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार की रात को शहडोल जिले की अमलाई थाना अंतर्गत रामपुर-खांडा में संचालित कोयला खदान में ट्रैकों में कोयला लोड करने के लिए मजदूरी का काम करने गया था तभी गुरुवार की रात 7-8 बजे के लगभग कोयला लोड करते समय ट्रक चालक के लापरवाही पूर्वक ट्रक आगे कर चलाने के कारण मजदूर मनोहर ट्रक से नीचे गिर गया जिससे ट्रक में कमर,पैर के हिस्से में दबने से गंभीर चोट आयी जिसे अड़ोस-पड़ोस काम कर रहे लोगों द्वारा एंबुलेंस को फोन करके जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा किए गए परीक्षण में मृत होना पाए जाने पर ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल पुलिस को घटना की जानकारी दी शुक्रवार की सुबह परिजनों द्वारा मनोहर पाव की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना अनूपपुर में सूचना दी इस दौरान जिला अस्पताल पुलिस के सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह परस्ते ने मृतक के शव का डॉक्टर टीम से पी एम कराने बाद प्रारंभिक कार्यवाही करते हुए मृतक के शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर संबंधित थाना अमलाई को घटना की अग्रिम कार्रवाही हेतु प्रदान की डायरी प्रेषित की।

रिलायंस इस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में सीबीआई का छापा, जांच जारी


अनूपपुर

जिला मुख्यालय के अमरकंटक रोड में संचालित रिलायंस इस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में सीबीआई की टीम जांच करने पहुँची है। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम भवन, शैक्षणिक स्टाफ, स्टूडेंट को क्लीनिकल सुविधा, लाइब्रेरी की सुविधा क्लासरूम, लैब, साथ ही प्रिंसिपल, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के शैक्षणिक अनुभव अनुभव से संबंधित बिंदुओं पर जांच कर रही है। पूर्व में भी सीबीआई ने जिले के दो कॉलेज शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग व शारदा पैरामेडिकल कॉलेज में कार्रवाई की गई थी ।

पीएम मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मामला हुआ दर्ज

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में सौंपा ज्ञापन प्रशासन ने लिया संज्ञान एफआईआर दर्ज*


अनूपपुर

कहावत है जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का, कभी कांग्रेस विधायकी शासनकाल में नेताओ को खुश करने व अपने आपको भाजपा विरोधी मानसिकता दिखाकर कांग्रेस की नगर पालिका परिषद में पार्षद पद पर निर्वाचित अपनी बहन व कांग्रेस नेता के साले साहब होने का खुमार राजकिशोर पर कुछ ऐसा चढ़ा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ दर्जनों आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का मानो जुनून सा चढ़ गया हो। मामला जब भाजपा नेताओं के संज्ञान में आया तो प्रधानमंत्री के खिलाफ बात बर्दास्त के बाहर हो गयी। वायरल पोस्ट पूरे जिले में चर्चा का विषय बना व आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बात प्रदेश तक पहुंची। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष अनुपपुर रामदास पुरी के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में दर्जनों भाजपा नेता कोतमा थाने पहुंचे व शिकायत दर्ज कराकर एफआईआर व गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। तत्काल प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लिया व प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले को रात में ही पूंछतांछ के लिए थाने में बैठा लिया गया। व दोपहर 1 बजे आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर व बांड भराकर मोबाइल जप्त कर देर शाम थाने से मुचलका जमानत पर छोड़ दिया गया है।

*क्या है मामला*

दरअसल वार्ड नम्बर 1 पुराना फाटक रोड निवासी किराना व्यवसायी राजकिशोर सोनी अपने मोबाइल से विगत कई महीनों से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। जिसपर किसी ने ध्यान भी नही दिया था। वही  कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील सराफ के करीबी व कोतमा ब्लाक कॉन्ग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का साला व कांग्रेस पार्षद बहन का भाई होने का अपना अलग ही रुतवा राजकिशोर को तब भारी पड़ गया जब प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर भाजपा नेताओं ने संज्ञान ले लिया। व शिकायत दर्ज करा दी जिसपर तत्काल गिरफ्तारी के साथ मुकदमा भी कायम हो गया।

*मामला हुआ दर्ज*

दरअसल कोतमा भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन,अंत्योदय समिति के अध्यक्ष,विजय पांडे,प्रभात मिश्रा,रोशन अली वारशी, रज्जन शुक्ला, अभिषेक सराफ,मनमोहन ताम्रकार व दर्जनों भाजपा नेता व पदाधिकारी बुधवार की रात 9 बजे कोतमा थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपे व कार्यवाही की मॉग किये कि राज कुमार सोनी निवासी वार्ड नं. 01 के द्वारा अपनी स्वयं की फेस बुक आईडी से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री की फोटो एडिट कर कूटरचित छायाचित्र महिलाओ के साथ छाया चित्र को वायरल किया गया है जिससे उक्त चित्र/ वीडियो फेसबुक पर वायरल किया गया है। जिंसमे भाजपा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उक्त कृत्य करने वाले के विरुद्ध घोर निंदा करते हुये सक्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किये उक्त कृत्य से अतिरिक्त आम जन मानस व क्षेत्र की लोगो की छवि को ठेस पहुंची। आवेदन पत्र पर अपराध क्रमांक 0014/24 धारा 465, 469, 471, 504, ताहि,स्त्री अशिष्ट रूपण अधिनियम 3,4,6 सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम 67,67(ए) का अपराध पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

*चुनाव बाद बदली राजनीतिक आबोहवा*

दरअसल बीते 10 वर्षों से कोतमा विधानसभा में कॉन्ग्रेस का कब्जा बरकरार रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ तमाम तरह की पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल होती रही है। मगर कभी किसी भी तरह की आपत्ति बीते 10 वर्षों में नजर नही आई। मगर विधानसभा चुनाव के बाद कोतमा विधानसभा की राजनीतिक आबोहवा बदली व चुनाव में करारी हार के बाद जहां पूर्व कॉन्ग्रेस विधायक सुनील सराफ क्षेत्र छोड़कर भौपाल शिफ्ट हो गए। वही उनके समर्थक अब अपने आपको नेतृत्व विहीन महसूस कर रहे हैं। एक तरफ जहां पूर्व विधायक के कार्यकाल मे सोशल मीडिया में कुछ भी लिखने पढ़ने वाले कार्यकर्ता अब सोशल मीडिया से लापता हो चुके हैं। वही पुनः भाजपा सरकार बनने व 10 सालों तक कोतमा विधानसभा में बनवास में रही भाजपा की वापसी व क्षेत्र से निर्वाचित विधायक को मंत्री पद मिलने से कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा का संचार हुआ। जिसका असर मोदी के खिलाफ वायरल पोस्ट के खिलाफ भाजपा नेताओं की एकजुटता व प्रशासन द्वारा तत्काल कार्यवाही एक सख्त सन्देस देकर गयी है। कि देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई बात बर्दास्त नही की जाएगी।

*इनका कहना है*

प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी व आपत्तिजनक वायरल पोस्ट पर संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग हेतु ज्ञापन सौंपा गया है।

*पुष्पेंद्र जैन भाजपा मंडल अध्यक्ष कोतमा*

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के सम्मान के खिलाफ कोई भी बात बर्दास्त नही की जाएगी। उक्त घटना से हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई है।

*विजय पांडे अध्यक्ष,अंत्योदय समिति, कोतमा*

प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश के सभी समाज का गौरव हैं। उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट अमर्यादित है। ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई है।

*रोशन वारशी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,अनुपपुर*

सी एम राइस स्कूल निर्माण में ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है गुणवत्ता विहीन कार्य


अनूपपुर

निर्माणाधीन बदरा सी०एम० राइस स्कूल का निरीक्षण किया गया इनके द्वारा देखने में यह पाया गया कि ठेकेदार द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह कार्य संतोषजनक नहीं है बल्कि कार्य पूर्णता गुणवत्ता विहीन है। जबकि अभी कार्य  नीचे पेलेन्थ (डी०पी०आर०) का चल रहा है देखने पर साफ पता चलता है कि रेता गिट्टी सीमेंट का की मात्रा नियमानुसार सही नहीं किया जा रहा है एवं नींव की मोटाई भी कम है अगर नीव (बुनियाद) ही कमजोर होगी तो आप सोच सकते हैं, कि उस पर जो इमारत खड़ी होगी वह कितनी मजबूत होगी और जो नौनिहाल इस स्कूल में पढे़गें उनकी जिंदगी कितनी सुरक्षित रहेगी आप सोच सकते हैं। निरीक्षण के दौरान कार्य स्थल पर ठेकेदार का कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं पाया गया और ना ही शासन प्रशासन का कोई कर्मचारी अधिकारी वह मौजूद रहे शासन प्रशासन से अनुरोध है कि कार्य को सही तरीके से करवाया जावे जिससे बच्चों की जिंदगी सुरक्षित रहे जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन और उच्च अधिकारियों को किया है लेकिन सीएम हेल्पलाइन में भी संबंधित अधिकारी गलत जानकारी देकर गुणवत्ता विभिन्न कार्य को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है।

पवित्र नगरी को फास्टेस्ट मूविंग सिटी स्वच्छता केटेगरी में मिला राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरूस्कार

*कलेक्टर के मार्गदर्शन से मिली सफलता, दिल्ली में नगरीय निकाय अमरकंटक की टीम हुई सम्मानित*


अनूपपुर/अमरकंटक

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली वित्र नगरी अमरकंटक को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत फास्टेस्ट मूविंग सिटी स्वच्छता केटेगरी में पवित्र नगरी अमरकंटक को देशभर के एक लाख से कम जनसंख्या के शहरों में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त हुई है । जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर के द्वितीय पुरूस्कार से पवित्र नगरी अमरकंटक के नगरीय निकाय की टीम को दिल्ली स्थित भारत मंडपम् में गुरूवार 11 जनवरी 2024 को भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा नगर परिषद अमरकंटक की अध्यक्ष पार्वती सिंह उईके , मुख्य नगरपालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते , उपयंत्री श्री देवल सिंह बघेल एवं स्वच्छता प्रभारी राम मोगरे को प्रदान किया गया । कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने अमरकंटक को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता पुरूस्कार प्राप्त होने पर नगरीय निकाय की टीम , नगरवासियों तथा स्वच्छता कामगारों को बधाई और शुभकामनाएं दी है । उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के नेतृत्व पवित्र नगरी अमरकंटक में सूखा कचरा एवं गीला कचरा की मशीन को फंक्‍शनल कराया गया । नगर में कचरा उठाव एवं कचरे का डोर-टू-डोर कलेक्‍शन की व्यवस्था सुचारू रूप से कराई गई । इसके साथ ही अमरकंटक में मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों के पूर्णता के लिए सतत समीक्षा एवं मानीटरिंग सुनिश्चित की गई , जिससे प्रोजेक्ट के तहत फुटपाथ लाईट तथा सौन्दर्यीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकी । इन्ही सब प्रयासो से अमरकंटक में ओडीएफ में प्लस प्लस एवं जीडीएस में प्लस केटेगरी प्राप्त हुई है।

धान की धांधली, पूर्व मंत्री के परिवार के लिए पयारी उपार्जन केंद्र में बने अलग नियम

*मंत्री के घर से वेयरहाउस के गोदाम में पहुंच रही धान,नहीं होती धान की जांच और तौल*


अनूपपुर

अनूपपुर जिले में सामान्य किसान और पूर्व मंत्री के परिवार के लिए धान खरीदी के उपार्जन केंद्र में अलग से नियम बनाए गए हैं। जहां किसानों को नियम के पालन करने के लिए धान उपार्जन केंद्र में काफी कड़े नियमो से होके गुजरना पड़ता है वही पूर्व मंत्री के परिवार जनों के लिए नियम और कानून बदल दिए जाते है। जिले के पयारी में धान उपजन केंद्र में धान खरीदी के नियमो की धज्जियां  उड़ाई जा रही है। जंहा किसानो को उपार्जन केंद्र में आने के बाद टोकन पर्ची, के बाद वारदाना दिया जाता है वही मंत्री के घर में बोरियों को देकर धान मंगवाई जा रही है। बुधवार को शाम 4 बजे पयारी धान केंद्र में एक ट्रैक्टर से उपार्जन केंद्र स्थित गोदाम में धान से भारी बोरियों को रखा जा रहा था, अनिमितता की शिकायत पर ट्रैक्टर से उतारे जाने वाले धान पर जब्ती की कार्रवाई की गई है। वही धन उपार्जन केंद्र में 2212 बोरी धान का अंतर पाया गया है। गोदाम देख रहे प्रभारी और ट्रैक्टर के मजदूरों द्वारा बताया गया कि पूर्व मंत्री के घर से यह धान सीधे लाकर गोदाम में रखी जा रही है जो कि धान उपार्जन खरीदी नियमों के विपरीत है। 

*मंत्री और किसानों के लिए अलग-अलग नियम*

सामान्य किसानों को धन उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है। जैसे की धान को उपार्जन केंद्र में लाने से पूर्व स्लाट बुक करना, उसके बाद धान उपार्जन केंद्र में लाकर बोरियों से झाला कर उपार्जन केंद्र से मिलने वाली जूट की बोरियों में भरा जाता है, इसके बाद सर्वेयर द्वारा धान की जांच कर धान की गुणवत्ता के आधार पर धन को वेरीफाई किया जाता है। इसके बाद उपार्जन केंद्र प्रभारी या प्रबंधन द्वारा धान को भरने के लिए वारदाना या बोरी प्रदान किया जाता है। इसके साथ अन्य कई नियमों और प्रक्रिया पूरी करने के बाद किसान धान बेच पाता है लेकिन पयारी केंद्र में पूर्व मंत्री के परिवार जनों के लिए यह नियम और कानून सिर्फ दिखावा है। नीले रंग की ट्रैक्टर में धान केंद्र के गोदाम में सीधी जमा की जा रही थी , जिसका विरोध करने पर कार्यवाही की गई है। वही ट्रैक्टर कार्यवाही के पहले ही अधिकारी के सामने उपार्जन केंद्र से ड्राइवर द्वारा लेकर भाग गया है। वही उपार्जन केंद्र में बिना सर्वेयर की उपस्थिति में धान की खरीदी की गई और धान बिना जांच के ही गोदाम में रख दी गई है। 

*कार्यवाही में लीपा पोती कर सच्चाई छुपाने का प्रयास*

धान उपार्जन केंद्र के नियम अनुसार केंद्र में ही बोरियां दी जाती हैं और बारदाना में भरने के पूर्व धान की जांच और उसका वजन तोला जाता है, धान में नमी की जांच करवाई जाती है, लेकिन पूर्व मंत्री अनूपपुर के लिए धान उपार्जन केंद्र के नियम बिल्कुल विपरीत है। पूर्व मंत्री के आंगन से धान की बोरियों को उठाकर धर्म कांटा में तौल कर डायरेक्ट उपार्जन केंद्र के गोदाम में रखा जा रहा है। जो कि नियमों के विपरीत है। वहीं विभाग उक्त मामले में पर्दा डालने का प्रयास कर रहा है जहां पंचनामा में पूर्व मंत्री के पुत्रों का नाम का जिक्र न कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। धान की कालाबाजारी की जानकारी मिलने पर कार्यवाही करने आए अधिकारियों द्वारा पंचनामा में उक्त मामलों का जिक्र नहीं किया गया है। इसके साथ किस किसन का धान उपार्जन केंद्र ट्रैक्टर से लाया गया इसका जिक्र नहीं किया गया है। वही बिना किसान की उपस्थिति के गोदाम में धान रखवाई गई है।

*पूर्व मंत्री के लिए बदले गए उपार्जन के नियम*

धान उपार्जन समिति पयारी के  प्रबंधक और उनके कर्मचारियों अधिकारियों के मिली भगत से ट्रैक्टर में बिना  धान उपार्जन के नियमों के पालन किए बगैर ही धान डायरेक्ट उपार्जन केंद्र में जमा कराया जा रहा था जबकि नियम के अनुसार किसान रजिस्ट्रेशन का स्टॉल बुक करने के बाद किसान उपार्जन केंद्र में वरदाना लिया जाता है वही गाड़ी इंटर करने से पहले गेट पास और टोकन पर्ची भी दी जाती है लेकिन यह नियम मंत्रियों के लिए पयारी धान उपार्जन केंद्र में लागू नहीं हुए, वहीं इसके बाद किसानों को घंटों इंतजार करने के बाद बोरियां दी जाती हैं और धान को झाला कराया जाता है किंतु पूर्व मंत्री की धान होने के कारण उनके घर से धान आने पर ना तो उनके धान का झाला किया गया और ना ही धान की नमी की जांच की गई, वहीं अवैध तरीके से धान लाने वाले ट्रैक्टर को भी धान उपार्जन केंद्र से धान अनलोड करने के बाद भगा दिया गया, और पंचनामे में उक्त मामले का जिक्र भी नहीं किया गया। 

*नियमों की विपरीत चल रही धान खरीदी*

अनूपपुर कलेक्टर ने भले ही कड़ाई से धान उपार्जन केंद्रों को नियमों का पालन करने का आदेश दिया लेकिन कलेक्टर के आदेश पर उपार्जन केंद्र अमल नहीं कर पा रहे हैं। अपने पूर्व मंत्री के मोह के लालच में उपजन केंद्र के द्वारा लगातार अनिमितता की जा रही हैं, और मंत्रियों के धान को बिना जांच के और नियम विपरीत खरीदा जा रहा है। वहीं वर्तमान स्थिति में जांच में पाया गया की 2212 बोरी की धान का अंतर खरीदी केंद्र में आया है जिसकी जांच की जा रही है। वहीं धान खरीदी केंद्र से सर्वेयर दिनभर गायब रहे, बिना सर्वेयर के ही केंद्र धान खरीदी कर रहे हैं, जिससे प्रशासन को बड़ी हानि खेलने पड़ सकती है।

अनियंत्रित होकर डंफर पेड़ से टकराया, चालक की घटनास्थल में हुई मौत


अनूपपुर

कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कोलमी से शहडोल की तरफ जा रहा डंपर क्रमांक एमपी 18 एच 5149 ग्राम पसला के पास अनियंत्रित होकर आम के पेड़ में टकरा गया। जिससे इसमें चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर भिजवाया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत गुरुवार को सड़क हादस में कोलमी से शहडोल की तरफ जा रहें डंपर क्रमांक एमपी 18 एच 5149 ग्राम पसला के पास अनियंत्रित होकर आम के पेड़ में टकरा गया। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि डंपर पलट गया और वाहन केबिन चपकने से वाहन चालक फंस गया। जिससे मौके पर मृत्यु हो गई। चालक की पहचान विश्राम प्रसाद कोल निवासी नौरोजाबाद जिला उमरिया के रूप में हुई है। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद चालक के शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा सका। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन लंगूरों की अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मौत, वनविभाग ने घायल शावक का कराया इलाज


अनूपपुर

वन परिक्षेत्र अनूपपुर अंतर्गत पोड़ी बीट ने गुरुवार की दोपहर तीन अलग-अलग स्थानो पर मुख्यमार्ग में अज्ञात वाहनों से टकराने पर तीन लंगूर-बंदरों की मौत हो गई वहीं एक मादा लंगूर का शावक के घायल होने पर वनविभाग के कर्मचारियों द्वारा पोडी वन नाका में पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया है। इस संबंध में अब तक मिली जानकारी के अनुसार अनूपपुर-जैतपुर मुख्य मध्य सोननदी के किनारे गुरुवार की दोपहर 12 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मादा लंगूर बुरी तरह कुचलकर मृत हो गई, जबकि उसका एक शावक घायल हो गया जिसकी सूचना पर पोडी बीट के बीट प्रभारी दिनेश कुमार रौतेल,सोनमौहरी बीट प्रभारी राजबली साकेत, भोलगढ़ बीट प्रभारी रोहित उपाध्याय,अनूपपुर के वन्यप्राणी संरक्षक शशिधर अग्रवाल,सुरक्षाश्रमिकों के साथ मौके पर पहुंचकर मृत मादा के शव को रखते हुए घायल शावक को वन नाका पोंड़ी लाकर पशु चिकित्सक से उपचार कराया इस बीच बरबसपुर में कक्ष क्रमांक आर एफ 302 के मुख्यमार्ग में तथा एन एच 43 में भोलगढ़ गांव की समीप वाटरशेड तालाब के पास कक्ष क्रमांक 404 में लंगूर-बंदर अज्ञात वाहनों से टकराने पर मृत मिले तीनों बंदरों के शवो को पोड़ी बीट के जंगल में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पंचनामा तैयार कर दाह संस्कार किया गया वहीं घायल शावक को स्वतंत्र विचरण हेतु उनके परिवारों के पास ही छोड़ दिया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget